
- पैकिंग वास्तव में प्रभावशाली है।
- यह डायपर रैश क्रीम ज्यादा महंगी नहीं है।
- 100% त्वचा के अनुकूल और हानिकारक रसायनों से मुक्त उत्पाद हैं।
- 99% प्राकृतिक संसाधनों से बना है।
- कोई हानिकारक रसायन नहीं।
- प्राकृतिक तत्वों से समृद्ध है।
- क्रीम बहुत ही चिपचिपी, चिकनी और गाढ़ी है।
- महक बहुत तेज है।
- जिंक ऑक्साइड की उपस्थिति है।
- टाइटेनियम डाइऑक्साइड की उपस्थिति है।
- लगाने पर एक अजीब सा गीलापन महसूस होता है।
- क्रीम को पूरी तरह से साफ करना भी एक संघर्ष है।
डायपर रैश एक बहुत ही सामान्य समस्या है और ज्यादा समय के लिए डायपर पहन कर रखने वाले वाले बच्चों को कभी न कभी इस समस्या से गुजरना ही पड़ता है। आमतौर पर नारियल का तेल इस समस्या का सबसे बेहतर उपचार समझा जाता है। लेकिन कुछ मामलों में, जहाँ आपका बच्चा रैशेस की वजह से बहुत ज्यादा दर्द में होता है और आप तुरंत आराम चाहते हैं, तो डायपर रैश क्रीम एक बेहतर विकल्प होता है। ऐसे में, आपके मन में एक सवाल उठता है कि सबसे बढ़िया डायपर रैश क्रीम कौन सी है? इसी बात को ध्यान में रखते हुए और अपनी डायपर रैशेस की श्रृंखला को जारी रखते हुए, आज हम की समीक्षा करेंगे।
चीजें जो मुझे लोटस हर्बल बेबी+ हैप्पी बम्स डायपर रैश क्रीम में पसंद आई
पैकिंग
निजी तौर पर, मुझे लोटस हर्बल बेबी+ हैप्पी बम्स डायपर रैश क्रीम की पैकिंग बहुत बढ़िया लगी।

सरसों के रंग की प्लास्टिक की ट्यूब में इस क्रीम को पैक किया गया है और यह देखने में बहुत आकर्षक दिखती है।
जरूर पढ़े – बेबी सबमेड रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
पैकिंग के सामने की ओर आपको लोटस की ब्रांडिंग मिल जाएगी।

ठीक नीचे, बच्चे का बहुत ही सुन्दर कार्टून चरित्र और उसकी बाईं ओर इस क्रीम के सभी हानिकारक रसायनों से मुक्त होने का दावा है।

पैकिंग के सामने की ओर, बिल्कुल नीचे इस क्रीम के संरक्षकों एवं किसी प्रकार की कृत्रिम खुशबु से पूरी तरह मुक्त होने का दावा मिल जाएगा।

साथ ही, इस क्रीम के सवेंदनशील त्वचा के लिए भी पूरी तरह लाभकारी होने और 99% प्राकृतिक तत्वों से समृद्ध होना का विवरण भी मिल जाएगा।
पैकिंग के पिछले हिस्से की बात करें, तो सबसे ऊपर आपको की कीमत एवं उत्पाद की पैकिंग और वैधता के बारे में पता चल जाएगा।

आपको, इस हिस्से से पैकिंग का महीना (02-18 अर्थात फरवरी 2018), क्रीम की वैधता (01-2021 अर्थात जनवरी 2021) और क्रीम की कीमत (255/- रुपए) के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

