Mera baby ko 1 month me 4 days bache hain. Meri beti soti bohat kam hai. Har waqt feeding krna chahti hai. Main sara din feeding krawate krawate pareshan rehti hu. Kya baby ka pet nhi bhrta? Mai use upar ka doodh de sakti hu?
प्रिय पाठक
आपके प्रश्न में तीन समस्याएं हैं –
- पहला यह कि आपकी बेटी दूध बार-बार मांगती है।
- दूसरा यह है आप उसे स्तनपान करवाते हुए थक जाती हैं।
- तीसरा यह कि आप उसे फार्मूला मिल्क देने के बारे में दुविधा में हैं।
पहला यह कि आपकी बेटी दूध बार-बार मांगती है।
आपकी बेटी बार-बार फीडिंग क्यों मांगती हैं, क्या आपने इसका कारण जानने की कोशिश है? हो सकता है कि उसे ठीक से पीना ही नहीं आता हो या फिर आपको पर्याप्त दूध नहीं है और उसकी जरूरत ज्यादा है अर्थात वह दूध पीती है और मल-मूत्र करने पर उसका पेट खाली हो जाता होगा? कुछ भी करने से पहले इस कारण को जानने की कोशिश जरूर करें। इस सम्बन्ध में आप हमारे यह लेख पढ़ सकते हैं –
- स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए लाभकारी आहार
- स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए क्या किया जाए
- स्तनपान करवाने वाली मां के लिए विटामिन और सप्लीमेंट
- सही ब्रैस्ट पंप खरीदने से पहले इन चीजों के बारे में जान लें
दूसरा यह है आप उसे स्तनपान करवाते हुए थक जाती हैं।
ऐसी स्थिति में, आप स्तनपान करवाने की पोजीशन पर लिखे कुछ लेख पढ़ सकती हैं। इन पोज़िशन्स के इस्तेमाल से आप खुद भी आराम कर सकती हैं और स्तनपान भी करवा सकती हैं।
- स्तनपान करवाने की कुछ पोज़िशन्स
- स्तनपान करवाने के अलग अलग तरीके
- जुड़वा बच्चो के लिए स्तनपान की पोज़िशन्स
इसके अलावा आप चाहें, तो माँ के दूध को सही ढंग से संग्रहित करके भी अपने शिशु को बोतल से दे सकते हैं। इस विषय में हमारे लेख अवश्य पढ़ें।
- सही ब्रैस्ट पंप खरीदने से पहले इन चीजों के बारे में जान लें
- दूध को सही ढंग से कैसे संग्रहित करें
- हाथ की मदद से स्तन दूध कैसे निकाला जाता है
तीसरा यह कि आप उसे फार्मूला मिल्क देने के बारे में दुविधा में हैं।
उम्मीद है आप यह जानती हैं कि बच्चे के लिए माँ का दूध अमृत है। जितनी चीजें उसे आपके दूध से मिल जाएंगे उतनी डिब्बा बंद या अन्य किसी दूध से नहीं मिलेंगी। यहाँ तक कि फार्मूला मिल्क के डिब्बे पर भी यही लिखा जाता है कि पहले 6 महीने तक बच्चे को अपना दूध ही दें। फिर भी, बच्चे को फार्मूला मिल्क देने में कोई समस्या नहीं है। आप चाहें, तो स्तनपान के साथ फार्मूला मिल्क मिक्स करके दे सकते हैं अर्थात दिन में अगर आपका बच्चा 10 बार स्तनपान करता है, तो उसमें से 3 या 4 बार आप उसे फार्मूला मिल्क दे सकते हैं। बच्चे के लिए सही फार्मूला मिल्क का चुनाव करना बेहद जरूरी है। इसलिए, किसी बाल रोग विशेषज्ञ से मिलें।
फार्मूला मिल्क का चुनाव करने के लिए आप हमारा फार्मूला फाइंडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा, आपको स्तनपान से जुड़ी कुछ सामान्य समस्याओं के बारे में नहीं भूलना चाहिए। अगर आप स्तनपान नहीं करवाती हैं, तो आपके स्तन भारी हो जाएंगे और फिर आपको दर्द रहने लगेगा। अगर आप स्तनपान नहीं करवाएंगी, तो आपके स्तनों में दूध बनना ही बंद हो जाएगा। हमेशा याद रखें, आप जितना दूध पिलाएंगे, उतना ही आपका शरीर और बनाएगा।