बच्चों को दांतों की सफाई करने के लिए कैसे प्रोत्साहित करें

5799
User Rating
(0 reviews)
READ BY
How To Teach Your Child To Brush His Teeth
How To Teach Your Child To Brush His Teeth
Photo Credit: Bigstockphoto

Simranjit Kaur

Mother of one, Master of Education with specialization in child-psychology. After becoming mother, I met with real me. I am now learning new concepts of parenting every fresh day and sharing my experiences with other mothers. I believe, one of the most important things that you, as a parent, should work on is - your child's psychology. Understanding the child-psychology will help you build stronger bonds and know them better.

Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।

दांतों की सफाई, अपनी स्वच्छता से जुड़ी एक ऐसी चीज़ है, जिसके बारे में बच्चों को छोटी उम्र से ही बताया जाना बहुत ज़रूरी होता है। इस बात में कोई आशंका नहीं है कि छोटे बच्चों में दांतों की समस्याएं होने की संभावना ज़्यादा रहती है। इसलिए, यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि बच्चों को छोटी उम्र से दांतों की सफाई का महत्व समझाया जाए। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने बच्चे को ब्रश करना सीखा सकते हैं। साथ ही, हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि बच्चों को दांतों की सफाई करने के लिए प्रोत्साहित कैसे किया जा सकता है।

शिशु के लिए टूथब्रश कैसे चुनें

सबसे पहले, आपको बच्चे के लिए एक सही टूथब्रश खरीदना होगा। ध्यान रहे, बाज़ार में बच्चे के मुंह की आकृति के अनुसार अलग-अलग आकार के टूथब्रश उपलब्ध हैं जैसे कि 0-2 वर्ष के लिए अलग आकार के ब्रश होते हैं और 2-5 वर्ष या 5 साल से अधिक के लिए अलग बनावट के। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपने सही ब्रश चुना है, अपने दंत चिकित्सक से पूछें।

जरूर पढ़े – दाँत निकलने से पहले के लक्षण

टूथब्रश का सिर इस तरह का होना चाहिए कि वह दांतों की सतह तक आसानी से पहुंच सके अर्थात मुंह के आकार के बराबर होना चाहिए। हम जानते हैं कि छोटे बच्चे चीज़ों को ठीक से पकड़ पाने में सक्षम नहीं होते। इसलिए आपको एक ऐसा चुनना चाहिए जिसका हैंडल काफी लम्बा हो और जिसे शिशु आसानी से पकड़ सके। विशेषज्ञों के मुताबिक गोल मुंह वाला टूथब्रश चुनना अच्छा है और हर 3 महीने बाद अपने बच्चे के को बदलना भी मत भूलें।

शिशु के लिए टूथपेस्ट कैसे चुनें

शिशु के दांतों की सफाई से जुड़ी दूसरी बड़ी चुनौती होती है, “शिशु के लिए टूथपेस्ट कैसे चुना जाए?” जब आप अपने शिशु के लिए टूथपेस्ट चुनने के बारे में सोचते हैं, तो आपको कई चीज़ों का ध्यान रखना होता है। मुख्यतः, बाज़ार में उपलब्ध सभी टूथपेस्ट में एक ही सामग्री पाई जाती है और फलस्वरूप उनके प्रभाव भी एक जैसे ही होते हैं। यहाँ पर आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कुछ टूथपेस्ट दंत पट्टिका अर्थात डेंटल प्लाक को हटाने में मदद करते हैं, कुछ दांतों को सफेद करने में मदद करने के लिए ठीक होते हैं और कुछ केवल तब इस्तेमाल होते हैं, जब दांतों में गर्म या ठंडा खाने से दर्द हो। इसलिए, जब आपको शिशु के लिए टूथपेस्ट खरीदना हो, तो केवल ऐसा ही बनाया गया हो।

ब्रशिंग कैसे शुरू करें
  • अपने बच्चे को हर रोज़, एक ही समय पर, सुबह और शाम बाथरूम में अपने साथ ही लेकर जाएं। इससे वह यह समझ जाएगा कि उसे नियमित रूप से ब्रश करना है। आपको हर वह संभव प्रयास करना है जिससे आपका शिशु दांतों की सफाई के महत्व को समझ सके।
  • उचित ब्रशिंग के लिए ध्यान रखें कि सभी सतहों को साफ करना बहुत ज़रूरी होता है। यह कभी ना भूलें कि दांतों की सफाई के कई तरीके होते हैं। आपके शिशु के लिए कौन सा तरीका सही है, यह सुनिश्चित करने के लिए अपने दंत चिकित्सक से पूछना बेहतर है।
  • सही दांतों की सफाई के लिए, कम से कम दो मिनट तक और दिन में 2-3 बार ब्रश करना ज़रूरी होता है। ऐसा करने के लिए, आप टाइमर खरीद सकते हैं और बच्चे को बता सकते हैं कि बजने तक उसे दांतों को साफ करते रहना होगा।
  • अपने बच्चे को ब्रशिंग सिखाने के लिए उदाहरणों का इस्तेमाल करें। आप जानते ही होंगे कि बच्चे कम-से-कम एक साल की उम्र तक अपने माता-पिता या बड़े-भाई-बहनों की नक़ल करना पसंद करते हैं।
  • ब्रश करने के बाद, बच्चे की थोड़ी सी प्रशंसा से उसे बहुत प्रोत्साहन मिलता है। इसलिए, उसकी प्रशंसा अवश्य करें।
अपने बच्चे को दांतों की सफाई सिखाने के तरीके