इसके अलावा, क्रीम को बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री, क्रीम किन चीजों से मुक्त है और क्रीम को लगाने की सही विधि क्या है, इन सबके बारे में जानकारी भी मिल जाएगी।
पैकिंग से आपको हर वह जानकारी मिल जाएगी, जिसकी आपको इस उत्पाद को खरीदने से पहले जरूरत है।
कोई हानिकारक रसायन नहीं है
में किसी तरह के भी हानिकरक रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। पैकिंग पर भी, इस बात पर काफी जोर दिया गया है। पैकिंग के आगे एवं पीछे की तरफ, इस बात को बार-बार अंकित किया है।
अगर आप ट्यूब के पीछे देखेंगे, तो आप जान जाएंगे कि इस क्रीम में किसी तरह के सरंक्षक का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इसके अलावा, क्रीम में सलफेट, अल्कोहल, सिनेथेटिक रंग, कृत्रिम खुशबु, PEG, मिनरल आयल या पेट्रोलियम जैसे हानिकारक रसायन भी नहीं पाए जाते। इसलिए, आप निश्चिन्त होकर, इस क्रीम को इस्तेमाल कर सकते हैं।
जरूर पढ़े – हिमालया डायपर रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
क्रीम सुरक्षा कवच बना देती है
यह क्रीम गाढ़ी है और यही गाढ़ापन बच्चे की त्वचा एवं गीलेपन के बीच एक सुरक्षा कवच बना देता है। ऐसा क्रीम में पाए जाने वाले जिंक ऑक्साइड एवं टाइटेनियम डाइऑक्साइड के कारण होता है।
इससे बच्चे को डायपर रैशेस से काफी आराम मिलता है और गीलेपन की वजह से और अधिक रैशेस नहीं होते।
लाभकारी तत्वों से भरपूर है
लाभकारी तत्वों से भरपूर है। आपको पैकिंग के पिछले हिस्से से इस क्रीम में इस्तेमाल होने वाले सभी तत्वों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
इस क्रीम में शुद्धिकृत जल, नारयिल तेल, पौधों से हासिल की गई ग्लिसरीन, आंशिक रूप से हाइड्रोजनीकृत कास्ट का तेल, टाइटेनियम डाइऑक्साइड, मैग्नीशियम सलफेट, पौधों से बनाया गया सिट्रिक एसिड, कैलेंडुला (गेंदा), जिंक ऑक्साइड जैसे कई अन्य लाभकारी तत्वों को इस्तेमाल किया गया है। अतः, यह क्रीम पूरी तरह से त्वचा के लिए अनुकूल और फायदेमंद हैं।
लोटस हर्बल बेबी+ हैप्पी बम्स डायपर रैश क्रीम के बारे में विस्तृत जानकारी का वीडियो
प्राकृतिक तत्वों का चयन
बनाने में सभी प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। इस बात का कंपनी द्वारा भी दावा किया गया है।

अगर, आप पैकिंग के पीछे देखेंगे, तो साफ तौर पर यह कहा गया है कि क्रीम बनाने में इस्तेमाल किए गए सभी जड़ी बूटियों और फूलों का चयन निजी रूप से किया गया। क्रीम को सभी हानिकारक रसायनों से मुक्त रखने के लिए क्रीम में इस्तेमाल हर उत्पाद को हाथों से चुना गया है।
पूरी तरह से खुलने वाला ढक्कन
की ट्यूब का ढक्कन पूरी तरह से खुल जाता है। इसका फ्लिप-ओपन कैप नहीं है। ज्यादातर क्रीमों में फ्लिप ओपन कैप होता है। बार बार इस्तेमाल होने पर कई बार यह फ्लिप ओपन कैप टूट जाता है।

लेकिन, इस डायपर रैश क्रीम की पैकिंग में ऐसा नहीं है। ट्यूब का ढक्कन देखने में ऐसा लगता है, जैसे लकड़ी या प्लाईवुड से बनाया गया हो। लेकिन, वास्तव में, इसे प्लास्टिक से बनाया गया है।
पूरी तरह से सील बंद पैकिंग
की ट्यूब पूरी तरह से सील बंद होती है।

उत्पाद को इस्तेमाल करने से पहले, आपको इस सील को पूरी तरह से हटाना पड़ता है। इस सील की दूसरी सबसे बढ़िया बात यह है कि इसे एक बार पूरी तरह से निकाले जाने के बाद, आप इसे दुबारा नहीं चिपका सकते।

यह बहुत बढ़िया बात है क्योंकि सील बंद होने से, आप इस में होने वाली किसी तरह की मिलावट और मात्रा में कमी जैसी आशंकाओं से मुक्त हो जाते हैं।
कीमत
की कीमत भी अन्य डायपर रैश क्रीमों की तुलना में मुझे ज्यादा नहीं लगी।
जरूर पढ़े – पतंजलि शिशु केयर डायपर रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
100gm क्रीम की कीमत मात्र 255 रुपए तय की गई है। इससे पहले मैंने जिन डायपर रैश क्रीमों की समीक्षा की थी, उनकी तुलना में यह कीमत लगभग आधी है।
इसलिए, यह क्रीम आपके मासिक बजट पर कोई ज्यादा असर नहीं डालती।
चीजें जो मुझे लोटस हर्बल बेबी हैप्पी बम्स डायपर रैश क्रीम में पसंद नहीं आई
क्रीम की बनावट
की बनावट से मैं ज्यादा खुश नहीं हूँ।

इससे पहले मैंने जिन डायपर रैश क्रीमों की समीक्षा की थी, मुझे यह क्रीम उन सब क्रीमों से गाढ़ी, चिकनी और चिपचिपी महसूस हुई।

