
बोतल का इस्तेमाल चाहे शिशु को जूस पिलाने के लिए किया जाए या फिर पानी अथवा दूध पिलाने के लिए, एक बार शिशु को बोतल की आदत पड़ जाए, तो इससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अमेरिकन एकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक्स के अनुसार, अधिकांश बच्चे 6 से 9 महीने के बीच एक सिप्पी कप के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके होते हैं और एक वर्ष का होने तक उनका बोतल इस्तेमाल करना बिल्कुल भी उचित नहीं होता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, आज हम आपको बताएंगे कि बच्चे की दूध की बोतल कैसे छुड़ाएं।
1प्रक्रिया को जल्दी मत करो
इससे पहले हमने अपने कई लेखों में इस बात पर हमेशा दबाव डाला है कि जब बच्चों की बात आती है, तो आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए, फिर चाहे वह स्तनपान छुड़वाने का हो, क्रैडल कैप का हो या फिर दूध की बोतल छुड़वाने का हो। ऐसा नहीं है कि एक दिन पहले आपने बच्चे को 5 बार बोतल से दूध पिलाया हो, और अगले ही दिन, उसे एक भी बोतल न दी जाए।
जरूर पढ़े – माताओं के स्तनपान छुड़वाने सम्बन्धी कुछ सवाल जो आमतौर पर पूछे जाते हैं
एकदम से बोतल छुड़वाए जाने पर एक तो बच्चा दुविधा में पड़ेगा, और दूसरा, वह आपको ज्यादा परेशान करेगा। इसके अलावा, हम वयस्कों की तरह, बच्चों को भी कोई नई चीज सीखने में (कप से दूध इत्यादि पीना) समय लगता है। इसलिए, बच्चे की दूध की बोतल छुड़वाने में जल्दबाजी न करें और उसकी इस आदत को धीरे-धीरे कम करें अर्थात अगर वह 5 बोतल पीता है, तो शुरुआत में 4 कर दें और फिर धीरे-धीरे कम करते जाएं।
2सकारात्मक सुदृढीकरण अद्भुत काम करता है
मानो या न मानों, लेकिन बच्चे की दूध की बोतल छुड़वाने के लिए आपके द्वारा बोले जाने वाले सकारात्मक काफी मददगार साबित होते हैं। जब आपका बच्चा दूध की बोतल छोड़ने के लिए सिप्पी कप से पानी या दूध पीने की प्रक्रिया को शुरू करे, तो उसे सकारात्मक मजबूती दें। अगर वह कप से दूध पीने के अपने शुरुआती प्रयासों में असफल भी रहता है और अंत में बोतल में मांगता है, तो भी सिप्पी कप से दूध पीने के उसके प्रयास की प्रशंसा करें।
3बोतलों को बच्चे की दृष्टि से दूर रखें
हमने अक्सर देखा है कि किसी चीज से ध्यान हटाने के लिए, या तो अपने ध्यान को किसी और चीज पर केंद्रित किया जाता है या फिर उस चीज को नजर से दूर कर दिया जाता है। ठीक वैसे ही, आपको इस मामले में भी करना है। बच्चे को उसकी दूध की बोतलों से इतना दूर रखना है कि वह उन्हें न देख पाए। जब उसे बोतल नजर नहीं आएगी, तो वह कुछ समय के बाद खुद ही इसकी मांग नहीं करेगा। लेकिन अगर वह ऐसा करने के बाद भी दूध की बोतल की मांग करता है, तो उसे कप में दूध देने का प्रयास करें। आपके ऐसा करने पर, उसका विरोध करना स्वाभाविक है, परन्तु आपको अपना अभ्यास नहीं छोड़ना है।
4बच्चे के कप से पीने की प्रक्रिया को मजेदार बनाएं
कुछ ऐसा करें कि बच्चा खुश होकर सिप्पी कप को स्वीकार करे। ऐसा करने के लिए आप किसी आकर्षक कप का चुनाव कर सकते हैं। अमेज़न पर ऐसे कई सुन्दर और अद्धभुत दिखने वाले कप उपलब्ध हैं। बच्चे की कप से पीने की आदत को पक्का करने के लिए, केवल दूध पिलाने के समय इसका इस्तेमाल न करके, जूस या पानी पिलाने के समय भी शिशु को यही कप दें।
जरूर पढ़े – शिशु विकास चार्ट – 0-12 महीने के शिशुओं के शारीरिक विकास संबंधी जानकारी
इसके अलावा बच्चों को स्ट्रॉ (पीने वाली प्लास्टिक की पाइप) से पीना भी बहुत पसंद होता है क्योंकि उनके लिए यह भी एक खेल ही होता है। आसान शब्दों में, यह सब करने का उद्देश्य बच्चे की जिज्ञासा को उजागर करना है।
5हिम्मत न हारें
जैसा हमने ऊपर कहा कि बच्चे के लिए दूध की बोतल छोड़ना और सिप्पी कप को स्वीकार करना इतना आसान नहीं होता और उसे ऐसा करने में कई बार जरूरत से ज्यादा समय लग जाता है, तो ऐसे में आपका धैर्य से काम लेना बहुत जरूरी होता है। आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। चाहे जितना भी समय लगे,आपको किसी हालत में इस प्रक्रिया को बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। बच्चों के मामलें में, कोई बदलाव तब ही होता है, जब बच्चा चाहता है।
अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।
अगर आप उसकी ज़िद्द के आगे झुक जाएंगे और परेशान होकर उसे बोतल का इस्तेमाल करते रहने देंगे, तो इस आदत को छुड़ा पाना, न केवल आपके लिए बल्कि आपके शिशु के लिए भी बहुत कठिन हो जाएगा। इसलिए, हमारी सलाह में, जैसे ही आपका बच्चा एक साल का होने वाला हो, आपको बच्चे की दूध की बोतल छुड़वाने की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए। आप जितना इस प्रक्रिया की शुरुआत में विलम्ब करेंगे, उतना ही शिशु की इस आदत को बदल पाना आपके लिए मुश्किल होता जाएगा।
आपके शिशु ने दूध की बोतल पीना कब छोड़ा था? क्या यह आपके लिए ऐसा कर पाना आसान था या आपको भी तकलीफ का सामना करना पड़ा था? इस विषय में अपने अनुभवों को हमारे पाठकों से जरूर बांटें। अगर, इस संबंध में आपका कोई सुझाव हो, तो हमें अवश्य बताएं।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।



