पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल – इस्तेमाल के बाद समीक्षा

8080
User Rating
(0 राय)
READ BY
Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Photo Credit: Mom's Cuddle
Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।
समीक्षा
4.4 / 5 समीक्षक की रेटिंग
{{ reviewsOverall }} / 5 (0 राय) उपभोक्ता की रेटिंग
फायदे
  1. 100% आयुर्वेदिक, इसलिए कोई दुष्प्रभाव नहीं।
  2. हानिकारक रसायनों से मुक्त।
  3. बहुत ही हल्की खुशबु।
  4. अन्य प्राकृतिक तेलों से समृद्ध।
  5. आसानी से उपलब्ध।
  6. सस्ता।
नुकसान
  1. पुराने स्टॉक
सामान का निष्कर्ष
जब बात शिशुओं के उत्पाद चुनने के बारे में होती है, तो आप चीजों का प्रयोग नहीं कर सकते। आपको 100% रासायनिक मुक्त, स्वस्थ, आसानी से उपलब्ध और सबसे ज़्यादा सराहे जाने वाले उत्पाद को चुनते है। ऐसे में पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल से बेहतर कोई अन्य विकल्प नहीं है। संक्षेप में, इस उत्पाद को खरीदने का मतलब है अपने बच्चे के लिए उच्च गुणवत्ता वाला उत्पाद खरीदना और अपने लिए मन की शांति। मैं इसे खरीदने की पूरी सिफारिश करुँगी।
गुणवत्ता
त्वचा के अनुकूल
मात्रा
लम्बे समय तक प्रभावशाली
बनावट
खुशबू
पैसा वसूल
मूल्य

इसमें कोई दो राय नहीं है कि नियमित तौर पर की जाने वाली मालिश शिशुओं के लिए अत्यंत लाभकारी होती है। परन्तु, ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि मालिश के लिए सही उत्पाद या तेल कौन सा है। बाज़ार में सैंकड़ों ब्रांड के उत्पाद उपलब्ध हैं और हर ब्रांड खुद को दूसरों से बेहतर साबित करने के लिए हर संभव प्रयास करता है। हम सभी जानते हैं कि बाज़ार में उपलब्ध इन उत्पादों में से ज़्यादातर उत्पादों में उनको देखने में आकृषक और खुशबूदार बनाने के लिए ऐसे हानिकारक रसायन मिला दिए जाते हैं, जिनसे शिशु की नाज़ुक त्वचा को गंभीर नुकसान पहुँच सकता है। ऐसे में, अगर किसी ऐसे मसाज आयल को चुनने की बात आती है, जो पूरी तरह से सुरक्षित और खतरनाक रसायनों से मुक्त हो, तो पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल से बेहतर कोई नहीं है। मैंने अपने शिशु के लिए यह उप्ताद इस्तेमाल किया है और उसी के आधार पर मैं इसकी समीक्षा करना चाहूंगी।

चीज़े जो मुझे इस उत्पाद में पसंद आई

पैकिंग

इसकी पैकिंग को ज़्यादा तड़क-भड़क वाला न बना कर साधारण रखा गया है।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

यही बात इसकी पैकिंग को बेहतर बनाती है। पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल बहुत ही खूबसूरत सी प्लास्टिक की पारदर्शी बोतल में पैक किया गया है।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

तेल को बोतल से निकालने के लिए फ्लिप-ओपन-कैप दिया गया है। वैसे तो बोतल का ढक्क्न पूरी तरह से भी खुल जाता है। परन्तु, सारा तेल न गिरे, इसलिए “फ्लिप-ओपन-कैप” का विकल्प है।

बोतल के सामने की ओर आपको पतंजलि का लोगो मिल जाएगा।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

यह लोगो बहुत ही आकर्षक लगता है और इसके ठीक सामने, कंपनी का होलोग्राम स्टीकर चिपकाया गया है।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

मुझे इसकी ब्रांडिंग करने की तकनीक बहुत अच्छी लगी। बोतल की पारदर्शिता इसकी पैकिंग की एक और बढ़िया बात है।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

इस वजह से आपको पता चलता रहता है कि बोतल में कितना तेल बचा है और आपको नई शीशी कब खरीदनी है।

बोतल के पीछे, इस उत्पाद में पाए जाने वाले सभी पदार्थों के नाम, उनकी मात्रा और बेस पदार्थ के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

जब आप बच्चे की त्वचा से जुड़ा कोई उत्पाद खरीद रहें हों, तो यह सभी जानकारियां आपके लिए बहुत जरूरी है।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

इसके अलावा, मालिश करने का तरीका और उत्पाद को इस्तेमाल करने की विधि भी लिखी गई है।

प्राकृतिक तत्वों से भरपूर

इस तेल को कई अन्य गुणकारी तेलों के मिश्रिण से बनाया गया है जैसे कि जोजोबा का तेल, बादाम का तेल, सूरजमुखी का तेल, सरसों का तेल, गौ घृत, गेहूं के बीज का तेल और कैमोमाइल का तेल।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and ReviewedPatanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

इसके अलावा इस तेल में विटामिन-ई भी पाया जाता है।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

तो, यह कहना गलत नहीं होगा कि एक शिशु की मालिश के लिए इससे बेहतर उत्पाद कोई हो ही नहीं सकता।