अनुभूति के साथ समय में उसे सिखाओ

बच्चे को ब्रशिंग सिखाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है, उसे ब्रशिंग के साथ सहज महसूस करवाना। इसलिए कुछ विशेषज्ञों का सुझाव है कि आपके बच्चे के दाँत निकलने से पहले ही ब्रश करने की आदत शुरू कर सकते हैं। इसके लिए, आप का प्रयोग कर सकते हैं। इस प्रकार के ब्रश के साथ आप बच्चे के मसूड़ों को साफ कर सकते हैं। जब आपका बच्चा आपकी उंगली को काटने लगता है, तो यह टूथब्रश सही संकेत हैं।

दांतों की सफाई को एक खेल के रूप में लें

बच्चों को खेलना पसंद है इसलिए, अगर आप दांतों की सफाई को किसी खेल में बदल सकते हैं, तो आपके लिए बच्चों को ब्रशिंग सीखा पाना और आसान हो जाएगा। ऐसा करने के लिए आप कोई गाना बजा सकते हैं, और अपने बच्चे को समझा सकते हैं कि जब तक गाना बजेगा, उसे ब्रश करते रहना है। यह आदत न केवल गतिविधि को अधिक रोचक बनाती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि वह सही अवधि के लिए ब्रश करता रहे।

जरूर पढ़े – पॉटी ट्रैनिंग | आप अपने बच्चे को पॉटी करना कैसे सिखाएँगी

उसे आपकी नकल करने दें

बच्चों को अपने बड़ों की नकल करना बहुत पसंद होता है और हम उनकी इसी आदत का लाभ उठा सकते हैं। दूसरे शब्दों में, अगर आपका बच्चा माँ और पिता को ब्रश करते हुए देखता है, तो वह भी ऐसा ही करना चाहेगा। इसलिए, उसे ऐसा करने दें, और रोकें नहीं।

उसे सही उत्पाद दें

समय और तकनीक के अलावा, अपने बच्चे के दांतों की देखभाल करने के लिए सही टूथब्रश और टूथपेस्ट देना भी उतना ही जरूरी होता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, अपने बच्चे का और बहुत ही ध्यान से चुने।

समय दें और धैर्य रखें

ध्यान रखें कि दांतों की सफाई एक समय लेने वाली प्रक्रिया है, इसलिए आपको बहुत धैर्य का प्रदर्शन करना होगा। इसको सिखाने में कोई जल्दबाजी न करें और बच्चे को इस प्रक्रिया को समझने के लिए ज़रूरी समय अवश्य दें। बच्चे को उसके तरीके से इस प्रक्रिया को सिखने दें। शुरुआत में आपका बच्चा टूथब्रश से खेलेगा। उसका इस प्रक्रिया में रूचि बनाने के लिए, उसे खेलने दें। उसे रोकें नहीं, बल्कि उसे प्रोत्साहित करें।

अंत में, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक बच्चे की किसी चीज़ को सीखने की अपनी लय होती है। कोई बच्चा किसी तरीके को जल्दी सीख जाता है, जबकि किसी बच्चे को वही तरीका समझने में समय लग जाता है। इसलिए, सही तरीका खोजने से पहले कुछ तरीकों की कोशिश करना ज़रूरी हो जाता है।

अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।

दांतों की सफाई को एक दिनचर्या के रूप में विकसित करना, माता-पिता के लिए बड़ी चुनौती हो सकता है। फिर भी, माता-पिता होने के नाते, यह आपका कर्तव्य है कि आप न केवल शिशु को दांतों की सफाई सिखाएं, बल्कि इसके महत्व के बारे में भी समझाएं।

आपने बच्चों को दांतों की सफाई कैसे सिखाई थी? बच्चे को दांतों की सफाई की आदत डालने के लिए आपने कौन-कौन से तरीके इस्तेमाल किए थे ? हमारे पाठकों से ज़रूर बांटें।

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Comment
  • Write a Review
  • Ask a Question
Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
{{ reviewsOverall }} / 5 User Rating (0 reviews)
How helpful was this article?
What people say... Write your experience
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
Write your experience

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Latest Questions

Mother of one, Master of Education with specialization in child-psychology. After becoming mother, I met with real me. I am now learning new concepts of parenting every fresh day and sharing my experiences with other mothers. I believe, one of the most important things that you, as a parent, should work on is - your child's psychology. Understanding the child-psychology will help you build stronger bonds and know them better.