
- पैराबेन्स, सिलिकॉन, मिनरल आयल, सलफेट और हर तरह के रंग से मुक्त है।
- शिया बटर, केलैन्डयुला (गेंदा) का तेल, आर्गन का तेल, एलो वेरा जैसी चीजों से भरपूर है।
- जानवरों पर किसी प्रकार का परिक्षण नहीं किया गया है।
- मॉम एंड वर्ल्ड डायपर रैश क्रीम एक टब जैसे आकार की डिब्बी में आती है, इसलिए इस्तेमाल में आसान है।
- डिब्बी की वजह से ही उत्पाद व्यर्थ नहीं होता।
- संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतर है।
- त्वचा पर एक खास किस्म की सुरक्षा परत बना देती है।
- कीमत ज्यादा है।
- महक बहुत तीखी है।
- कीमत के मुकाबले मात्रा बहुत कम है।
हिमालया डायपर रैश क्रीम, पतंजलि शिशु केयर रैश क्रीम और बेबी सबमेड रैश क्रीम के बाद, डायपर रैश क्रीम की अपनी श्रृंखला को जारी रखते हुए, आज हम की समीक्षा करेंगे।
चीजें जो मुझे मॉम एंड वर्ल्ड डायपर रैश क्रीम में पसंद आई
पैकिंग
हर बार की तरह, इस समीक्षा की शुरुआत भी हम पैकिंग से करेंगे। की पैकिंग बहुत ही रंगदार है। इसकी पैकिंग देखकर, एक बार तो लगता है कि यह कोई वयस्कों के लिए बनाई गई फेस क्रीम है।

लेकिन, ध्यान से देखने पर, आपको पता चलेगा कि इसकी गत्ते की पैकिंग पर हर दिशा में, बच्चे के चित्र (कार्टून के रूप में) अंकित किए गए गए हैं।
जरुर पढ़ें – पतंजलि शिशु केयर बॉडी क्लीन्ज़र – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
गत्ते की पैकिंग के ठीक ऊपर वाले हिस्से पर आपको मॉम एंड वर्ल्ड का लोगो मिल जाएगा। सुनहरी रंग में, यह लोगो इतना शानदार लगता है, मानो हाथ से बनाया गया हो।

लोगो में एक माँ के हाथों में उसका संसार अर्थात उसका शिशु है। लोगो के चारों ओर बच्चे के खिलौने, फूल, और कुछ कार्टून चरित्र दिख जाएंगे।

पैकिंग के सामने की ओर आपको मॉम एंड वर्ल्ड का लोगो मिल जाएगा।

गत्ते की पैकिंग के दाईं ओर आपको इस उत्पाद के डायपर रैश क्रीम का बेहतरीन इलाज होने का दावा मिल जाएगा।
इसके साथ ही, में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के क्या लाभ हैं, इस विषय में जानकारी मिल जाएगी।
जरुर पढ़ें – बेबी सबमेड रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
गत्ते की पैकिंग के बाईं ओर आपको इस उत्पाद के पैराबेन्स, मिनरल आयल और हर तरह के रंग से मुक्त होने का दावा मिल जाएगा।

इस क्षेत्र में, आप इस क्रीम की प्रभावशीलता और इसका उपयोग करने के सही तरीके के बारे में अधिक जान पाएंगे।
अगर आपने इससे पहले कोई डायपर रैश क्रीम इस्तेमाल नहीं की है, तो यह बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभप्रद जानकारियां हैं।
इस गत्ते की पैकिंग के निचले हिस्से से आपको इस क्रीम में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और इस क्रीम को स्टोर करने के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी

इसके अतिरिक्त, आपको इसकी कीमत और वैधता के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी।
अब हम की अंदरूनी पैकिंग के बारे में बात करते हैं।

अंदरूनी पैकिंग को पूरा सुनहरी रंग दिया गया है। गत्ते की पैकिंग के भीतर आपको एक 50ग्राम क्रीम वाली डिब्बी मिलेगी।

