
- क्रीम की बनावट बहुत नरम है।
- त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है।
- क्रीम प्राकृतिक पौधों के अर्क से समृद्ध है।
- क्रीम में कैमोमाइल, गुलाब, और जैतून का इस्तेमाल है।
- क्रीम गीलेपन और त्वचा के बीच एक सुरक्षा कवच बना देती है।
- इसकी कीमत बहुत ज्यादा है।
- इसमें जिंक ऑक्साइड एवं फिनोक्सीथेनॉल की उपस्थिति है।
- क्रीम में कृत्रिम खुशबू का इस्तेमाल किया गया है।
- पैकिंग सीलबंद नहीं है।
- क्रीम की महक बहुत तेज है।
- पैकिंग पारदर्शी नहीं है।
डायपर रैश समस्या और इससे जुड़े कुछ घरेलु उपचारों के बारे में, हम पहले ही बात कर चुकें हैं। डायपर रैश एक ऐसी समस्या है, जो बच्चों की त्वचा के गीलेपन के संपर्क में ज्यादा देर रहने से होती है। कई मामलों में यह समस्या बहुत गंभीर हो जाती है और डायपर रैश क्रीम का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में आपको डायपर रैश क्रीम का चुनाव बहुत ध्यान से करना पड़ता है। क्योंकि यह क्रीम सीधे शिशु की त्वचा के सम्पर्क में आती है, तो इसका सभी हानिकारक रसायनों से मुक्त होना बहुत जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने यह उत्पाद ख़रीदा और आज हम पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम की समीक्षा करेंगे।
नोट – यह समीक्षा इस उत्पाद के बारे में हमारी निजी राय है। इसे किसी प्रकार की मेडिकल सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
चीजें जो मुझे पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम में पसंद आई
पैकिंग
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम की पैकिंग को बहुत ही साधारण रखा गया है। बच्चों के अन्य उत्पादों की पैकिंग की तरह इसे ज्यादा रंगदार नहीं बनाया गया है।

यह उत्पाद आपको सफेद रंग की प्लास्टिक से बनी ट्यूब में मिलता है।
जरूर पढ़ें – हिमालया डायपर रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
पैकिंग के आगे ओर पीछे, उत्पाद से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं। सामने की ओर आपको सबसे ऊपर लोगो मिल जाएगा।

लोगो के ठीक नीचे इस क्रीम की बनावट से जुड़ी कुछ विशेषताओं जैसे कि इसकी हल्की खुशबू, इसके हाइपोएलर्जेनिक और रैशेस के मामले में सबसे बेहतर इलाज होने के दावे हैं।
सामने की ओर, ठीक नीचे, इस क्रीम के प्राकृतिक पौधों के अर्क से समृद्ध होने का दावा है।

बहुत ही खूबसूरत ढंग से बताया गया है कि पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम में कैमोमाइल, गुलाब, और जैतून का इस्तेमाल है।

पैकिंग के पीछे की ओर, इस उत्पाद में इस्तेमाल हुई सामग्री, उत्पाद को इस्तेमाल करने की सही विधि, इसके भंडारण एवं इस्तेमाल से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताया गया है।
इन सबके बारे में हम अपने लेख में आगे चलकर चर्चा करेंगे।
कुल मिलाकर, पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम की पैकिंग से आपको हर वह जानकारी मिल जाएगी, जो इस डायपर रैश क्रीम को खरीदने से पहले आपको चाहिए।
फ्लिप-ओपन कैप
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम की 50 ग्राम की पैकिंग आपको फ्लिप-ओपन ढक्कन के साथ मिलती है।

बहुत ही खूबसूरती से, ट्यूब को खोलने के अंगूठे रखने की जगह बनाई गई है।

बनाई गई जगह पर अंगूठा रख कर, आप इस ट्यूब को आसानी से खोल सकते हैं।
यह ढक्कन पूरी तरह से नहीं खुलता। अतः, आप इस फ्लिप-ओपन ढक्कन को हटा कर ही उत्पाद निकल सकते हैं।
बनावट
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम की बनावट थोड़ी गाढ़ी है।

आपको त्वचा की ऊपरी सतह पर क्रीम का कोई कण नज़र नहीं आता।

हल्की सी मसाज से ही यह आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाती है

