Maa ke stan ke nipple ander hai. Usko bahar kaise kare?
मेडिकल भाषा में इसे “इनवर्टेड निप्पल” कहते हैं। इसके इलाज से पहले हमें यह जानना जरूरी होता है कि निप्पल की मौजूदा स्थिति क्या है अर्थात यह किस हद तक अंदर है। कई मामलों में, तो इसका इलाज हाथों से ही किया जा सकता है और कई मामलों में छोटी सी सर्जरी करनी पड़ती है।
हाथों से इलाज
हाथ से ठीक करने के लिए, निप्पल के आसपास के क्षेत्र को (दाएं एवं बाएं और ऊपर एवं नीचे) अंगूठों से दबाकर निकाला जाता है। इस अभ्यास को दिन में एक बार कई दिनों तक करना पड़ सकता है। पर यह इलाज कामयाब होगा या नहीं, यह निप्पल की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है।
सर्जरी
सर्जरी भी इस समस्या का एक इलाज है। लेकिन, सर्जरी का सुझाव बहुत ही कठिन हालातों में दिया जाता है और यह महंगा भी हो सकता है।
जहाँ तक बच्चे को माँ का दूध पिलाने की बात है, तो आप उसे “सक्शन पंप” का इस्तेमाल करके, दूध को इकट्ठा करके भी बच्चे को दे सकते हैं। इन दो विषयों से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए, आप हमारे नीचे दिए गए लेख भी पढ़ सकते हैं।
सही ब्रैस्ट पंप खरीदने से पहले इन चीजों के बारे में जान लें
हाथ की मदद से स्तन दूध कैसे निकाला जाता है
माँ के दूध को सही ढंग से कैसे संग्रहित करें