1 month baby ke liye Kon sa milk powder sahi hai? Please suggest kare?
वैसे तो इस उम्र के बच्चे के लिए माँ का दूध सबसे बढ़िया होता है। लेकिन, अगर किसी कारण से शिशु को माँ का दूध नहीं मिल पा रहा है और उसे फार्मूला मिल्क ही एकमात्र विकल्प है, तो आपको कोई भी फार्मूला मिल्क शुरू करने से पहले किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
फार्मूला मिल्क का चुनाव कई चीजों पर निर्भर करता है, जैसे कि
- बच्चे की आयु
- बच्चे के जन्म का समय (क्या बच्चा पुरे समय के बाद पैदा हुआ है या समय से पहले पैदा हुआ था)?
- जन्म के समय उसका वजन कितना था और अभी कितना है?
- बच्चे को किसी तरह की एलर्जी तो नहीं है?
- बच्चे के विकास की दर
इसलिए यह बेहतर है कि आप किसी बाल-रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलें।