
- डायपर की सोखने की क्षमता लाजवाब है।
- एलोवेरा के नीम जैसी कुदरती औषधियों का इस्तेमाल किया गया है।
- किसी प्रकार के केमिकल की दुर्गन्ध नहीं है।
- पहनाने में बहुत आसान हैं।
- गीला होने के बाद भारी हो जाता है।
- डायपर की लम्बाई कम है।
- इलास्टिक पट्टी से सुरक्षा नहीं है।
- खपत ज़्यादा है।
- कीमत भी अन्य प्रतिष्ठित विक्लपों जितनी ही है।
आज हम बाज़ार में हाल ही द्वारा उतारे गए पतंजलि शिशु केयर डायपर की समीक्षा करना चाहेंगे। समीक्षा के लिए मैंने मध्यम साइज का एक ही डायपर ख़रीदा था। चलिए हम समीक्षा शुरू करते हैं।
चीज़े जो मुझे पतंजलि शिशु केयर डायपर में अच्छी लगी
पैकिंग
इसकी पैकिंग बहुत ही साधारण है।

पैकिंग देखते ही आप समझ जाएंगे कि इस डायपर में आयुर्वेद को इस्तेमाल किया गया है।
बनावट
इस डायपर को देखकर मेरी पहली प्रतिक्रिया थी – यह काफी फुला हुआ है।

आंतरिक सतह के लिए, पतंजलि ने रुई का इस्तेमाल किया है, जो वास्तव में शिशुओं (त्वचा) के लिए बहुत अच्छा है।

साइज
यह डायपर स्माल, मध्यम और लार्ज तीन आकारों में उपलब्ध है।

जरूर पढ़े – डायपर रैशेस से बचने के कुछ घरेलू उपाय
रैशेस या संक्रमणों से छुटकारा
कंपनी जानती है कि डायपर इस्तेमाल करने वाले ज़्यादातर माता-पिता इससे होने वाले रैशेस और संक्रमणों से परेशान हैं।

इसलिए, उन्होंने अपनी पैकिंग पर इस समस्या के समाधान को खासतौर से अंकित किया है।
खतरनाक रसायनों से मुक्त
जहाँ अन्य डायपर बनाने वाले कंपनियां डायपरों के केमिकल मुक्त होने के दावे करती हैं। इस डायपर में ऐसा कोई केमिकल है ही नहीं।

इस डायपर में खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल न करके कुदरती औषधियों जैसे नीम और एलोवेरा का इस्तेमाल किया गया है।

शिशु की त्वचा की बेहतरी के लिए पतंजलि शिशु केयर डायपर में मैजिक जैल के साथ कॉटन का इस्तेमाल किया है।
सोखने की क्षमता
इस डायपर की सोखने की क्षमता कमाल की है। जाँच के लिए, मैंने खारे पानी का इस्तेमाल किया था।

यकीन मानिए जैसे ही मैंने इसमें पानी डाला, डायपर ने इसे तुरंत सोख लिया और कुछ ही मिनटों में डायपर की अंदर की सतह बिलकुल सूख चुकी थी।

जांच के लिए मैंने पतंजलि शिशु केयर डायपर को 12 से 14 घंटे तक ऐसे ही गीली अवस्था में छोड़ दिया था। आप यकीन नहीं मानेंगे, परन्तु इतनी लम्बी अवधि के बाद भी इसकी बाहरी शीट गीली या खराब न हुई।
पहनाने में आसानी
अन्य पैंट स्टाइल डायपरों की तरह, पतंजलि शिशु केयर डायपर को पहनाने भी बहुत आसान है। इस डायपर को मात्र एक से दो मिनट में पैंट की तरह पहना सकते हैं।

इस डायपर को बदलना भी आसान है और पैंट की तरह ही उतरा जा सकता है।लेकिन अगर डायपर (शौच या मूत्र की वजह से) ज़्यादा गन्दा हो चूका है, तो आप डायपर को (कूल्हों की तरफ से) फाड़ कर उतार सकते हैं।

