लैक्टोजन 1 शिशु फार्मूला फ़ॉर्मूला – इस्तेमाल करने के बाद समीक्षा

57479
User Rating
(1 राय)
READ BY
Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Photo Credit: Mom's Cuddle
Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।
समीक्षा
3.9 / 5 समीक्षक की रेटिंग
{{ reviewsOverall }} / 5 (1 राय) उपभोक्ता की रेटिंग
फायदे
  1. लैक्टोजेन 1 किसी भी अन्य फ़ॉर्मूला के मुकाबले पचाने में आसान है।
  2. बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ता फार्मूला है।
  3. शिशु की शौच के रंग में कोई बदलाव नहीं होता और ना ही किसी दुर्गंध की शिकायत होती है।
नुकसान
  1. अधिकांश शिशुओं को पेट मे दर्द की समस्या होती है।
  2. बच्चों में होने वाली क़ब्ज़ का कारण माना जाता है।
  3. लैक्टोजेन 1 में कोई प्रोबायोटिक्स नहीं है, जो कि बहुत जरूरी है।
सामान का निष्कर्ष
यदि आपके पास तंग बजट है तो लैक्टोजेन आपके बच्चे के लिए सबसे उपयुक्त है क्योंकि यह उचित मूल्य पर उपलब्ध है और बहुत से बच्चे इसके पक्ष में ही प्रतिक्रिया देते है.
पैकिंग
गुणवत्ता
मात्रा
पैसा वसूल
मूल्य

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि माँ का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम है। लेकिन, कई मामलों में जहाँ किसी कारणवश स्तनपान उपलब्ध नहीं होता या शिशु के लिए माँ का दूध कम पड़ जाता है, तो माता-पिता को फार्मूला मिल्क पर निर्भर करना पड़ता है। फार्मूला मिल्क की उपलब्धता की बात करें, तो इनके विकल्पों से बाजार भरे पड़ें हैं। लेकिन, आपके शिशु के लिए कौन सा फार्मूला मिल्क सही रहेगा, यह एक बाल-रोग विशेषज्ञ ही बता सकता। पाठकों के आग्रह पर, हमने फार्मूला मिल्क की समीक्षा की एक श्रृंखला शुरू की है। इस श्रृंखला की शुरुआत हम, नेस्ले लेक्टोजेन इन्फेंट फार्मूला पाउडर स्टेज 1 की समीक्षा से शुरू करेंगे।

चीजें जो मुझे नेस्ले लेक्टोजेन इन्फेंट फार्मूला पाउडर स्टेज 1 में पसंद आई

पैकिंग

समीक्षा की शुरुआत हम इसकी पैकिंग से करना चाहेंगे। पैकिंग का नीले, गुलाबी, सुनहरी और सफेद रंग का मिश्रिण बहुत ही खूबसूरत लगता है। नेस्ले, वैसे भी एक विश्वसनीय ब्रांड है, तो आप इसे बेझिझक खरीद सकते हैं।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And ReviewedLactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

गत्ते की पैकिंग के सामने की ओर, ठीक ऊपर आपको नेस्ले का लोगो मिल जाएगा।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

सच पूछिए, तो लोगो से ही एक माँ की उसके बच्चे के प्रति अथाह स्नेह की एक झलक मिल जाती है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

एक पंछी, अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ घोंसले में बैठा ऐसा लग रहा है, मानों माँ अपने बच्चों को दाना खिला रही हो। यह दृश्य बहुत ही सुन्दर लगता है।

लोगो के ठीक नीचे, आपको लेक्टोजेन 1 की खरीदी गई स्टेज के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

इसके नीचे, आपको इस बारे में जानकारी मिल जाएगी कि यह फार्मूला मिल्क कितनी उम्र के बच्चे के लिए ठीक है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

हमने स्टेज 1 फार्मूला मिल्क खरीदा है, और यह स्टेज 6 महीनों तक के बच्चे के लिए ठीक है।

