
सबसे पहले मैं यह कहना चाहूँगी कि बच्चों के लिए फार्मूला दूध या पाउडर दूध, एक तरह से माँ के दूध का ही दूसरा विकल्प है। कुछ माताएँ आपने शिशु को सिर्फ़ फ़ॉर्मूला दूध देना ही पसंद करती हैं, कुछ स्तनपान और कुछ माताएँ मिश्रित आहार देना पसंद करती है यानि कि माँ का दूध और फ़ॉर्मूला दूध दोनों ही। इस श्रृंखला के माध्यम से मैं आपको फार्मूला दूध के बारे मे विस्तृत जानकारी देने का प्रयास करुँगी।
इसमे कोई संदेह नही है कि माँ के दूध की फ़ॉर्मूला दूध से कोई तुलना की जा सकती। परंतु फिर भी कई बार ऐसे हालात बन जाते है जहाँ माता को फ़ॉर्मूला फीड पर निर्भर होना पड़ता है क्योंकि दूसरा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं होता है। अगर इस फ़ैसले से बच्चे के स्वस्थ मे कोई दुष्प्रभाव नही पड़ रहा हो, तो इसको जारी रखने मे कोई समस्या नही।
चलिए, फ़ॉर्मूला फीड पर वापिस आते है। यह मूल रूप से पाउडर के रूप मे गाय का दूध ही होता है जिसे इस तरह से बनाया जाता है कि यह शिशुओं के आहार के रूप मे एकदम सही हो। आज तक, कई ब्रांडों ने फार्मूला दूध दुनिया भर मे उपलब्ध कराया है। आपके बच्चे के बच्चे के शरीर के अनुरूप कौन सा फ़ॉर्मूला फीड सही बैठेगा, इसके लिए आपको विभिन्न फ़ॉर्मूला फीड प्रयोग करके देखने पड़ सकते हैं।
इससे पहले कि आप अपने बच्चे के लिए फार्मूला फीड खरीदे, बहुत सी ऐसी चीज़े है जिनकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। जैसा कि मैंने पहले भी कई बार आपने लेखों में लिखा है कि हर बच्चे कि इन विभिन्न ब्रांडों के लिए अलग-अलग प्रतिक्रिया होती है। जो चीज़ एक बच्चे के लिए उपयुक्त हो,ऐसा कतई जरूरी नहीं है कि वह दूसरे बच्चों के लिए भी उपयुक्त हो। इसीलिए आपको अनेक फार्मूला फीड प्रयोग करके देखने पड़ सकते हैं कि कौन सा फार्मूला दूध शिशु के शरीर के अनुकूल है।
हालांकि सभी फॉर्मूला फीड मे एक ही तरह की सामग्री का इस्तेमाल होता है, फिर भी आपका बाल रोग विशेषज्ञ ही आपके बच्चे के शारीरिक विकास के आधार पर आपके शिशु को एक सही फार्मूला की सलाह दे सकता है।
उदाहरण के लिए, ज्यादातर दूध आधारित फार्मूले जैसे सिमिलैक एडवांस 1 और 2, एनफामिल ए + आदि सभी गाय के दूध पर आधारित होते हैं और उन बच्चों को दिया जाता है जो जन्म के समय सामान्य वजन वाले, स्वस्थ, और पूर्ण अवधि के होते हैं।
फार्मूला मिल्क खोजें
मॉम्स कडल के बेबी फॉर्मूला फाइंडर की मदद से अपने शिशु के लिए सर्वश्रेष्ठ फार्मूला मिल्क चुनें।
आरंभ करें →कुछ फार्मूला फीड सोया आधारित होते है जैसे सिमिलैक इसोमिल, जिसमे कोई दूध से युक्त सामग्री नहीं होती है और यह उन बच्चो को दिया जाता है जिनको दूध या लैक्टोज से किसी तरह की एलर्जी या दस्त की शिकायत है। सिमिलैक्स नेओशेओर फार्मूला फीड का एक अतिरिक्त उदाहरण है जो समय से पहले यानि कि 37वें सप्ताह से पहले पैदा हुए बच्चों के लिए बढ़िया विकल्प है।
बाज़ार मे तो कई सारे फार्मूला फीड के विकल्प उपलब्ध हैं, परन्तु उनमे से किसी एक को भी चुनने से पहले किसी बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर कर ले।
0-6 महीने समय पर जन्म
जन्म का वजन 2.5 KG से अधिक एलर्जी – नहीं
नैन प्रो स्टेज 1 | एनफैमिल ए + स्टेज 1 | नेस्ले लैक्टोजन 1 | सिमिलैक एडवांस स्टेज 1 | डेक्सोलैक प्रीमियम 1 | फरेक्स 1 | Aptamil स्टेज 1 | |
कैलोरी(100 मिलीलीटर प्रति किलो कैलोरी) | 492 | 530 | 487 | 511 | 511 | 498 | 505 |
वसा(प्रति 100 मिली ग्राम) | 23.7 | 29.0 | 23.0 | 28.2 | 27.0 | 23.5 | 25.0 |
प्रोटीन(प्रति 100 मिली ग्राम) | 10.7 | 11.2 | 10.7 | 14.50 | 12.0 | 11.0 | 11.0 |
कार्बोहाइड्रेट(प्रति 100 मिली ग्राम) | 58.9 | 59.3 | 56.0 | 48.9 | 55.0 | 60.5 | 59.0 |
डीएचए | |||||||
फोलिक एसिड (100 मिली प्रति कु) | 90 | 70 | 95 | 100 | 90 | 80 | 113 |
लोहा(प्रति 100 मि.ग्रा) | 6.0 | 5.0 | 9.5 | 7.6 | 8.0 | 6.0 | 6.0 |
कैल्शियम(प्रति 100 मि.ग्रा) | 270 | 300 | 410 | 369 | 405 | 500 | 500 |
जस्ता(प्रति 100 मि.ग्रा) | 3.20 | 2.50 | 3.70 | 3.70 | 3.50 | 3.40 | 3.80 |
फार्मूला दूध के बारे में और अधिक जानकारी
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।