क्रीम को लगाने पर आपको किसी किस्म का गीलापन, भारीपन या चिपचिपापन महसूस नहीं होता।
जरूर पढ़ें – बेबी सबमेड रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
क्रीम सुरक्षा कवच बना देती है
क्रीम द्वारा त्वचा के ऊपर एक परत बना दी जाती है, जिससे त्वचा किसी तरह के गीलेपन के संपर्क में नहीं आती।

ऐसा क्रीम में पाए जाने वाले जिंक ऑक्साइड के कारण होता है। इसी परत की वजह से शिशु को डायपर रैशेस जैसी पीड़ाजनक समस्या नहीं होती।
इस्तेमाल की गई सामग्री
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम में कई चीजों का इस्तेमाल किया गया है।
अगर आप पैकिंग के पीछे देखेंगे, तो इसमें इस्तेमाल की गई सभी चीजों का वर्णन किया गया है।

इस उप्ताद में पानी, पैराफिन, सफेद पेट्रोलियम जेली, सोर्बिटोल, एलोवेरा जूस, जिंक ऑक्साइड, बीस वैक्स, ग्लिसरीन, शीया बटर, अरंडी का तेल, माइक्रोक्रिस्टलाइन मोम, सोर्बिटेन स्टीयरेट, ग्लाइसेरिल ऑल्टेज, मैग्नीशियम सल्फेट, PEG-30 डिपोलीक्लोरोक्सी स्टीयरेट फिनियोजेनिया और फेनोएडिन, ओलिया यूरोपिया, कैमोमाइल रिकुटिता एक्सट्रैक्ट, टोकोफेरील एसीटेट, और कृत्रिम खुशबू जैसे कई चीजों का इस्तेमाल किया गया है।
इनमें से कुछ चीजें अच्छी हैं और कुछ ऐसी है जो शिशु की त्वचा के लिए ठीक नहीं है।
एथिलहेक्सिलग्लिसरीन एक स्पष्ट तरल परिरक्षक है जो नारियल या ताड़ के तेल से प्राप्त होता है। एथिलहेक्सिलग्लिसरीन किसी भी उत्पाद में इसे खराब होने से रोकता है और आपकी त्वचा को नरम करता है।
सोरबिटोल फैटी एसिड एस्टर सर्फेक्टेंट के रूप में कार्य करते हैं।
ग्लाइसेरिल ओलिट का इस्तेमाल भी सुरक्षित है। शिशुओं के उत्पादों में इसका इस्तेमाल एक्जिमा, रूसी और शुष्क त्वचा जैसी जिद्दी समस्याओं को ठीक करने और रोकने के लिए किया जाता है।
इस उत्पाद में जो चीजें अच्छी नहीं है, उनके बारे में हम आगे चलकर चर्चा करेंगे।
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम के बारे में विस्तृत जानकारी का वीडियो
चीजें जो मुझे पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम में पसंद नहीं आई
कीमत
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम की कीमत भी बहुत अधिक है। जहाँ 50 ग्राम मात्रा वाली अन्य ब्रांडों की डायपर रैश क्रीम 90-100 रुपए में मिल जाती है, वही यह क्रीम आपको 179 रुपए की मिलती है, जो बहुत ज्यादा है।

