बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट – इस्तेमाल के बाद समीक्षा

2521
User Rating
(0 राय)
READ BY
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Photo Credit: Mom's Cuddle

Kirti Bhartari

I am mother of one. Beside nurturing her the best way I can and taking care of my family fronts, I am passionate about cooking and ayurvedas. I also like spending time around intellectuals. And, in future, I would like to start my own NGO with one motive - helping humanity.

Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।
समीक्षा
3.6 / 5 समीक्षक की रेटिंग
{{ reviewsOverall }} / 5 (0 राय) उपभोक्ता की रेटिंग
फायदे
  1. पॉटी बाउल को आसानी से साफ किया जा सकता है।
  2. सीट को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल करके बनाया गया है।
  3. किसी विषैले पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  4. बेबी पॉटी सीट पूरी तरह से सुरक्षित है।
  5. सीट के हैंडल की पकड़ बहुत अच्छी है।
  6. पॉटी सीट का आकार एकदम ठीक है।
  7. बैक सपोर्ट अर्थात पीठ को समर्थन देने के लिए सपोर्ट है।
नुकसान
  1. इस बेबी पॉटी सीट के साथ कोई बैटरी नहीं थी और मुझे अलग से खरीदनी पड़ी थी।
  2. कितनी उम्र और कितने वजन वाले बच्चों के लिए ठीक है, इस विषय में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
समान का निष्कर्ष
पॉटी के लिए शरीर की सही स्थिति (35 डिग्री कोण) के बारे में जानने के बाद, मुझे इस बेबी पॉटी सीट से बढ़िया कोई विकल्प नहीं मिला। इसके अलावा बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 ट्रेवल पॉटी ट्रेनिंग सीट में वह हर चीज है, जो एक बेहतर बेबी पॉटी सीट में होनी चाहिए। इसमें कोई शक नहीं कि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद के लिए थोड़ी ज्यादा कीमत अदा करने में मुझे कोई समस्या नहीं लगती।
उपयोग में आसानी
सुरक्षा
उत्पाद का वजन
आरामदेह
टिकाऊ
पैसा वसूल
मूल्य

एक निर्धारित समय के बाद आपको शिशु के शौचालय परीक्षण के लिए बेबी पॉटी सीट खरीदना अनिवार्य हो जाता है। बाजार में या ऑनलाइन, आपको बेबी पॉटी सीट के अनगिनत विकल्प मिल जाएंगे। इनमें से सर्वश्रेष्ठ बेबी पॉटी सीट को चुनना किसी चुनौती से कम नहीं है। कोई भी बेबी पॉटी सीट खरीदने से पहले आपको कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। इस लेख के माध्यम से मैं आपको न केवल उन चीज़ों के बारे में बताउंगी, बल्कि बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 ट्रेवल पॉटी ड्रावर विद म्यूजिक एंड व्हील्स फॉर पॉटी ट्रेनिंग सीट, जो मैंने हाल ही में खरीदी थी, की समीक्षा भी करुँगी।

बेबी पॉटी सीट खरीदने से पहले किन चीजों का ध्यान रखा जाना चाहिए
  1. पॉटी बाउल को आराम से निकाला जा सके, ताकि बेबी पॉटी सीट को आसानी से साफ किया जा सके।
  2. बेबी पॉटी सीट पूरी तरह से सुरक्षित हो।
  3. सीट में हैंडल अवश्य हो।
  4. पॉटी सीट का सही आकार चुनना भी बेहद जरूरी है।
  5. बैक को सपोर्ट अर्थात जब शिशु सीट पर बैठे तो उसकी पीठ को समर्थन देने के लिए कोई सपोर्ट अवश्य हो।

इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए ही, मैंने बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 ट्रेवल पॉटी ड्रावर विद म्यूजिक एंड व्हील्स फॉर पॉटी ट्रेनिंग सीट खरीदी थी। आइए, अब हम इस बेबी पॉटी सीट की समीक्षा करते हैं।

चीजें जो मुझे बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट में अच्छी लगी