पूरी तरह से आयुर्वेदिक

जैसे कि मैंने पहले कहा, बाज़ार में उपलब्ध अन्य उत्पादों में से ज़्यादातर हानिकारक रसायन मिलाए जाते हैं, जो बच्चे की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल में ऐसा एक भी उत्पाद नहीं है और यह पूरी तरह से आयुर्वेदिक उत्पाद है। हालांकि इसको थोड़ा सुंगधित करने के लिए, इसमें कृत्रिम खुशबू मिलाई जाती है, परन्तु वह भी बहुत ही हलकी होती है और शिशु को परेशान नहीं करती है।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

इससे पहले मैने डाबर लाल तेल भी इस्तेमाल किया था। मेरे शिशु की त्वचा को उससे रशेस जैसी समस्या हो गई थी। मैं यह नहीं कहूँगी कि डाबर लाल तेल एक अच्छा विकल्प नहीं है, परन्तु निश्चित तौर पर मेरे शिशु की त्वचा के अनुकूल नहीं था। जबकि, पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल पूरी तरह से आयुर्वेदिक है अर्थात शिशु की त्वचा पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।

ज़रूर पढ़ें – शिशु की कब्ज़ ठीक करने के कारगर उपाय

त्वचा में जल्दी समा जाता है

पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल शिशु की त्वचा में बहुत ही जल्दी समा जाता है और शिशु को चिपचिपाहट महसूस नहीं होती।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

इससे पहले मैंने कई अन्य मसाज आयल इस्तेमाल करके देखे थे, जिनसे शिशु की त्वचा बहुत समय तक चिपचिपी रहती थी और मेरा शिशु भी व्याकुल रहता था।

Patanjali Shishu Care Massage Oil - Used and Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used and Reviewed

परन्तु, इस विषय में पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल के साथ मेरे अनुभव सकारात्मक रहें।

कीमत

पतंजलि के अन्य उत्पादों की तरह, पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल की कीमत भी एकदम सही है। यह आपके मासिक बजट पर ज़्यादा प्रभाव नहीं डालती और बेहद कम कीमत में आपके शिशु को सबसे बढ़िया मालिश भी मिल जाती है।

उपलब्धता

शिशु की मालिश से सम्बंधित अन्य उत्पादों की तुलना में, पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल की उपलब्धता बहुत ज़्यादा है। आपको यह एक दवा की दुकान या पतंजलि के स्टोर से लेकर किसी भी बड़ी किराने की दुकान से भी मिल जाएगा।

चीज़े जो मुझे इस उत्पाद में पसंद नहीं आई

पुराना स्टॉक

क्योंकि यह उत्पाद बहुत ज़्यादा बिकने वाला है, तो अक्सर दुकानदार इसको बहुतायत में मंगवा लेते हैं। ऐसे में पूरी संभावना रहती है कि आपको महीनों पुराना स्टॉक मिले।

ज़रूर पढ़ें – नवजात शिशुओं में पेट की गैस की समस्या

मेरे साथ भी एक-दो बार ऐसा ही हुआ। हालांकि यह उत्पाद पैकिंग के 24 महीनों तक इस्तेमाल के लिए ठीक माना गया है, फिर भी महीनों पुरानी पैकिंग कोई भी खरीदना नहीं चाहेगा। मेरे अनुसार यह एकमात्र चीज़ है जो मुझे इस उत्पाद में पसंद नहीं आई।

Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used And Reviewed

कुछ लोगों के मुताबिक, पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल एक भारी तेल नहीं है। इसलिए कुछ लोग इसे एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सही नहीं मानते। पर, मेरे हिसाब से हानिकारक रसायनों से बनाए गए भारी तेलों से बेहतर है, प्राकृतिक तत्वों से बना हुआ पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल

पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल के बारे में विस्तृत जानकारी का वीडियो

मालिश करने का बेहतरीन तरीका

वैसे तो मालिश करने का तरीका हर किसी का अलग हो सकता है। परन्तु, अपने शिशु की मसाज के लिए मैं जिस तरीके का इस्तेमाल करती हूँ, वह इस प्रकार है –

Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Massage Oil – Used And Reviewed
  1. सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि जिस कमरे में भी आप मालिश करने वाली हैं, वह शांत और सही तापमान तक गर्म हो। इससे आपका बच्चा मसाज करवाते समय आपको परेशान नहीं करेगा।
  2. मसाज के लिए आप स्नान से पहले का या उसके बाद का, कोई भी समय चुन सकती हैं।
  3. मसाज हमेशा हल्के हाथों से की जानी चाहिए। ध्यान रखें, ज़्यादा दबाव देने से बच्चे को नुसकान हो सकता है।
  4. लंबे नाखूनों को न रखें, क्योंकि इससे बच्चे को चोट लग सकती है।
  5. मालिश के समय ध्यान रखें कि आपका शिशु आपकी उंगलियों को चूसने का प्रयास न करे। अपने तेल लगे हाथों को उसके मुंह से दूर रखें।
  6. यदि आपका बच्चा ज़्यादा तंग न करे, तो आप 30 मिनट तक भी मालिश कर सकती हैं।

क्या आप भी अपने शिशु की मालिश करते हैं ? आप कौन से तेल का इस्तेमाल करते हैं ? अगर आप भी पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल इस्तेमाल करती हैं, तो आपके क्या अनुभव हैं। हमसे ज़रूर बांटें।

Best Deals on Patanjali Shishu Care Massage Oil

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Review
  • Write a Comment
  • Ask a Question

User Rating

(0 राय)
लोगों के विचार आपका अनुभव कैसा रहा
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
आपका अनुभव कैसा रहा

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.

महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।

Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।

Latest Questions