जब बात जुड़वा बच्चो को स्तनपान करवाने की हो तो, यह एक अत्यंत मुश्किल भरा काम जरूर होता है पर नामुमकिन भी नही होता।
कुछ माताओ का मानना है कि जुड़वा बच्चे के केस मे पर्याप्त दूध ना होने की वजह से जितनी जल्दी पाउडर वाला दूध शुरू कर दिया जाए उतना ठीक रहेगा। पर असल मे यह एक बिल्कुल ही ग़लत धारणा है। सच यह है की माताओं का शरीर जरूरत के हिसाब से दूध की मात्रा मे वृधि करने मे पूरी तरह से सक्षम है। इसलिए अगर आपके जुड़वा बच्चे है तो सिर्फ़ दूध की मात्रा के वहम के कारण फ़ॉर्मूला पर ना जाए।
नीचे दी गई स्तनपान की पोज़िशन्स से आप आपने जुड़वा बच्चों को अच्छे से स्तनपान करवा सकती हैं।
फ्रंट क्रॉस पोज़िशन
आप अपने जुड़वा बच्चो के लिए कोई सी भी पोज़िशन का इस्तेमाल करें, पर अगर आप अपने नीचे तकिया रख लेंगी तो आपको स्तनपान करवाने में बहुत सुविधा हो जाएगी। फ्रंट क्रॉस पोज़िशन एक बहुत ही आरामदायक पोज़िशन होती है। इसके लिए आपको एक ऐसी पोज़िशन में बैठना है जिसमे आप पूरी तरह से आरामदायक महसूस करती हों।
फिर अपने दोनो बच्चों (जुड़वा) को इस तरह से पकड़े की दोनो के सिर आपकी बाजुओं पर अंदर की और हों। बच्चों के शरीर की पोज़िशन्स ऐसी हो कि दोनो एक दूसरे के समान्तर हो। आप आपने हाथ दोनो बच्चों के कूल्हे पर इस तरह रखे जैसे उनको हाथों से सहारा दे रहीं हो। स्तनपान के लिए ख़ासतौर पर इस्तेमाल में लाया जाने वाला तकिया, यह एक बहुत बड़ी मदद साबित हो सकता है।
अपराइट लेच
यह पोज़िशन नवजात और बहुत ही छोटे बच्चों के लिए बेहतर पोज़िशन नही है। अगर आपके जुड़वा शिशु खुद को उपर की ओर उठा सकते है या सिर का संतुलन बनाए रख सकते हैं, तो आप इस पोज़िशन का निसंकोच इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस पोज़िशन के लिए आप किसी सोफा या कुर्सी पर, जहाँ भी आप आरामदायक महसूस करती हैं, बैठ जाएँ। अपने दोनो शिशुओं को आपनी जाँघो (थाइस) पर इस तरह से बिठा ले कि उनका मुख आपके स्तनों की ओर हो। उनको इस तरह से पकड़ ले कि उनके कूल्हे आपके हाथों पर हो और सिर को बाजुओं का सहारा हो।
फुटबॉल आंड क्रेडल होल्ड
फुटबॉल आंड क्रेडल होल्ड दो अलग पोज़िशन्स से बनाई गई एक पोज़िशन है। आप एक शिशु को फुटबॉल होल्ड की पोज़िशन में उठाती हैं और दूसरे को क्रेडल होल्ड की पोज़िशन में।
दोनो में से एक शिशु को अपने शरीर की तरफ लाए और उसकी पीठ को आपने हाथ से सहारा दे। जहाँ तक आपके दूसरे बच्चे की पोज़िशन के बारे में सवाल है, तो वो आपकी बाजू के नीचे होगा और उसके पैर आपकी पीठ की तरफ पीछे की ओर रहेंगे। ध्यान रहे कि इस पोज़िशन में आप अपने शिशुओं के कंधो को, गर्दन को और सिर को अपने हाथों से सहारा दे पा रहीं हो।
डबल फुटबॉल होल्ड
इस पोज़िशन मे, आपको अपने दोनो जुड़वा शिशुओं को अपनी एक-एक बाजू में क्लच्ड पोज़िशन में उठाना है। दाएँ हाथ से दाहिनें तरफ के स्तन के पास वाले बच्चे को सहारा देना है और बाएँ हाथ से बाईं तरफ के बच्चे को। दोनो बच्चों के पैर आपकी पीठ को और हो।
जैसे कि मैने पहले ही बताया है, जुड़वा बच्चो को स्तनपान करवाना थोड़ा मुश्किल होता है, तो यह विशेष रूप से सुझाव दिया जाता है कि स्तनपान के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले तकिये को प्रयोग मे जरुरू लाएँ। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा की खुद को आपने बच्चे के वजन से दूर रख पाएँगी।
अंत में मैं यह कहना चाहूँगी कि उपर लिखी कोई सी भी पोज़िशन को प्रयोग में ला कर देखें और अपने लिए उत्तम पोज़िशन का चयन करें।
स्तनपान के बारे में और अधिक जानकारी
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।






















