
चार प्रमुख बेबी वाइप्स पर सैकड़ों रुपये खर्च करने के बाद, मैं उन बेस्ट बेबी वाइप्स के बारे में अपने अनुभवों को आपसे साझा करना चाहती हूँ।
हालांकि मैं किसी भी ऐसी एजेंसी का हिस्सा नहीं हूँ, जो इन वाइप्स का मेडिकल या रासायनिक शर्तों पर परीक्षण करने में सक्षम हो, फिर भी इस समीक्षा को लिखने का मेरा उद्देश्य मेरे पाठकों को एक उपयोगकर्ता के दृष्टिकोण से इन बेबी वाइप्स के फायदे और नुकसान बताना है। इस समीक्षा के लिए – मैंने इन सभी उत्पादों को स्वयं खरीदा और (बेटी के लिए) इस्तेमाल किया है। अतः, आप एक निष्पक्ष और ईमानदार समीक्षा की उम्मीद कर सकते हैं।
लिट्लस सॉफ्ट क्लीन्सिंग बेबी वाइप्स
पहला प्रभाव
लिट्लस वाइप्स में मुझ जिन चार चीज़ों ने एकदम प्रभावित किया, वह थी – वाइप्स का गंधरहित होना, बेहतरीन पैकिंग, वाइप्स की मात्रा और अन्य ब्रांडों के मुकाबले इनकी कीमत।
बनावट
ये बेबी वाइप्स ज़रूरत के हिसाब से मोटे, लेकिन नरम हैं। अन्य बेबी वाइप्स के विपरीत, जब आप इनका इस्तेमाल करते हैं, तो यह आसानी से फटते नहीं है, और अपने काम को बेहतर ढंग से पूरा करते हैं। जहां तक बेबी वाइप्स के आकार का संबंध है, तो मेरा मानना है कि यह थोड़ा बड़ा हो सकता है। इन वाइप्स की सबसे बढ़िया बात मुझे यह लगी कि यह लंबे समय तक नम रहते हैं और सूखते नहीं हैं।
खुशबू
मैं शुरू से ही ऐसे बेबी वाइप्स की तलाश कर रही थी, जो गंधरहित हो अर्थात जिनकी खुशबू न हो। लेकिन इन वाइप्स के इलावा मुझे ऐसा कोई भी ब्रांड नहीं मिला, जिनके वाइप्स इतने नम होते हुए भी गंध से मुक्त हो। हम सब तीव्र गंध से शिशुओं को होने वाली असुविधाओं के बारे में जानते हैं। शिशु तेज़ गंध/सुंगध से परेशानी महसूस करते है और सभी बाल रोग विशेषज्ञ, पहले छह महीने तक उनको हर प्रकार की तेज़ गंध से दूर रखे जाने की सलाह देते है।
आप यकीन नहीं करेंगी कि अगर मुझे जब बॉडी स्प्रे या परफ्यूम लगाना होता है, तो मुझे शिशु के कमरे से बाहर जा कर ही लगाना पड़ता है।
त्वचा से मित्रता
आमतौर पर शिशुओं की त्वचा बहुत सवेंदनशील होती है। मेरे बच्चे की त्वचा भी बहुत नरम है और अनुपयुक्त रसायन का हल्का उपयोग भी मेरे बच्चे की त्वचा पर प्रतिक्रियाओं का कारण बन जाता है। लेकिन इन वाइप्स के मामले में, ऐसा कुछ नहीं हुआ। वाइप्स के मोटे होने के बावजूद भी, इनसे मेरे बच्चे की संवेदनशील त्वचा को कोई नुकसान नहीं हुआ।
यह बेबी वाइप्स, त्वचा के लिए इतने बढ़िया है कि अब तो मैं भी अपना मेकअप हटाने के लिए इनका उपयोग करती हूँ।
जरूर पढ़े – समीक्षा | मैने अपने नवजात शिशु के लिए पैम्पेर्स बेबी ड्राइ डाइपर को ही क्यों चुना
चिक्को सॉफ्ट क्लीन्सिंग बेबी वाइप्स
पहला प्रभाव
मैं चिक्को सॉफ्ट क्लीन्सिंग बेबी वाइप्स से बहुत खुश हूं और अब, अगर मुझे लिट्लस वाइप्स नहीं मिलते, तो यह बेबी वाइप्स मेरा दूसरा पसंदीदा विकल्प है।
बनावट
यह बेबी वाइप्स मोटे हैं और इनको इस्तेमाल करते वक़्त आपको ऐसा लगता है मानों आप एक कागज का तौलिया इस्तेमाल कर रहीं हों। यह पहला बेबी वाइप्स था, जिसे मैंने बेझिझक अपने बच्चे के चेहरे और हाथों पर इस्तेमाल किया था। सबसे बढ़िया अनुभव यह रहा कि इसके इस्तेमाल से मुझे अपने हाथों पर कोई जलन या चुभन महसूस नहीं हुई।
खुशबू
इसकी खुशबू के कारण ही चिक्को सॉफ्ट क्लीन्सिंग बेबी वाइप्स मेरा दूसरा पसंदीदा विकल्प है। इन वाइप्स की खुशबू थोड़ी तेज़ है। परन्तु बढ़िया बात यह है कि खुशबू एक मिनट से भी कम समय तक रहती है। मेरे शिशु को इसकी गंध से कभी ज़्यादा परेशानी नहीं हुई, इसलिए मेरे लिए भी यह एक बड़ा मुद्दा नहीं है।
