Mera baby aaj 7 day ka hua. Sota zyada hai … Dudh kam pita hai. Nipple nhi pakadta jaldi. Kya karu?
विशेषज्ञों के अनुसार, जन्म के पहले कुछ हफ़्तों तक शिशु 14 से 18 तक भी सोता है। इसमें घबराने जैसा कुछ नहीं है। लेकिन, अगर बच्चा सिर्फ सोता ही रहता है और दूध पीने भी नहीं उठता, तो चिंता का विषय है।
आपके मामले में, आपको यह निश्चित करना जरूरी है कि उसको सही मात्रा में दूध मिलता रहे। इसके लिए आपको किसी बाल रोग विशेषज्ञ से मिल लेना चाहिए। आपका बाल-रोग विशेषज्ञ, आपके बच्चे की विकास वृद्धि दर को जाँच कर इस बात की पुष्टि कर सकता है कि क्या आपके बच्चे का विकास ठीक से हो रहा है या नहीं।
साथ ही अगर आपको स्तनपान करवाने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप हमारे नीचे दिए लेख पढ़ सकते हैं –
- स्तनपान से इंकार – स्तनपान न करने के कारणों और समाधानों के बारे में जानकारी
- स्तनपान करवाने के अलग अलग तरीके
- स्तनपान करवाने की कुछ पोज़िशन्स