
- बाम सभी हानिकारक रसायनों से मुक्त है।
- बनावट बहुत नरम है।
- पूरी तरह से त्वचा में अवशोषित हो जाता है।
- इस क्रीम द्वारा बनाई गई सुरक्षा परत प्रशंसनीय है।
- प्राकृतिक और फायदेमंद तत्वों से भरपूर है।
- आप एक बार उपयोग के बाद ही इसके परिणाम देख पाएंगे।
- कंपनी द्वारा लाभ का 10% बच्चे और सामुदायिक कल्याण के कारणों में दान किया जाता है।
- बहुत अजीब गंध; शीशों इत्यादि पर लगाई जाने वाली क्ले की तरह की गंध है।
- कीमत बहुत अधिक है।
- पैकिंग गैर-पारदर्शी है।
- क्रीम को ट्यूब से बाहर निकलने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है।
डायपर रैश क्रीम समीक्षाओं की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, आज मैं की समीक्षा करूंगी। अन्य डायपर रैश क्रीमों की तरह मैंने यह क्रीम भी अमेज़न से मंगवाई थी। इस डायपर रैश क्रीम की बहुत सी बाते मुझे पसंद आई और कुछ ऐसी बाते थी, जो मुझे ठीक नहीं लगी।
चीजें जो मुझे लाइफ एंड परसूटस डायपर रैश बाम' में अच्छी लगी
पैकिंग
की पैकिंग बहुत ही साधारण थी।

एक पॉलिथीन के आवरण में बाम की प्लास्टिक से बनी ट्यूब को पैक किया गया था।
जरूर पढ़े – मॉम एंड वर्ल्ड डायपर रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
40gm बाम की यह ट्यूब देखने में किसी महंगी फेयरनेस क्रीम जैसी ही लगती है।

ट्यूब के आगे की तरफ आपको लाइफ एंड परसूटस की ब्रांडिंग नज़र आएगी।

ब्रांडिंग के अलावा, एक शानदार कार्टून चरित्र है जो पानी में बैठे मगरमच्छ के बच्चे की तरह दिखता है, बहुत ही सुन्दर लगता है।
पॉलिथीन के आवरण के पीछे की तरफ, आपको बार कोड नजर आता है। इसका सम्बन्ध स्टॉक से जुड़ी किसी तरह की जानकारी से होगा।

जब तक आप इस पॉलिथीन के आवरण को पूरी तरह से निकालते नहीं हैं, आपको बाकी की जरूरी जानकारी नजर नहीं आती।
पॉलिथीन के आवरण को हटाने के बाद, आप इसके पीछे की अन्य जानकारियों को पढ़ सकते हैं।

पैकिंग के पीछे की ओर आपको लाइफ एंड परसूटस को बनाने के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री, उत्पाद की वैधता, कीमत और बाम को सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया है।
कुल मिलाकर की पैकिंग बहुत ही बढ़िया, साधारण, परन्तु जानकारी से भरपूर है।
फ्लिप-ओपन कैप
पॉलिथीन के आवरण को निकालने के बाद भी ट्यूब के फ्लिप-ओपन ढक्कन पर एक और सील लगाई गई थी।

मुझे यह बहुत ही बढ़िया लगी क्योंकि अगर इस क्रीम के ऊपर से पॉलिथीन के आवरण को निकाल भी दिया जाए, तो भी फ्लिप-ओपन कैप सील बंद है और इसका दुरपयोग नहीं हो सकता।

इस आवरण को हटाने के बाद ही आप इस फ्लिप-ओपन कैप को खोल सकते हैं।

ढक्कन किस तरफ से खुलेगा, इस बात को दर्शाने के लिए ढक्कन पर अंगूठे की जगह बनाई गई है।

आपको दी गई जगह पर अंगूठा रखकर इसे ऊपर की तरफ धकेलना है।

ऐसे करने पर, आप इस कैप को खोल पाते हैं।
जरूर पढ़े – बेबी सबमेड रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
क्रीम की बनावट
की बनावट बहुत ही मुलायम है।

क्रीम गोल्डन ग्रीन रंग की है। क्रीम को लगाते समय किसी तरह का चिपचिपापन या भारीपन महसूस नहीं होता।
सबसे बढ़िया बात यह है कि एक क्रीम को लगाते समय आपको इसकी ज्यादा मात्रा नहीं लेनी पड़ती। थोड़ी सी क्रीम से ही आप अच्छे परिणाम देख सकते हैं।
त्वचा में पूरी तरह से अवशोषित हो जाती है
क्रीम को लगाने बाद त्वचा पर किसी तरह के कोई कण नजर नहीं आते।
लगाने और ठीक से मालिश करने के बाद यह त्वचा में पूरी तरह से अवशोषित हो जाती है।
क्रीम द्वारा बनाई गई सुरक्षा परत बहुत अच्छी है
इससे पहले भी मैंने कई शिशु डायपर रैश क्रीमों का इस्तेमाल किया है। लेकिन, द्वारा बनाई गई सुरक्षा परत सराहने योग्य है।

जब मैंने इसे टेस्टिंग के लिए आपने हाथ पर लगाया था, तो मुझे इसे पुरी तरह से उतारने के लिए दो-तीन बार हाथ धोने पड़े थे।