बनावट

इस बेबी पॉटी सीट की बनावट बहुत ही साधारण, पर आकर्षक है। सीट के लिए इस्तेमाल किया गया गुलाबी और सफेद रंग का तालमेल, इस सीट को और भी बेहतरीन बनाता है।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए, इस बेबी सीट को बच्चों के पसंदीदा कार्टून चरित्र लिटिल स्कूबी डू का आकार दिया गया है। सामने की ओर कंपनी द्वारा की गई ब्रांडिंग (गुलाबी सीट पर सफेद रंग से) बहुत ही खूबसूरत लगती है।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

इस पॉटी सीट को बनाने के लिए किसी तरह के विषैले पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे वातावरण अनुकूलित बीपीए फ्री वर्जिन पीवीसी प्लास्टिक से बनाया गया है, जो लम्बे समय तक इस्तेमाल के बाद भी हाइजेनिक और मजबूत रहता है।

जरूर पढ़े – पॉटी ट्रैनिंग | आप अपने बच्चे को पॉटी करना कैसे सिखाएँगी

हैंडल

हमेशा ऐसी बेबी पॉटी सीट का चुनाव करें जिसमें हैंडल हो, ताकि लम्बे समय तक बैठने के बाद भी आपका बच्चा थके नहीं या पीछे की ओर गिरे नहीं।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट ठीक ऐसी ही है। इस सीट में स्कूबी डू के कानों को हैंडल का आकार दिया गया है। हैंडल की पकड़ काफी अच्छी है। इससे शिशु के बैठने या खड़े होने के समय गिरने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

बैक सपोर्ट अर्थात पीठ को समर्थन

हांलाकि जिस आयु में शिशु को पॉटी सीट पर बिठाया जाता है, वह खुद के सहारे बैठने में सक्षम हो जाता है। फिर भी, ऐसे बेबी पॉटी सीट का चुनाव करें जिसमे बैक सपोर्ट अर्थात पीठ को समर्थन अवश्य हो।

बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट में शिशु की बैक सपोर्ट अर्थात पीठ को समर्थन दिया गया है।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Sea

इसकी वजह से, मेरा शिशु इस सीट पर आराम से बैठा रहता है। हैंडल और बैक सपोर्ट की मदद से, शिशु के सीट पर से किसी भी दिशा में गिरने की आशंकाएं न्यूनतम हैं।

आकार

बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट का आकार भी बिलकुल ठीक है। जैसे मैंने पहले कहा कि सीट के आकर का सही होना बहुत जरूरी होता है। गलत आकार की सीट न केवल पॉटी ट्रेनिंग में मुश्किलें पैदा करती है, बल्कि इससे आपके शिशु को भी खरोंच/चोट लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, ज्यादा बड़े आकार की बेबी पॉटी सीट को रखने में भी परेशानी होती है।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट एकदम सही आकार में है। आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं और इस सीट को रखने के लिए आपको ज्यादा जगह की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।

सुरक्षा

बेबी पॉटी सीट का पूरी तरह से सुरक्षित होना बेहद जरूरी होता है।

असुरक्षित पॉटी सीट का चुनाव न केवल आपके शिशु को खतरे में डाल सकता है, बल्कि आपके लिए भी कई समस्याएं खड़ी कर सकता है।

बेबी पॉटी ट्रेनिंग सीट का चुनाव करने से पहले यह जांच लें कि उस सीट पर आपके शिशु के वजन का ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए। ऐसा न हो कि शिशु के बैठते ही यह सीट फिसल जाए या नीचे की ओर दब जाए।

सुरक्षा के इन सब मामलों में, बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट पूरी तरह से सुरक्षित है। हैंडल और बैक सपोर्ट के साथ-साथ सीट के लिए इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक भी उच्च गुणवत्ता वाला है।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

इससे न शिशु की त्वचा को कोई नुकसान हो सकता है और न ही रोजाना इस्तेमाल से इस सीट को।

पहिये

बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट को खिलौने का रूप देने के लिए कंपनी द्वारा इसके नीचे पहिये दिए गए हैं।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

इन पहियों के कारण यह पॉटी सीट बच्चों के लिए एक खिलौना बन जाती है, जिससे वह पैरों से धकेल कर कहीं भी लेकर जा सकते हैं।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

अगर आप चाहें, तो इन पहियों को निकाल भी सकते हैं। इनको निकालना और लगाना बेहद आसान है। प्लास्टिक से बने इन पहियों को आसनी से निकाल कर धोया भी जा सकता है।

जरूर पढ़ेबच्चा दिन भर ठीक रहता है लेकिन रात को नींद से उठकर बहुत रोता है। कृपया समाधान बताये।

संगीत और बैटरी

बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट में बच्चे के मनोरंजन के लिए संगीत की व्यवस्था भी की गई है।

Like a baby tricycle, they can push it using their feet and roam around.
Like a baby tricycle, they can push it using their feet and roam around.