इतनी महंगी क्रीम को खरीदना, आपके मासिक बजट को पूरी तरह से प्रभावित कर सकता है।
जिंक ऑक्साइड की उपस्थिति
क्रीम में जिंक ऑक्साइड का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इसके इस्तेमाल से बच्चे की त्वचा और गीलेपन के बीच एक सुरक्षा परत बन जाती है और इसकी उपस्थिति से किसी तरह की हानि होने की संभावनाएं भी बहुत कम होती है, फिर भी ऐसे किसी भी उत्पाद के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह कर लेना जरूरी होता है, जिसमें जिंक ऑक्साइड हो।
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि अगर उत्पाद में जिंक ऑक्साइड का निर्धारित से ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया गया होगा, तो इससे शिशु की त्वचा को गंभीर नुकसान हो सकता है।
जरूर पढ़ें – चिक्को नेचुरल सेंसेशन नैप्पी क्रीम 4 इन 1 – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
फिनोक्सीथेनॉल की उपस्थिति
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम में फिनोक्सीथेनॉल नामक रसायन इस्तेमाल किया गया है। भले ही इसे तकरीबन सभी सौंदर्य उत्पादों में एक जीवाणुरोधी और इत्र में स्टेबलाइजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह एक बहुत हानिकारक रसायन माना जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूरोप जैसे देशों में किसी भी उत्पाद में फिनोक्सीथेनॉल को सिर्फ 1% तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप पैकिंग को ध्यान से देखेंगे, तो आप पाएंगे कि कंपनी ने कही भी इसकी प्रतिशत मात्रा के बारे में कुछ नहीं लिखा है।
ऐसे में यह मान लेना कि कंपनी ने इसे सही मात्रा में ही इस्तेमाल किया होगा, थोड़ा कठिन है। इसलिए, फिनोक्सीथेनॉल की उपस्थिति के कारण इसे खरीदने को लेकर दुविधा बनी रहती।
कृत्रिम खुशबू का इस इस्तेमाल
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम में बनावटी खुशबू का इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि कपनियां बनावटी खुशबू का इस्तेमाल एक खास कारण से ही करती हैं। वास्तव में, बनावटी खुशबू की मदद से कंपनियां उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों में इस्तेमाल हुए रसायनों की बदबू को छिपाने की कोशिश करती हैं।
इसे बनावटी खुशबू को बनाने के लिए कंपनियां आमतौर पर कोयले और पेट्रोलियम-व्युत्पन्न सिंथेटिक रसायनों का ही इस्तेमाल करती हैं। यह भी एक अच्छी बात नहीं है।
महक तेज है
भले ही पैकिंग पर यह लिखा गया है कि उत्पाद की महक हल्की है। लेकिन, असल में उत्पाद की महक तेज है।
ऐसा इसमें कृत्रिम खुशबू के कारण भी हो सकता है। उम्मीद है, आप जानते ही होंगे कि तेज खुशबू से बच्चों को असुविधा होती है। इस कारणवश, हम पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम को खरीदने का समर्थन नहीं करते।
पैकिंग सीलबंद नहीं होती
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम की पैकिंग भी सीलबंद नहीं थी। ऐसे में, उत्पाद की मात्रा के साथ छेड़छाड़ एवं इसमें मिलावट की पूरी संभावनाएं है।
पैकिंग पारदर्शी नहीं है
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम की पैकिंग की पारदर्शी नहीं है। आप ट्यूब को देखकर अंदाजा ही नहीं लगा सकते कि कितनी क्रीम शेष बची है।

ऐसे में, आपके लिए यह अनुमान लगा पाना भी मुश्किल हो जाता है कि नई क्रीम कब मंगवानी है।
क्रीम को लगाने की सही विधि
बेहतर परिणामों के लिए डायपर रैश क्रीम को अच्छे से लगाना बहुत जरूरी होता है। पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम लगाने से पहले, शिशु की त्वचा को अच्छी तरह से सुखा लें।

गीली त्वचा पर क्रीम नहीं लगनी चाहिए क्योंकि गीले त्वचा पर क्रीम लगाने से गीलापन इस क्रीम से बनी सुरक्षा परत के नीचे ही रह जाएगा।
जरूर पढ़ें – लाइफ एंड परसूटस डायपर रैश बाम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
जब भी आप डायपर बदलें, पहले शिशु की त्वचा को सूखा लें और इसके बाद ही क्रीम लगाएं।
क्रीम को खुले ज़ख्मों पर न लगाएं क्योंकि ऐसा करना असुविधाजनक हो सकता है और इसकी सलाह नहीं दी जाती।
अगर क्रीम को लगाने के बाद आपका शिशु किसी तरह की परेशानी, जलन या पीड़ा के संकेत दर्शाता है, तो आपको तुरंत एक बाल-रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए।
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम को ठन्डे और सूखे क्षेत्र में रखें। इसे फ्रिज में रखने की गलती न करें क्योंकि ऐसा करने से क्रीम जम सकती है।
अंत में, हम यह कहना चाहेंगे कि पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम में कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जो शिशु की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके साथ ही, इस क्रीम की कीमत भी आम उपलब्ध विकल्पों से बहुत ज्यादा है।
इसलिए, इस क्रीम को खरीदने की सिफारिश करना हमारे लिए कठिन हैं। अगर आपने भी इस डायपर रैश क्रीम का उपयोग किया है, तो इस उत्पाद के बारे में अपनी राय हमसे सांझी करना न भूलें।
पिजन बेबी डायपर रैश क्रीम पर बेहतरीन डील
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।








