Meri beti 6 mahine ki hai. Uske nappy ko saf karne par jhag sa hota hai. Wah loose motion bhi bahut kar rahi hai.. Iska kya karn hai plz help n ans me.
प्रिय पाठक
आपके प्रश्न से यह साफ है कि आप मौजूदा स्थिति में दो परेशानियों से गुज़र रही हैं। एक तो आपके बच्चे को दस्त हैं, और दूसरा उसको डायपर एरिया में झाग हो रहा है।
डायपर एरिया में झाग, डायपर में मौजूद किसी केमिकल या अगर आप वाइप्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसकी वजह से बन रहा होगा। बाजार में उपलब्ध ज्यादा डायपरों एवं वाइप्स में केमिकल का इस्तेमाल है। यह जब पानी के सम्पर्क में आते हैं, तो झाग बना देते हैं।
ऐसे में ध्यान रखें कि इस वजह से शिशु को डायपर रैशेस भी हो सकते हैं।
डायपर रैश क्रीम की समीक्षाएं
- लोटस हर्बल बेबी+ हैप्पी बम्स डायपर रैश क्रीम
- लाइफ एंड परसूटस डायपर रैश बाम
- मॉम एंड वर्ल्ड डायपर रैश क्रीम
- हिमालया डायपर रैश क्रीम
- पतंजलि शिशु केयर टैल्क पाउडर
- पतंजलि शिशु केयर डायपर रैश क्रीम
बाकि दस्त के लिए, आपको किसी बाल रोग विशेषज्ञ से जरूर मिल लेना चाहिए। बच्चे के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। वैसे तो, दस्त को रोकने के कई घरेलु उपचार भी होते हैं, लेकिन क्योंकि आपकी बच्ची बहुत छोटी हैं, तो हम उन उपचारों की सलाह अभी नहीं देंगे। अभी के लिए आपको उसे ओ.आर.एस का घोल देना बहुत जरूरी है। लेकिन, यह शुरू करने से पहले आप बच्चों के डॉक्टर से जरूर मिल लें। दस्त लगने के भी कई कारण हो सकते हैं और इलाज के लिए सही कारण को जानना बहुत जरूरी है।