डिब्बी देखने में बहुत ही आकर्षक लगती है। डिब्बी का ढक्कन सुनहरी रंग का है और इसकी चमक देखते ही बनती है।
बाहरी पैकिंग की तरह, अंदरूनी पैकिंग पर भी आपको सामने की ओर मॉम एंड वर्ल्ड का लोगो मिल जाएगा। लोगो के ठीक नीचे इस क्रीम के पैराबेन, मिनरल आयल और रंगों के मुक्त होने का दावा दिख जाएगा।

लोगो के बाईं ओर इस क्रीम में पाई जाने वाली कौन सी सामग्री कैसे लाभप्रद है, इस विषय में जानकारी मिल जाएगी।

लोगो के दाईं ओर भी आपको इस्तेमाल की गई सामग्री के अन्य फायदों से मिलती जुलती जानकारी मिल जाएगी। डिब्बे के नीचे, इस क्रीम को लगाने की सही विधि के बारे में बताया गया है।

इसके अलावा, की कीमत और वैधता के बारे में जानकारी दी गई है।
डिब्बी को सुनहरी ढक्कन के अलावा भी एक सफेद रंग के ढक्कन से भी बंद किया गया है।

यह ढक्कन पूरी तरह से बाहर निकल जाता है और इस्तेमाल के बाद आप इसे पुनः बंद कर सकते हैं।

इस ढक्कन के कारण क्रीम बाहर नहीं निकलती और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। एक बार इस्तेमाल के बाद, अगर आप चाहें, तो इस डिब्बी को किसी अन्य चीज को रखने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुल मिलाकर, अंदरूनी और बाहरी पैकिंग से आपको हर वो जानकारी मिल जाएगी, जिसकी आपको इस उत्पाद को खरीदने से पहले जरूरत है। पूरी जानकारी बहुत ही बढ़िया ढंग से व्यवस्थित की गई है।
जरुर पढ़ें – हिमालया डायपर रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
इस्तेमाल में बेहद आसान है
अन्य डायपर रैश क्रीमों की तरह, एक टब जैसे आकार की डिब्बी में आती है।

अन्य क्रीमें ट्यूब में आती हैं, जिससे उनमें से क्रीम को दबाकर निकालना पड़ता है। लेकिन यह क्रीम एक डिब्बी में आती है, जिससे इस क्रीम को निकालना बहुत ही आसान है।
उत्पाद व्यर्थ नहीं होता
ट्यूब में आने वाली डायपर रैश क्रीमों के मामले में आप उत्पाद के व्यर्थ होने को नहीं रोक सकते क्योंकि अधिक मात्रा में क्रीम के बाहर निकल आने पर, आप चाहते हुए भी, उसे वापिस ट्यूब में नहीं डाल नहीं सकते।
जबकि, के मामले में आपको ऐसी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। डिब्बी के कारण आप जरूरत के हिसाब से क्रीम निकाल पाते हैं। इसी वजह से उत्पाद व्यर्थ नहीं होता।
लाभप्रद चीजों से भरपूर है
में बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जो अत्यंत लाभकारी हैं। जिंक ऑक्साइड और विटामिन-ई का संयोजन, रैशेस और शिशु की त्वचा के बीच एक खास परत बना देता है, जिससे शिशु को रैशेस की समस्या से काफी आराम मिलता है। क्रीम में उपस्थित शिया बटर, केलैन्डयुला (गेंदा) का तेल, आर्गन का तेल, एलो वेरा, शिशु की त्वचा को मुलायम बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। प्राकृतिक जीवाणुरोधी और फंगसरोधी आयुर्वेदिक तत्व, इसे एक बेहतर विकल्प बनाते हैं।

दशकों से जिंक ऑक्साइड को त्वचा से जुड़ी कुछ आम परेशानियों जैसे एक्जिमा, डायपर रैशेस, मुँहासे, सन-बर्न, कीड़े आदि के डंक के कारण होने वाली खुजली के इलाज की तरह प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा, पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान के बचाव के रूप में भी, इसे इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, कई देशों में शिशुओं के लिए बनाए जाने वाले उत्पादों में इसकी मात्रा को निर्धारित (30 एनएम) कर दिया गया है।
हानिकारक चीजों से मुक्त है
यह क्रीम पूरी तरह से हानिकारक चीजों के इस्तेमाल से मुक्त है।