त्वचा से मित्रता
त्वचा से मित्रता के विषय में आप इस ब्रांड पर आँखें बंद करके विश्वास कर सकती हैं। अगर आप सभी खतरनाक रसायनों से मुक्त बेबी वाइप्स ढूंढ रहीं है, तो एक बार चिक्को सॉफ्ट क्लीन्सिंग बेबी वाइप्स ज़रूर इस्तेमाल करके देखे। इसके इलावा इन बेबी वाइप्स में एलो-व्हेरा और कैमोमाइल (बाबुने का फल) भी शामिल हैं, जो सूखी त्वचा के लिए एक वरदान से कम नहीं हैं।
पिजन बेबी वाइप्स
पहला प्रभाव
दूसरों की तरह, पिजन बेबी वाइप्स भी एक विश्वसनीय ब्रांड है और जब बात बच्चों की सुरक्षा की हो, तो आप किसी कम गुणवत्ता वाले उत्पाद का इस्तेमाल करके, अपने शिशु को किसी ख़तरे में नहीं डालना चाहेंगी।
बनावट
यह बेबी वाइप्स भी मोटे होते हैं। पर इनको इस्तेमाल करते हुए मैंने यह महसूस किया कि अन्य ब्रांडों के बेबी वाइप्स की तुलना में यह वाइप्स बहुत शुष्क (dry) होते हैं। जब मैंने शिशु के डायपर बदलते वक़्त इनका इस्तेमाल किया, तो मुझे इस्तेमाल में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
खुशबू
कैमोमाइल तेल (बाबुने का फल) की गंध को छोड़कर, पिजन बेबी वाइप्स में कोई अन्य तेज़ गंध नहीं होती। इसलिए, छह महीने से कम उम्र के बच्चों पर इसके इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होती। इसके गंधरहित होने का एक बड़ा नुकसान यह है कि मूत्र आदि की गंध को हटाने के लिए आपको बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है। मुझे भी इस मामले में अपने बच्चे को साफ करने के लिए कई बार दो से अधिक बेबी वाइप्स का उपयोग करना पड़ा था।
त्वचा से मित्रता
इस उत्पाद के प्रयोग से मेरे बच्चे की त्वचा पर कोई विपरीत प्रतिक्रिया नहीं हुई।
जरूर पढ़े – समीक्षा – हिमालया बेबी हर्बल क्रीम
मेंबर्स मार्क
इस ब्रांड का चयन करने से पहले मैं बहुत चिंतित थी। मैं बिल्कुल झूठ नहीं बोलूंगी, लेकिन यह मेरा विकल्प नहीं था और दुकानदार ने मुझे इसे इस्तेमाल करने की पुरज़ोर सिफारिश की थी। क्योंकि मेरे पसंदीदा बेबी वाइप्स उस दिन उपलब्ध नहीं थे, तो कई अनुरोधों के बाद, मैंने इसे खरीदा।
पहला प्रभाव
इस उत्पाद के साथ मेरा पहला अनुभव ही ठीक नहीं रहा। जब मैंने इसको इस्तेमाल के लिए खोला और एक वाइप बाहर निकालना चाहा, तो मेरे लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं था। जैसे ही मैंने एक वाइप निकाला, इस उत्पाद के बारे में मेरी पहली प्रतिक्रिया थी – कितनी तेज़ सुगंध वाला बेबी वाइप है। यह निश्चित रूप से मेरे बच्चे को परेशान करेगा।
बनावट
मैंने इससे पहले भी कई बेबी वाइप्स इस्तेमाल किए थे, लेकिन मैंने इस तरह की मोटाई और सहनशीलता किसी अन्य बेबी वाइप्स में नहीं देखी थी।
खुशबू
जैसा कि मैंने पहले उल्लेख किया था, इसकी गंध बहुत तेज़ थी। जैसी मैंने अपेक्षा की थी, इसने मेरे बच्चे को परेशान किया।
त्वचा से मित्रता
मैंने इसे केवल एक बार प्रयोग किया और मैंने अपने बच्चे की त्वचा पर इसकी विपरीत प्रतिक्रिया के रूप में त्वचा पर रैशेस देखे।
अंत में मैं यह कहना चाहूंगी कि, चाहे ब्रांड कोई सा भी हो, लेकिन बेबी वाइप्स के निरंतर इस्तेमाल से शिशु की त्वचा को हानि होने की आशंका बनी रहती है। अगर बात शिशु की सफाई की ही है, तो मेरा सुझाव है कि गुनगुने पानी में रुई से बने पैड्स का इस्तेमाल करके भी शिशु की सफाई की जा सकती है।
वैसे भी वाइप्स आपके बजट में एक ऐसा खर्चा जोड़ते है, जिसको आप चाहे तो रोक सकते हैं।
लिट्लस सॉफ्ट क्लीन्सिंग बेबी वाइप्स पर बेहतरीन डील
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।








