
अक्सर बहुत से नए माता-पिता हमसे बच्चे के शारीरिक विकास से जुड़े प्रश्न पूछते रहते हैं। वास्तव में, वह यह जानना चाहते हैं कि क्या उनके बच्चे का शारीरिक विकास ठीक तरीके से हो रहा है या नहीं? अगर आप भी उनमें से ही एक हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। अगर अपने निजी अनुभव की बात करूं, तो जब से मेरी बेटी पैदा हुई थी, तब से मैं उसकी उम्र के अनुसार लंबाई, ऊंचाई, बीएमआई और सिर की परिधि के विकास के बारे में अतिरिक्त स्तर्क रहती थी। मैं अपनी बेटी के पहले 1.7 वर्षों तक इन चीजों में आने वाले बदलावों को बहुत करीब से जांचा और नोट किया करती थी।
जरुरू पढ़ें – 0-1 महीने के शिशु का स्वास्थ्य और विकास
शिशु विकास चार्ट के दो संस्करण उपलब्ध हैं, जिनमें से एक डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) द्वारा तैयार किया गया है और दूसरा सीडीसी द्वारा। दो तालिकाएं होने के कारण माता-पिता के लिए हमेशा यह दुविधा बनी रहती है कि कौन सा चार्ट उनके बच्चे के शारीरिक विकास को मापने के लिए सही आधार है। लेकिन इस दुविधा का बहुत ही आसान सा समाधान है। जब आपका बच्चा (चाहे किसी भी जाति और सामाजिक-आर्थिक वर्ग से सम्बंधित हो) 2 साल से कम उम्र का हो, तो आपको डब्ल्यूएचओ द्वारा तैयार किए गए शिशु विकास चार्ट को ही आधार मानना है। लेकिन, अगर आपका बच्चा 2 साल से बड़ा है, तो आपको सीडीसी चार्ट को आधार मानना होता है।
ध्यान रखें, डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अलावा भी आपको शिशु के शारीरिक विकास से जुड़े कई चार्ट मिल जाएंगे, लेकिन मेरा मानना है कि यह सभी चार्ट डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी तालिकाओं की तुलना में अधिक उपयुक्त और संशोधित नहीं होते। वे इष्टतम स्थितियों में स्वस्थ बच्चों के आदर्श विकास का वर्णन करते हैं, जिन्हें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में माताओं द्वारा स्तनपान करवाया जाता है।
डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित शारीरक विकास के मानक - 0 से 12 महीने के लड़कों के लिए
तो आइए अब हम इन चार्टों पर एक नज़र डालें –
| उम्र | लंबाई (सेंटीमीटर में) | वजन (किलोग्राम में) | सिर की परिधि (सेंटीमीटर में) |
|---|---|---|---|
| 1 महीने | 51.1 – 58.4 | 3.4 – 5.7 | 35.1 – 39.5 |
| 2 महीने | 54.7 – 62.2 | 4.4 – 7.0 | 36.9 – 41.3 |
| 4 महीने | 60.0 – 67.8 | 5.6 – 8.6 | 39.4 – 43.9 |
| 6महीने | 63.6 – 71.6 | 6.4 – 9.7 | 41.0 – 45.6 |
| 9 महीने | 67.7 – 76.2 | 7.2 – 10.9 | 42.6 – 47.4 |
| 12 महीने | 71.3 – 80.2 | 7.8 – 11.8 | 43.6 – 48.5 |
*उपरोक्त किसी भी जानकारी का पालन करने से पहले, एक बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श कर लेना बहुत जरूरी है। स्रोत – डब्ल्यूएचओ।
डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित शारीरक विकास के मानक - 0 से 12 महीने की लड़कियों के लिए
| उम्र | लंबाई (सेंटीमीटर में) | वजन (किलोग्राम में) | सिर की परिधि (सेंटीमीटर में) |
|---|---|---|---|
| 1 महीने | 50.0 – 57.4 | 3.2 – 5.4 | 34.3 – 38.8 |
| 2 महीने | 53.2 – 60.9 | 4.0 – 6.5 | 36.0 – 40.5 |
| 4 महीने | 58.0 – 66.2 | 5.1 – 8.1 | 38.2 – 43.0 |
| 6 महीने | 61.5 – 70.0 | 5.8 – 9.2 | 39.7 – 44.6 |
| 9 महीने | 65.6 – 74.7 | 6.6 – 10.4 | 41.3 – 46.3 |
| 12 महीने | 69.2 – 78.9 | 7.1 – 11.3 | 42.3 – 47.5 |
*उपरोक्त किसी भी जानकारी का पालन करने से पहले, एक बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श कर लेना बहुत जरूरी है। स्रोत – डब्ल्यूएचओ।
चाहे, इन चार्टों में दिए गए आंकड़ें डब्ल्यूएचओ द्वारा तैयार किए गए हैं, फिर भी जब आप शिशु के शारीरिक विकास को मापने के लिए इन तालिकाओं में से किसी एक को आधार मानते हैं, तो आपको याद रखना चाहिए कि हर बच्चे का विकास उसकी आयु के अन्य बच्चों से अलग होता है। जिन बच्चों के शुरुआती महीनों में वजन में कोई वृद्धि नहीं दिखती, उन्हीं बच्चों के वजन में अगले कुछ महीनों में ही अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। यही नहीं, जिन बच्चों का जन्म के समय वजन ज्यादा था, समय बीतने के साथ उनके वजन में कमी के मामले भी सामने आए हैं।
जरुरू पढ़ें – 6 महीने के शिशु का स्वास्थ्य और विकास
कहने का मतलब यह है कि इन तालिकाओं को अंतिम आधार नहीं मान लेना चाहिए क्योंकि इन तालिकाओं में दिए गए आंकड़ों और बच्चे के वास्तविक विकास में अंतर पाया जाना स्वाभाविक है। इस अंतर के पीछे आनुवंशिकी के अलावा कई अन्य कारक भी जिम्मेवार हो सकते हैं। वैसे भी, इन तालिकाओं में लंबाई, वजन और सिर की परिधि से जुड़े आंकड़ें केवल औसत दिखाते हैं।
शिशु विकास चार्ट ज्यादातर यह देखने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं कि आपके बच्चे का शारीरिक विकास ठीक से हो रहा है या नहीं। लेकिन, मैं उम्मीद करती हूँ आपको बाल रोग विशेषज्ञ ने अवश्य बताया होगा कि स्वस्थ बच्चे विभिन्न आकारों में आते हैं। जिन बच्चों को सम्पूर्ण रूप से स्तनपान करवाया जाता है, वह शुरुआती महीनों में मोटे, लेकिन बाद में पतले दिखने लगते हैं। जब प्रश्न बच्चे के शारीरिक विकास से जुड़ा होता, तो इस तरह के कई अन्य अंतरों को ध्यान में रखा जाता है।
अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।
इन दो तालिकाओं के अलावा, बच्चे के शारीरिक विकास से जुड़े प्रश्नों का सही उत्तर एक बाल रोग विशेषज्ञ ही दे सकता है। इसलिए किसी प्रकार की दुविधा होने पर बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना सबसे अच्छा है।
शिशु के स्वास्थ्य और विकास की और अधिक जानकारी
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

