अगर यह क्रीम हाथ पर इतनी चिपचिपी है, तो मुझे लगता है कि लगाने के बाद डायपर से भी चिपकेगी। यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
क्रीम को लगाने पर आपको लगता है कि आप कोई वयस्कों की क्रीम लगा रहें हैं, जो आसानी से त्वचा में अवशोषित नहीं होती। इसे पूरी तरह से साफ करने में आपको काफी जोर लगाना पड़ता है। यह आपके हाथ से जल्दी-जल्दी साफ नहीं होती।

हालांकि, ज्यादा जोर लगाने पर यह पूरी तरह से त्वचा में अवशोषित हो जाती है। लेकिन, पूरी तरह से उतारने के बाद भी क्रीम का चिपचिपापन नहीं जाता।
डायपर रैश क्रीम लगाने के बाद आपको अजीब सा गीलापन महसूस होता है। इससे पहले मैंने जिन क्रीमों का इस्तेमाल किया है, मुझे किसी भी क्रीम से ऐसे अनुभव नहीं हुए।
लोटस हर्बल बेबी हैप्पी बम्स डायपर रैश क्रीम की सुरक्षा परत की जाँच
महक थोड़ी तेज है
की महक थोड़ी तेज है। हालांकि, इस बात पर जोर दिया गया है कि क्रीम में कोई कृत्रिम गंध इस्तेमाल नहीं गई है, लेकिन फिर भी इसकी गंध थोड़ी तेज है और इससे शिशु को असुविधा हो सकती है।
जिंक ऑक्साइड की उपस्थिति
बच्चों से जुड़े अधिकतर उत्पादों, खासतौर पर डायपर रैश क्रीम में, जिंक ऑक्साइड पाया जाता है। हालांकि, जिंक ऑक्साइड की उपस्थिति से किसी तरह की कोई हानि होने की संभावनाएं बहुत कम होती है, फिर भी जिंक ऑक्साइड वाले उत्पादों को इस्तेमाल करने से पहले किसी डॉक्टर की सलाह ले लेना ज्यादा बढ़िया होता है।
जिंक ऑक्साइड की निर्धारित से ज्यादा मात्रा शिशु की त्वचा को गंभीर नुकसान कर सकती है।
टाइटेनियम डाइऑक्साइड की उपस्थिति
बच्चों के उत्पादों में जिंक ऑक्साइड की तरह ही, टाइटेनियम डाइऑक्साइड की उपस्थिति भी एक निर्धारित मात्रा तक ही ठीक रहती है। जिस उत्पाद में इसका इस्तेमाल निर्धारित से ज्यादा किया होगा, वह उत्पाद भी शिशु की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
जरूर पढ़े – लाइफ एंड परसूटस डायपर रैश बाम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
इसलिए, जिंक ऑक्साइड की तरह, टाइटेनियम डाइऑक्साइड का इस्तेमाल करके बनाए गए उत्पादों को भी डॉक्टरी सलाह के बिना इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
सामग्री के बारे में दी गई जानकारी पढ़ना बहुत मुश्किल है
इस ट्यूब के पीछे या आगे की तरफ की दी गई तकरीबन जानकारी पढ़ना बहुत मुश्किल है। बैंगनी और सरसों का संयोजन इसे और मुश्किल बनाता है। शब्दों का आकार इतना छोटा है कि आप बिना चश्मे या लेंस के बिना आप इसे पढ़ ही नहीं सकते।

मेरा मानना है कि एक नया उत्पाद खरीदने से पहले प्रत्येक उपयोगकर्ता उस उत्पाद के लिए इस्तेमाल की गई हर सामग्री के बारे में जानना चाहेगा और यदि यही जानकारी अच्छे से नहीं पढ़ पाएगा, तो ग्राहक इस चीज को खरीदने के अपने विचार को अवश्य बदल देगा।
अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।
कुल मिलाकर, इस क्रीम से मेरा अनुभव नकारात्मक ही रहा। इस क्रीम का गाढ़ापन, चिपचिपापन और तेज महक मुझे पसंद नहीं आई। हालांकि लोटस हर्बल बेबी हैप्पी बम्स डायपर रैश क्रीम पूरी तरह से हर्बल उत्पादों से बनाई गई है, फिर भी इसमें कुछ चीजें ऐसी हैं, जो मेरे फैसले को पूरी तरह से प्रभावित करती हैं। मैं ऐसे किसी भी उत्पाद को खरीदना नहीं चाहूंगी, जिसमें उपरोक्त कमियां हों, भले ही उत्पाद की कीमत कम क्यों न हो।
लोटस हर्बल बेबी+ हैप्पी बम्स डायपर रैश क्रीम पर बेहतरीन डील
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।





