बच्चे को बिस्तर से गिरने से रोकने के लिए क्या करना चाहिए

6268
User Rating
(0 reviews)
READ BY
What To Do To Prevent Your Baby From Falling Off The Bed
What To Do To Prevent Your Baby From Falling Off The Bed
Photo Credit: Bigstockphoto

Simranjit Kaur

Mother of one, Master of Education with specialization in child-psychology. After becoming mother, I met with real me. I am now learning new concepts of parenting every fresh day and sharing my experiences with other mothers. I believe, one of the most important things that you, as a parent, should work on is - your child's psychology. Understanding the child-psychology will help you build stronger bonds and know them better.

Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह अपने बच्चे को बिस्तर से गिरने से रोक सकते हैं। इन छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर आप न केवल अपने बच्चे की सुरक्षा को पुख्ता बना सकते हैं, बल्कि ऐसे किसी दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की संभावनाओं को भी न्यनूतम कर सकते हैं। आइए, आज हम आपको बताते हैं कि बच्चे को बिस्तर से गिरने से रोकने के लिए क्या करना चाहिए।

1बच्चे की उम्र के साथ उसका बिस्तर भी बदलते रहें

बच्चे की उम्र के साथ उसकी शारीरिक गतिविधियां भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में अगर उसके बिस्तर का आकार इतना छोटा होगा कि वह आसानी से उसमें से निकल सके, तो उसके बिस्तर पर से गिरने की संभावना ज्यादा हो जाती है।

जरूर पढ़े – बच्चे के बिस्तर से गिरने के बाद आपको क्या करना चाहिए

इसके विपरीत अगर बच्चा बहुत छोटा है और उसे कुछ समय के लिए अकेले ही सुलाया जाना है, तो बिस्तर की जगह एक बेहतर विकल्प है। हालांकि बहुत छोटी उम्र के बच्चों में शारीरिक गतिविधियां ज्यादा नहीं होती, फिर भी वह लुढ़क कर नीचे न गिर जाएं, इसलिए उनको पालने में ही लिटाना ठीक रहेगा।

2बिस्तर से गिरने के रास्ते में विभिन्न बाधाएं बना दें

बच्चे को बिस्तर से गिरने से बचने के लिए यह एक ऐसा उपाय है, जिसे तकरीबन हर माता-पिता करते हैं।

इस उपाय के अनुसार आपको बच्चे के इर्द गिर्द एवं बिस्तर के किनारों पर ऐसी चीजों को रखना होता है, जो शिशु को नीचे गिरने से एक बाधा के रूप में रोकती हैं।

ऐसी कोई भी बाधा बनाने के लिए आप किसी पतले कंबल, तौलिए, चादर या तकिए इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी चीज को इस्तेमाल में लाने से पहले अपने शिशु की उम्र को ध्यान में रखें, गलत चुनाव शिशु के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

उदाहरण के लिए अगर बच्चे की किसी गतिविधि से बाधा के रूप में इस्तेमाल किया गया तकिया उसके मुंह पर गिर जाए और उसकी सांस रुक जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकता है।

जरूर पढ़े – नवजात बच्चे को जल्दी सुलाने के नुस्खे

3अपने बच्चे के सोने की स्थिति का ख्याल रखना

बच्चा बिस्तर से न गिरे, इसलिए बेहतर रहेगा कि उसको सही पोजीशन में सुलाया जाए। छोटे बच्चे को पीठ के बल सुलाया जाना चाहिए। इससे उसके लुढ़क कर बिस्तर से नीचे गिरने की और सोते-सोते पेट के बल लेटने की वजह से सांस घुटने की संभावना खत्म हो जाती है।

4बच्चे की बिस्तर पर स्थिति को जांचते रहें

अगर आप किसी काम में व्यस्त हैं और बच्चा दूसरे कमरे में सो रहा है, तो सुरक्षा हेतु उसकी स्थिति को जांचते रहें। थोड़ी- थोड़ी देर बाद देखते रहें कि बच्चा सुरक्षित स्थिति में है या नहीं। इसके अलावा, आप सी.सी.टीवी या वायरलेस कैमरा भी इस्तेमाल कर सकतें हैं। इन कैमरों की मदद से आप कहीं बैठे भी अपने सोए हुए शिशु पर नजर रख सकते हैं।

5बैड रेल का इस्तेमाल करें

बच्चों को बिस्तर से गिरने से रोकने के लिए बैड रेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यह आपको ऑनलाइन बहुत आसानी से मिल जाती हैं। इनको लगाना बहुत ही आसान होता है। इस्तेमाल के बाद इसको बहुत ही आसानी से फोल्ड करके कहीं भी रखा जा सकता है।

6मच्छरदानी या टेंट का प्रयोग करें

शिशुओं को मच्छरों इत्यादि से बचाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए टेंट, न केवल शिशुओं को मच्छरों से बचाते हैं, बल्कि इनको एक बाधा के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर शिशु सो रहा है, तो ऐसे किसी टेंट की मदद से बच्चे को सुरक्षित किया जा सकता है। ऑनलाइन इस प्रकार की कई मच्छरदानियां मिल जाती हैं, जो न केवल आपके दोनों मकसद हल करती हैं, बल्कि देखने में भी आकर्षक लगती हैं।

इन सब के अलावा सबसे बेहतर उपाय यही होता है कि शिशु को ऐसी जगह पर सुलाएं, जहाँ वह आपकी नजर से दूर न हो और आप जरूरत पड़ने पर तुरंत उस तक पहुँच जाएं। बच्चे को बिस्तर से गिरने से रोकने के लिए आपको हर चीज पर ध्यान देना चाहिए , जो इस दुर्घटना का कारण बन सकती है।

ध्यान रहे कि छोटी सी लापरवाही की वजह से लगने वाली चोट कई बार बहुत बड़ी समस्या को जन्म दे देती है।

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Comment
  • Write a Review
  • Ask a Question
Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
{{ reviewsOverall }} / 5 User Rating (0 reviews)
How helpful was this article?
What people say... Write your experience
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
Write your experience

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Latest Questions

Mother of one, Master of Education with specialization in child-psychology. After becoming mother, I met with real me. I am now learning new concepts of parenting every fresh day and sharing my experiences with other mothers. I believe, one of the most important things that you, as a parent, should work on is - your child's psychology. Understanding the child-psychology will help you build stronger bonds and know them better.