सामने की ओर ही पैकिंग के ठीक नीचे आपको बड़े-बड़े अक्षरों में एक महत्वपूर्ण सुचना मिल जाएगी।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

माँ का दूध आपके बच्चे के लिए सर्वोत्तम है। वास्तव में यह एक बहुत ही आवश्यक जानकारी है। उम्मीद है, आप जानते ही होंगे कि नवजात शिशु को पहले 6 महीने तक माँ के दूध के अलावा कुछ नहीं दिया जाना चाहिए।

पैकिंग की दाईं ओर इस फार्मूला मिल्क को बनाने के लिए इस्तेमाल की गई चीजों के बारे में जानकारी है। इन सब पर हम आगे चल कर विस्तार से चर्चा करेंगे।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

इसके नीचे आपको इससे मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इनके बारे में भी हम विस्तार से बात करेंगे। पैकिंग की बाईं ओर आपको इस फार्मूला मिल्क की पैकिंग को खोलने के बाद पाउडर को कैसे सुरक्षित रखना है, इस विषय में जानकारी मिल जाएगी।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

नेस्ले द्वारा बार-बार इस बात पर जोर दिया गया है कि माँ का दूध सर्वोत्तम है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

आप देख सकते हैं कि पैकिंग के इस हिस्से पर भी यह लिखा गया है कि नेस्ले भी मानता है कि माँ का दूध शिशु के लिए सबसे बढ़िया है और जिस शिशु को पहले दो साल तक अच्छा पोषण मिला हो, वह शिशु सारी उम्र अन्य बच्चों से शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर रहता है।

पैकिंग के पीछे की ओर आपको आहार तालिका मिल जाएगी। इस तालिका से आपको पता चल जाएगा कि कितने महीने के बच्चे को कितना फार्मूला देना है और कितनी बार देना है।

बहुत ही बढ़िया तरीके से पहले, दूसरे, तीसरे एवं चौथे सप्ताह के बारे में, और फिर दूसरे, तीसरे,चौथे, पाँचवें एवं छठे महीने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

आहार तालिका के नीचे, फार्मूला मिल्क को बनाने एवं इसको पिलाने के तरीके से जुड़ी चेतावनियों के बारे में वर्णन किया गया है।इन सूचनाओं के बारे में हम आगे चलकर विस्तार से बात करेंगे।

पैकिंग की इसी तरफ ठीक दाईं ओर फार्मूला मिल्क को बनाने की विधि भी दी गई है। इसके बारे में भी हम आगे चलकर चर्चा करेंगे।

गत्ते की पैकिंग के ऊपर की ओर नेस्ले लेक्टोजेन इन्फेंट फार्मूला पाउडर स्टेज 1 की कीमत एवं समय समाप्ति की तिथि के बारे में जानकारी दी गई है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

आप देख सकते हैं कि हमारे द्वारा खरीदा गया पैक नवंबर 2018 में पैक किया गया था और नवंबर 2019 में इसकी वैधता खत्म हो जाएगी। एक बार पैकेट खोलने के बाद आपको इसे 3 सप्ताह या समय समाप्ति की तिथि से पहले इसको इस्तेमाल कर लेना चाहिए।

इस्तेमाल की गई सामग्री

अब हम नेस्ले लेक्टोजेन इन्फेंट फार्मूला पाउडर स्टेज 1 को बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री पर चर्चा करते हैं। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते हैं कि इसे कई चीजों को मिलाकर बनाया गया है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