इसमें एक चिप की मदद से कुछ संगीतक धुनों को स्टोर किया है। हैंडल के पास, आगे की ओर लगे पीले रंग के बटन को दबाते ही संगीत बजने लगता है।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

इसको चलाने के लिए आपको तीन AA साइज की बैटरियों की जरूरत पड़ती है। यह बैटरियां पैकिंग के साथ नहीं आती और आपको अलग से खरीदनी पड़ती हैं।

आसानी से बाहर आने वाला पॉटी बाउल और ढकने के लिए ढक्क्न

आप शिशु के शौच करने के बाद, पॉटी बाउल को (सीट के पिछली ओर से) आराम से खींच कर बाहर निकाल सकते हैं।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

बाहर निकालने के बाद, इस बाउल को दिए गए ढक्क्न से ढकना न भूलें।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

इससे न तो कमरे में शौच इत्यादि की बदबू फैलेगी और न ही बाउल में इकट्ठी हुई गंदगी बाहर गिरेगी।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

क्योंकि पॉटी बाउल को आराम से निकाला जा सकता है, तो इसे पूरी तरह से साफ करना बहुत आसान हो जाता है।

जरूर पढ़े – शिशु के शौच के रंग में होने वाले परिवर्तन

ऊंचाई

हम जानते हैं कि ठीक तरीके से पॉटी करने के लिए शरीर का सही स्थिति में होना बहुत आवश्यक है।

विशेषज्ञों के मुताबिक पॉटी के समय आपके शरीर का 35 डिग्री का कोण बनाना बहुत जरूरी है। अगर आपका शरीर पॉटी के समय 35 डिग्री का कोण नहीं बनाता, तो आपको आगे चलकर मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए, बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट की ऊंचाई को नियमित रखा गया है।

Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat
Review of Baybee LittleScooby 3 in 1 Potty Training Seat

अगर शिशु पॉटी सीट के हैंडल को पकड़ कर अपने दोनों पैरों को सीट के सामने बनी टांगों वाले हिस्से पर रख ले, तो इससे उसका शरीर 35 डिग्री का कोण बनाएगा अर्थात सही स्थिति में आ जाएगा।

चीजें जो मुझे बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट में अच्छी नहीं लगी

कोई बैटरी नहीं थी

इस बेबी पॉटी सीट में कोई बैटरी नहीं थी और मुझे अलग से 3 AA बैटरियां खरीदनी पड़ी थी। मुझे लगता है कि इतनी महंगी बेबी पॉटी सीट खरीदने के बाद अगर आपको इसमें स्टोर किए गए संगीत को सुनने के लिए अलग से बैटरी खरीदनी पड़े, तो यह निराशाजनक लगता है।

उपयुक्तता

लिटिलस्कूबी 3 इन 1 ट्रेवल पॉटी ट्रेनिंग सीट की उपयुक्तता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है अर्थात यह पॉटी सीट कितनी उम्र और कितने वजन वाले बच्चों के लिए ठीक है, विक्रेता द्वारा इस विषय में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मेरे हिसाब से, यह पॉटी सीट डेढ़ साल से बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।

अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।

लेकिन इन सब कमियों के बावजूद भी इस बेबी पॉटी सीट में कुछ बातें हैं, जो इस बेबी पॉटी सीट को अन्य उपलब्ध विकल्पों से अलग बनाती हैं। चाहे बात सुरक्षा की हो या बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री की, बेबी लिटिलस्कूबी 3 इन 1 पॉटी ट्रेनिंग सीट हर कसौटी पर खरी उतरती है। इस बेबी पॉटी सीट के साथ मेरा अभी तक का अनुभव पूरी तरह से सकारात्मक रहा।

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Review
  • Write a Comment
  • Ask a Question

User Rating

(0 राय)
लोगों के विचार आपका अनुभव कैसा रहा
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
आपका अनुभव कैसा रहा

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.

महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।

Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।

Latest Questions