में कोई पैराबेन, कृत्रिम सुगंध, SLS, पेट्रोलियम जैली, कठोर संरक्षक (प्रेज़रवेटिव), डाई, मिनरल आयल, या रंग नहीं हैं।

आप निश्चिन्त होकर इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे शिशु की त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता।
अति-संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतर है
हम सब जानते हैं कि बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है और किसी भी गलत उत्पाद से त्वचा को नुकसान हो सकता है। लेकिन कुछ बच्चों की त्वचा आम से ज्यादा संवेदनशील होती है। ऐसे में, आप किसी भी डायपर रैश क्रीम का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
अगर आपके बच्चे की त्वचा अति-संवेदनशील है, तो आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
त्वचा पर एक खास किस्म की परत बना देती है
कुछ लोगों का कहना है कि को जब इस्तेमाल किया जाता है, तो यह पूरी तरह से अवशोषित नहीं होती और एक सफेद रंग की परत बना देती है। लेकिन, यह सफेद रंग की परत, एक सुरक्षा परत है।

आप जैसे-जैसे इस क्रीम को लगते जाते हैं, यह क्रीम एक सुरक्षा परत बनाती जाती है।

यह परत बच्चे की त्वचा को रैशेस से आराम देती है। हैरानी की बात यह है कि क्रीम एक बार इस्तेमाल करने पर ही आपको फर्क महसूस होगा।

बनाई गई सुरक्षा परत के कारण ही आपके बच्चे को किसी प्रकार के रैशेस दुबारा नहीं होते। पर आपको इसका इस्तेमाल करते रहना है।
चीजें जो मुझे मॉम एंड वर्ल्ड डायपर रैश क्रीम में अच्छी नहीं लगी
कीमत ज्यादा है
की कीमत बहुत ज्यादा है। 50gm क्रीम की एक डिब्बी आपको लगभग 400 रुपए में मिलती है, जबकि इसी कीमत में, बाजार में उपलब्ध अन्य विकल्पों की 100gm की पैकिंग मिल जाती है। इससे पहले हमने बेबी सबमेड रैश क्रीम की समीक्षा की थी, और इसकी 100ml की ट्यूब आपको 470 रुपए के आसपास मिल जाती है।
जरुर पढ़ें – डायपर रैशेस से बचने के कुछ घरेलू उपाय
महक बहुत तीखी है
की महक बहुत तीखी है। इसमें पाए जाए जाने वाले रसायनों के कारण, इस क्रीम से अजीब सी महक आती है और इससे शिशु को परेशानी होना तय है। हम पहले भी कई बार इस विषय में बात कर चुकें हैं कि शिशुओं को तेज गंध से असुविधा होती है।
कीमत के मुकाबले मात्रा बहुत कम है
एक तो यह अन्य विकल्पों से महंगा हैं, और दूसरे इसकी मात्रा भी बहुत कम हैं। यह की तीसरी बात है, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आई।
ऐसे में, अगर आप इस क्रीम को दिन में 2 बार भी लगाते हैं, तो यह मुश्किल से एक महीना ही चलती है। इससे यह क्रीम आपके बजट पर काफी प्रभाव डाल सकती है।
कुल मिलाकर, तेज गंध, कम मात्रा और ज्यादा कीमत की वह तीन प्रमुख कमियां हैं, जिनकी वजह से मध्यमवर्गीय परिवार इसे खरीदने से झिझकेगा।
हालांकि, मेरा अनुभव इस क्रीम से सकारात्मक ही रहा, लेकिन यह तीन कमियां इस उत्पाद को दुबारा खरीदने के फैसले को अवश्य प्रभावित करेंगी।
मॉम एंड वर्ल्ड डायपर रैश क्रीम पर बेहतरीन डील
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।