इसमें ठोस दूध, मिल्क सॉलिड्स, डिमिनरलाइज्ड मट्ठा, सोयाबीन ऑयल, कॉर्न ऑयल, मिनरल्स (कैल्शियम साइट्रेट, सोडियम साइट्रेट, पोटेशियम फॉस्फेट डिबासिक, मैग्नीशियम क्लोराइड, सोडियम क्लोराइड, फेरस सल्फेट, जिंक सल्फेट, कप्रिक सल्फेट, मैंगनीज सल्फेट, पोटेशियम आयोडाइड और सोडियम सल्फेट)। (सोया लेसिथिन), विटामिन (सोडियम एस्कॉर्बेट, डीएल-अल्फा-टोकोफेरील एसीटेट, निकोटिनमाइड, कोलीन बिटारेट, कैल्शियम पैंटोथेनेट, थायमिन मोनोनिट्रेट, पाइरिडोक्सिन हाइड्रोक्लोराइड, राइबोफ्लेविन, रेटिनिल एसीटेट, फॉलिक एसिड, फाइटिसमेन, फाइटाइलमेन, फाइटिसमेन, फैटी एसिड) टॉरिन, अम्लता नियामक (साइट्रिक एसिड और पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड) और एल- कार्निटाइन जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है।

फार्मूला मिल्क से मिलने वाली चीजें

अब हम फार्मूला मिल्क से मिलने वाली चीजों के बारे में बात करते हैं। लेक्टोजेन 1 से एक शिशु को पर्याप्त मात्रा में वसा, खनिज, विटामिन मिल जाता है। अगर आप पैकिंग के दाईं ओर देखेंगे, तो आपको इस विषय में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी।

बाहरी पैकिंग पर बहुत ही बढ़िया तरीके से इस विषय में विस्तार से बताया गया है कि प्रति 100 ग्राम से लेक्टोजेन 1 पाउडर से आपको कितना वसा मिलेगा।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

आप दर्शाए गए चित्र में देख सकते हैं कि 100ग्राम पाउडर से आपको कुल मिलाकर 23 ग्राम वसा अर्थात फैट मिल जाएगा। इन 23 ग्राम में 12 ग्राम मिल्क फैट, 10.7 ग्राम संतृप्त वसा अम्ल, 4.0 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, 4.5 ग्राम पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, 0.8 ग्राम ट्रांस फैटी एसिड एवं 25 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल है।

इसके बाद बारी आती है मिनरल्स अर्थात खनिजों की। फैट्स के ठीक नीचे खनिजों के बारे में जानकारी दी गई है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

प्रति 100 ग्राम पाउडर से आपको 300.00 मिलीग्राम कैल्शियम,150.00 मिलीग्राम फास्फोरस, 250.00 मिलीग्राम क्लोराइड, 30.00 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 0.28 मिलीग्राम कॉपर, 2.50 मिलिग्राम जस्ता, 14.00 मिलिग्राम सेलेनियम, 170.00 मिलिग्राम सोडियम, 470.00 मिलीग्राम पोटेशियम, 53.00 माइक्रोग्राम मैंगनीज, 5.00 मिलिग्राम लोहा, एवं 74.00 माइक्रोग्राम आयोडीन मिल जाता है।

अब हम लेक्टोजेन 1 से मिलने वाले विटामिनों के बारे में बात करते हैं। खनिजों के नीचे, प्रति 100 ग्राम लेक्टोजेन 1 से मिलने वाले विटामिनों की बात की गई है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

प्रति 100 ग्राम पाउडर से आपको 390.00 µgRE विटामिन ए, 50.00 मिलिग्राम विटामिन सी, 5.25 माइक्रोग्राम विटामिन डी, 3.33 mgTE विटामिन ई, 45.00 माइक्रोग्राम विटामिन के, 0.34 मिलिग्राम थियामिन, 0.70 मिलिग्राम रिबोफ्लेविन, 3.20 मिलिग्राम नियासिन, 2.10 मिलिग्राम पैंटोथेनिक एसिड, 70.00 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड, 0.38 मिलिग्राम विटामिन बी 6, 12.50 माइक्रोग्राम बायोटिन, 1.00 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12, 49.00 मिलिग्राम चोलिन, 32.00 मिलिग्राम टॉरिन 5.9 मिलिग्राम एल- कार्निटाइन मिल जाएगा।