यह बहुत ही बढ़िया बात है और लाइफ एंड परसूटस क्रीम में यह चीज मुझे बेहद पसंद आई।
इस्तेमाल की गई सामग्री
में इस्तेमाल की गई सामग्री पूरी तरह से हानिकारक रसायनों से मुक्त है।
क्रीम में जिंक ऑक्साइड (यशद भस्मा), नीम, तुलसी, हल्दी, मंजिष्ठा जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है।

बाम के आधार के रूप में, तिल का तेल, सूरजमुखी का तेल, बीस वैक्स, नारियल का तेल, कास्ट का तेल, सरसों का तेल, टोकोफेरोल (सोयाबीन तेल से व्युत्पन्न), लैवेंडर का तेल, लैवंडिन का तेल, पैचौली का तेल, गेंदा जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है।
यह सब चीजें शिशु की नाजुक त्वचा के पोषण को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इन सब चीजों के संयोजन से को बनाया गया है और इसे नेचर (यूरोप) द्वारा प्रमाणित किया गया है।
जरूर पढ़े – हिमालया डायपर रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
जिंक ऑक्साइड एक बहुत ही बढ़िया तत्व है क्योंकि यह गीलेपन और बच्चे की त्वचा के बीच एक सुरक्षा कवच बना देता है।
त्वचा के लिए बढ़िया है
त्वचा के लिए बहुत बढ़िया है। इस बात का दावा क्रीम की पैकिंग पर भी किया गया है।

अगर आप पैकिंग के पीछे देखंगे, तो आप जान पाएंगे कि यह डायपर बाम न केवल डायपर रैशेस को ठीक करती है, बल्कि रैशेस की वजह से लाल होने वाली त्वचा से भी आराम देती है।
मैंने निजी तौर पर भी इस बात का अनुभव किया है। जैसी ही, मैंने इस क्रीम का इस्तेमाल किया, मैंने इसके परिणाम देखें।
हानिकारक चीजों से मुक्त है
यह क्रीम पूरी तरह से हानिकारक चीजों के इस्तेमाल से मुक्त है। लाइफ एंड परसूटस डायपर रैश बाम में कोई पैराबेन, कृत्रिम सुगंध, सलफेट, सिलिकॉन, मिनरल आयल, रंग या किसी भी तरह का कोई हानिकारक रसायन शामिल नहीं हैं। इसलिए आप बेफिक्र होकर अपने शिशु की त्वचा पर इसको इस्तेमाल कर सकते हैं।
कंपनी द्वारा किया जाने वाला परोपकार
मैं अब तक बच्चों से जुड़ी कई चीजों का इस्तेमाल कर चुकी हूँ। लेकिन, ऐसा मैंने पहली बार देखा है कि कोई कंपनी लाभ का 10% हिस्सा बच्चों और उनकी भलाई से जुड़े कामों के लिए दान करती है।

यह बात बहुत ही अच्छी लगी। इसलिए, अगर आप खरीदते हैं, तो याद रखें कि आप भी कंपनी के इस पुण्य काम का हिस्सा बन जाते हैं।
चीजें जो मुझे लाइफ एंड परसूटस डायपर रैश बाम में अच्छी नहीं लगी
मात्रा के मुकाबले कीमत बहुत ज्यादा है
मुझे निजी तौर पर लगता है कि 40gm की पैकिंग के मुकाबले की कीमत बहुत ज्यादा है।
आपको 40gm की पैकिंग के लिए 400 रुपए तक की कीमत अदा करनी पड़ती है।
ऐसे में, अगर आप इस डायपर रैश क्रीम का इस्तेमाल दिन में दो बार भी करते हैं, तो यह एक महीना ही चलती है।
इसलिए, इस क्रीम को लगातार खरीदते रहना थोड़ा महंगा है।
क्रीम को निकालना आसान नहीं है
को ट्यूब से निकालना थोड़ा मुश्किल था।

एक तो यह क्रीम बहुत गाढ़ी है। दूसरा, इस क्रीम की मात्रा बहुत कम है, जिस वजह से ट्यूब में हवा भरी रहती है और क्रीम को बाहर निकलने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है। यह बात मुझे इसकी पैकिंग में पसंद नहीं आई।
जरूर पढ़े – पतंजलि शिशु केयर डायपर रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
पैकिंग पारदर्शी नहीं है
लाइफ एंड परसूटस डायपर रैश बाम की पैकिंग भी पारदर्शी नहीं है। आप ट्यूब को देखकर अंदाजा नहीं लगा सकते कि कितनी क्रीम शेष बची है। इस वजह से नई क्रीम कब मंगवानी है, आप यह पैकिंग देखकर जान ही नहीं पाते।

यह क्रीम आमतौर पर ऑनलाइन ही मिलती है और बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं है। हम जानते हैं कि ऑनलाइन मंगवाने पर 4 से 5 दिन लग ही जाते हैं।
गंध बहुत अजीब सी है
इस क्रीम की गंध तेज नहीं है, लेकिन बहुत ही अजीब सी है। लाइफ एंड परसूटस डायपर रैश क्रीम की गंध शीशों इत्यादि पर लगाई जाने वाली क्ले जैसे है। इससे शिशु को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होती, पर इसकी गंध मुझे निजी तौर पर पसंद नहीं आई।
अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।
कुल मिलाकर, मुझे इस्तेमाल के लिए बेहद पसंद आई। लेकिन, इसमें मौजूद कमियों की वजह से जैसे कि कम मात्रा, अजीब सी गंध और जरूरत से अधिक कीमत, के कारण मेरे लिए इस क्रीम को दुबारा खरीदना संभव नहीं है।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।