इससे आपके और शिशु के आसपास के कपड़े ख़राब नहीं होते।

बदलते वक़्त ध्यान रखे कि डायपर को शौचालय में बहाना नहीं है, बल्कि कूड़ेदान में ठीक तरीके से नष्ट करना है।
जरूर पढ़े – पतंजलि शिशु केयर मसाज आयल – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
केमिकल की दुर्गन्ध
जैसे मैंने शुरू में कहा था कि रैशेस और संक्रमणों के अलावा बहुत से माता-पिता डायपरों का इस्तेमाल इसलिए भी नहीं करते क्योंकि इनसे केमिकल की दुर्गन्ध आती है। लेकिन पतंजलि शिशु केयर डायपर में ऐसा नहीं है। क्योंकि इस डायपर में ऐसे किसी भी रसायन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जो शिशु को हानि पहुंचाए।
चीज़े जो मुझे पतंजलि शिशु केयर डायपर में पसंद नहीं आई
गीला होने के बाद भारी हो जाता है
की तुलना में पतंजलि शिशु केयर डायपर गीला होने के बाद भारी हो जाता है और नीचे की और लटक जाता है।

इससे शिशु को काफी परेशानी होती है और डायपर के झुकने की वजह से गंदगी बाहर भी आती है अर्थात डायपर लीक होने लगता है।
डायपर की लम्बाई
अन्य पैंट स्टाइल डायपरों की तुलना में है, इस डायपर की लम्बाई थोड़ी कम है।अगर लम्बाई को पीठ तक थोड़ी और बढ़ा दिया जाए, तो लीक होने की थोड़ी-बहुत आशंकाएं भी ख़त्म हो जाएंगी।
जैसा मैंने ऊपर कहा कि डायपर गीला हो कर नीचे की ओर झुक जाता है, ऐसे में कम लम्बाई के कारण यह भारी हो कर उतरने भी लगता है।
इलास्टिक पट्टी से सुरक्षा
पतंजलि शिशु केयर डायपर में पैम्पर्स बेबी ड्राई पैन्ट्स की तरह इलास्टिक पट्टी से होने वाली असुविधा से कोई सुरक्षा नहीं दी गई है।

जब डायपर गीला हो कर भारी हो जाता है, तो शिशु की टांगों के पास इस्तेमाल होने वाली इलास्टिक पट्टी टाइट हो जाती है। जिससे बच्चे को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर इस पट्टी को ढकने के लिए कोई सुविधा नही होती, तो बच्चे की त्वचा पर निशान भी पड़ सकते हैं।
इसके अलावा, यही पट्टी टांगों के आसपास के गीलेपन को डायपर के अंदर ही लॉक करने में भी मददगार होती है। इस सुरक्षा पट्टी का न होना, डायपर को एक आरामदायक और हवादार डायपर नहीं बनाता।
जरूर पढ़े – पैम्पर्स बेबी ड्राई पैन्ट्स – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
खपत ज़्यादा है
क्योंकि यह डायपर गीला हो कर भारी हो जाता, इसलिए पतंजलि शिशु केयर डायपर को अन्य डायपरों की तुलना में जल्दी बदलना पड़ता है। भारी हुए डायपर की वजह से शिशु को काफी परेशानी होती है। इस वजह से, डायपर की खपत और डायपर पर निवेश, दोनों बढ़ जाते हैं।
कुल मिलकर, पतंजलि शिशु केयर डायपर के साथ मेरा अनुभव ठीक-ठीक ही रहा। इसकी कमियां जैसे कि कीमत, भारीपन, बनावट इत्यादि के कारण मैं इस उत्पाद से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूँ।
उपस्थित कमियों के बावजूद भी इसकी कीमत अन्य उपलब्ध विकल्पों के बराबर ही रखी गई है, जो कि इस उत्पाद को खरीदने के मेरे फैसले को पूरी तरह से प्रभावित करती है अर्थात किस नए उत्पाद के लिए कोई उतनी ही कीमत क्यों देगा, जितनी वह उस डायपर के लिए दे रहा है जिसके इस्तेमाल से वह पूरी तरह से संतुष्ट है?
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।