आहार तालिका

गत्ते की पैकिंग पर दी गई आहार तालिका एक बहुत ही अच्छी और मददगार चीज है। मेरा आपसे निवेदन हैं कि इस आहार तालिका को संभाल कर रखे लें। अक्सर ऐसा देखा गया है कि गत्ते की पैकिंग से पाउडर को बाहर निकालने के बाद गत्ते की पैकिंग को व्यर्थ समझ के फेंक दिया जाता है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

इस वजह से सबसे जरूरी जानकारी भी नष्ट हो जाती है और बाद में फार्मूला मिल्क बनाने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए बेहतर है कि जैसे ही पाउडर को पैकिंग से बाहर निकाला जाए, इस आहार तालिका को संभल कर रख लिया जाए।

गत्ते की पैकिंग के अंदर की पैकिंग

नेस्ले लेक्टोजेन इन्फेंट फार्मूला पाउडर स्टेज 1 खराब न हो, इसलिए गत्ते की पैकिंग के अंदर भी एक पैकिंग दी गई है। यह बहुत ही अच्छी और फार्मूला मिल्क को हवा से बचाए रखने में काफी मददगार साबित होती है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

इस पैकिंग के ऊपर भी “फार्मूला मिल्क को कैसे सुरक्षित रखा जाए”, इस विषय में जानकारी प्रिंट की गई है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

पैकिंग पर आपको इस पैकिंग को डिब्बे में पैकिंग समेत ही रखने की सिफारिश भी की गई है। आपको पाउडर को किसी कंटेनर में नहीं निकलना है, बल्कि पाउडर को पैकिंग समेत ही डिब्बे में रखना है।

यह पचाने में बहुत आसान है

इससे पहले मैंने जो फार्मूला मिल्क इस्तेमाल किया था, वह मेरे शिशु को पचाने में काफी परेशानी हुई थी। इस वजह से मेरे शिशु को पेट गैस की समस्या का सामना भी करना पड़ा था।

लेकिन, नेस्ले लेक्टोजेन इन्फेंट फार्मूला पाउडर स्टेज 1 पचाने में बहुत ही आसान है। इसे देने के बाद मेरे शिशु ने किसी तरह की असुविधा का कोई संकेत नहीं दिया और उसे यह फार्मूला मिल्क आसानी से हज़म भी हो गया था।

यहाँ तक कि उसकी शौच में भी मुझे कोई परिवर्तन नहीं दिखा। इससे पहले मैंने जो फार्मूला मिल्क उसे दिया था, उसे पीने के बाद न केवल मेरे शिशु को पेट गैस की समस्या होने लगी थी, बल्कि उसकी शौच में से बहुत बुरी दुर्गन्ध भी आने लगी थी। जैसे ही मैंने उस दूध को लेक्टोजेन 1 से बदला, मेरी दोनों समस्याओं का हल हो गया।

अब क्योंकि यह आसानी से पच जाता था, तो शिशु को फार्मूला मिल्क की निर्धारित मात्रा देना मेरे लिए ज्यादा आसान हो गया। जाहिर सी बात है कि अगर पहला फीड पचेगा ही नहीं, तो शिशु दूसरी बार दूध मांगता ही नहीं है।

नेस्ले लेक्टोजेन इन्फेंट फार्मूला पाउडर स्टेज 1 के बारे में विस्तृत जानकारी का वीडियो

फार्मूला मिल्क बनाने की विधि

नेस्ले लेक्टोजेन इन्फेंट फार्मूला पाउडर स्टेज 1 की बाहरी गत्ते की पैकिंग पर से आपको इसे बनाने की विधि भी मिल जाएगी। यह बहुत ही मददगार जानकारी है।

बनाने के लिए आपको सबसे पहले साफ पानी से अपने हाथ धो लेने हैं। ध्यान रहें, गंदे हाथों से अगर आप फार्मूला मिल्क बनाएगे, तो इससे बच्चे को संक्रमण हो सकता है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

इसलिए फार्मूला मिल्क बनाने से पहले, न केवल अपनी बल्कि उन बर्तनों की भी सफाई का ध्यान रखें, जिनमें फार्मूला मिल्क बनाया जाना है। ऐसे में आप जिस बर्तन में फार्मूला मिल्क बनाएगे एवं जिस कटोरी और चमच से फार्मूला मिल्क पिलाएंगे, सब को स्टेरिलाइज़ जरूर कर लें।

इसके बार आपको साफ पानी लेना है और उसे 5 मिनट तक उबालना है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

उबलने के बाद इससे गुनगुना होने तक छोड़ देना है। जैसे ही पानी गुनगुना हो जाए, आपको आहार तालिका के हिसाब से इसमें पाउडर (साथ मिले चमच का इस्तेमाल करके) मिलाना है।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

बेहतर रहेगा कि आप कोई ऐसी बोतल या पारदर्शी जार ले लें, जिसमें मिलीलीटर अंकित किए गए हों। इससे आपको फीड बनाने में कोई गलती नहीं होगी।

आहार तालिका के हिसाब से निर्धारित मात्रा में पाउडर मिलाने के बाद मिश्रण को अच्छे से हिला लें। ध्यान रखें कि बनाए गए फार्मूला मिल्क में गांठें नहीं पड़नी चाहिए।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

फिर तैयार दूध को स्टेरिलाइज़ की गई कटोरी और चमच से अपने शिशु को पिलाएं। आप चाहे, तो बोतल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन, बाल-रोग विषेशज्ञों का मानना है कि दूध की बोतल का इस्तेमाल करना नवजात शिशुओं को होने वाली गैस का सबसे बड़ा कारण है। बोतल से दूध पीते समय बच्चे के मुंह में हवा चली जाती है, जिससे उसे गैस हो जाती है।

अगर आप कटोरी चमच की जगह बोतल का इस्तेमाल करती हैं, तो बोतल एवं निप्पल को भी इस्तेमाल से पहले स्टेरिलाइज़ जरूर कर लें।

जितना दूध बच्चा छोड़ दे, उसे दुबारा इस्तेमाल न करें और उसे नष्ट कर दें। आपको हर बार फार्मूला मिल्क नए सिरे से तैयार करना है।

लैक्टोजेन 1 फार्मूला बनाम अन्य फॉर्मूला दूध
 
नेस्ले लैक्टोजन स्टेज 1नेस्ले नैन प्रो इन्फेंट 1एनफैमिल ए + स्टेज 1
डेक्सोलैक प्रीमियम 1
कैलोरी(100 मिलीलीटर प्रति किलो कैलोरी)487492530511
वसा(प्रति 100 मिली ग्राम)23.023.729.027.0
प्रोटीन(प्रति 100 मिली ग्राम)10.710.711.212.0
कार्बोहाइड्रेट(प्रति 100 मिली ग्राम)56.058.959.355.0
डीएचए
फोलिक एसिड
(100 मिली प्रति कु)
95907090
लोहा(प्रति 100 मि.ग्रा)9.56.05.08.0
कैल्शियम(प्रति 100 मि.ग्रा)410270300405
जस्ता(प्रति 100 मि.ग्रा)3.703.202.503.50
नेस्ले लेक्टोजेन इन्फेंट फार्मूला पाउडर स्टेज 1 बनाने की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी का वीडियो

चीजें जो मुझे नेस्ले लेक्टोजेन इन्फेंट फार्मूला पाउडर स्टेज 1 में पसंद नहीं आई

सारी जरूरी जानकारी गत्ते की पैकिंग पर ही है

लेक्टोजेन 1 की पैकिंग में सारी जरूरी जानकारी गत्ते की पैकिंग पर ही दे दी गई गई और अंदर की पैकिंग पर सिर्फ फार्मूला मिल्क को सुरक्षित रखने से जुड़ी जानकारी दी गई है। यह बात मुझे बेहद असुविधाजनक लगी।

चाहे दूध को बनाने की विधि हो, आहार तालिका हो या इस्तेमाल की गई सामग्री से जुड़ी जानकारी हो, हर चीज सिर्फ गत्ते की पैकिंग पर है। एक बार, यह पैकिंग आप फेंक देते हैं, तो आपके पास इस जरूरी जानकारी का कोई अन्य विकल्प नहीं बचता।

ज्यादा बेहतर होता, अगर कंपनी इन जरूरी जानकारियों को किसी चिपकने वाले स्टीकर के रूप में देती।

लैक्टोजेन 1 में कोई प्रोबायोटिक्स नहीं है

हालांकि, अन्य ब्रांडों के समान लैक्टोजेन 1 में भी बच्चे के विकास के लिए आवश्यक सभी मूल पोषक तत्व हैं,परंतु, इस फार्मूला मिल्क में प्रोबायोटिक्स नहीं है जो मूल रूप से एक अच्छा बैक्टीरिया होने के साथ शरीर के लिए एक जरूरी खमीर भी है। लैक्टोजेन की पैकिंग पर इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

हवा-बंद डिब्बे में नहीं आता

अन्य फ़ॉर्मूला ब्रांडों की तरह एक हवा-बंद डिब्बे में नहीं आता।

Lactogen 1 Infant Formula - Used And Reviewed
Lactogen 1 Infant Formula – Used And Reviewed

एक बार जब आप प्लास्टिक की थैली को खोल लेते है, तो आपको इसे एक ऐसे कंटेनर में रखना पड़ता है, जिसमे हवा न जाती हो। आपको अलग से एक कंटेनर लेना ही पड़ता है।

अंत में, मैं यह कहना चाहूंगी कि जब बात शिशु के किसी फ़ॉर्मूला से पेट भरने की या पचाने की आती है तो हर शिशु अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया करता है और शिशुओं का ऐसा करना बहुत ही स्वाभाविक भी है। मैं यह साफ कर देना चाहती हूँ कि ऐसा कतई नही है कि अगर कोई चीज़ मेरे शिशु के लिए बेहतर साबित हुई, तो वो आपके शिशु के लिए भी अनुकूल होगी। फार्मूला दूध चुनने से पहले आपको इस बात का खास ध्यान रखना होता है कि क्या वह दूध आपके बच्चे के अनुकूल है भी यह नहीं?

असल में आपको फ़ॉर्मूला के साथ तब तक प्रयोग करते रहना पड़ेगा जब तक आप एक ऐसे विकल्प तक नहीं पहुँच जाते जो आपके शिशु के पेट के लिए पूरी तरह से उपयुक्त ना हो और साथ ही आपका शिशु उसे पीने में आनंद ना दिखाए।

फार्मूला दूध के बारे में और अधिक जानकारी

लैक्टोजन 1 शिशु फार्मूला फ़ॉर्मूला पर बेहतरीन डील

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Review
  • Write a Comment
  • Ask a Question

User Rating

(1 राय)
लोगों के विचार आपका अनुभव कैसा रहा
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
आपका अनुभव कैसा रहा

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.

महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।

Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।

Latest Questions

अब तक का सबसे सस्ता और अच्छा फ़ॉर्मूला

Nestlé LACTOGEN 1 Infant Formula (Upto 6 Months)

Popular on Amazon

Amazon पर पॉपुलर

Price From ₹290

  • किसी भी अन्य सूत्र की तुलना में पचाने में आसान
  • अब तक का सबसे सस्ता और अच्छा फ़ॉर्मूला
  • 0-6 महीने के लिए उपयुक्त