
- विषैले रसायनों और बीपीए से मुक्त टीथर।
- साफ करने में आसान।
- किनारे नुकीले नहीं हैं ।
- रंग नहीं छोड़ेगा।
- शिशु के पीड़ाजनक मसूड़ों के लिए सर्वश्रेष्ठ।
- 6 महीने से कम उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं
बेबी टीथर के बारे में, लोगों की मिश्रित राय है। कुछ कहते हैं, आपको अपने बच्चे को चुसनी या टीथर जैसी चीज़े नहीं देनी चाहिए क्योंकि वे सुरक्षित सामग्री से नहीं बनाई जाती। वहीं दूसरी और कुछ लोगों का यह भी मानना है कि कुछ शीर्ष ब्रांड जो इन चीज़ों का उत्पादन करते हैं, वह सभी इन उत्पादों की गुणवत्ता को खास ध्यान में रखते हैं। इन चीज़ों को दें या न दें, यह आपकी व्यक्तिगत पसंद है। परन्तु, इस लेख के माध्यम से मैं मी मी सिलिकॉन टीथर स्ट्रॉबेरी के बारे में बात करना चाहूंगी। मैंने भी अपने शिशु के लिए हाल ही में एक टीथर ख़रीदा था और आज मैं उसी की समीक्षा करने जा रही हूं।
कुछ चीज़े जो मुझे मी मी सिलिकॉन टीथर स्ट्रॉबेरी टीथर में पसंद आई
पैकिंग
मुझे वास्तव में इस उत्पाद की आर-पार देखी जा सकने वाली पैकिंग बहुत पसंद आई। यह सुनिश्चित करने के लिए कि हर उत्पाद किसी भी संदूषण या खराब-प्रबंधन से सुरक्षित है, इसकी विशेष देखभाल की गई है।

डिब्बे जैसी पैकिंग में आने वाले अन्य शिशु उत्पादों के विपरीत, जहां आप पैकिंग खोल सकते हैं और अपने नंगे हाथों से उत्पाद की जांच कर सकते हैं, यह उत्पाद इस तरह पैक किया जाता है कि इसको छूने वाला पहला व्यक्ति या तो एक खरीदार के रूप में आप हो या फिर आपका शिशु।
ज़रूर पढ़े – दाँत निकलने से पहले के लक्षण
रंग और डिजाइन
मुझे वास्तव में इस उत्पाद के रंगों का तालमेल बहुत पसंद आया। अन्य बहुरंगी (रासायनिक) टीथर के विपरीत, जो कि काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं, यह टीथर दो रंगों से बना है और एक लम्बी पंखुड़ी वाले स्ट्रॉबेरी जैसा दिखता है।

स्ट्रॉबेरी का डिजाइन होंठ, जीभ और गाल की मांसपेशियों को सफलतापूर्वक उत्तेजित करता है। इसके साथ ही इस उत्पाद का वजन बहुत हल्का है।

पत्ती नुमा डिजाइन यह सुनिश्चित करता है कि चाहे शिशु इसे मुंह के कितना भी अंदर ले जाए, पर वह इसे निगल नहीं पाएगा। इसके साथ ही पत्ती की लंबाई एक सही पकड़ सुनिश्चित करती है।
सम्पूर्ण तौर पर इस उत्पाद का डिजाइन बच्चे के हाथ-आंख के समन्वय में भी काफी सुधार लाता है।
ज़रूर पढ़े – फिलिप्स आवेंट 3-इन-1 इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइज़र – इस्तेमाल करने के बाद समीक्षा
स्वच्छता
मी मी सिलिकॉन टीथर स्ट्रॉबेरी की स्वछता को बनाए रखने के लिए खास ध्यान रखा गया है। यह उत्पाद डिशवॉशर सुरक्षित है और आप इसे शिशु को देने से पहले इसे हल्के साबुन और पानी से भी धो सकते हैं। यदि आपके घर में एक स्टेरिलाइज़र है, तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि स्टेरिलाइज़ करने की अत्यंत आवश्यकता नहीं होती।

इसके अलावा, मी मी सिलिकॉन टीथर स्ट्रॉबेरी बीपीए, फाथलेट- पीवीसी और लैड फ्री है। तो, इस टीथर को मुहं में डालने से आपके शिशु को कोई नुकसान नहीं होगा।
सुरक्षा
सुरक्षा के मामले में, यह एकदम सही टीथर है। जैसा कि मैंने पहले उल्लेख किया है, उत्पाद को यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि इससे निगलने जैसी कोई अप्रिय घटना न हो। इसके अलावा मी मी सिलिकॉन टीथर स्ट्रॉबेरी टीथर के किनारे भी ज़्यादा नुकीले नहीं हैं।
मसूड़ों को आराम
मी मी सिलिकॉन टीथर स्ट्रॉबेरी टीथर शिशु के मसूड़ों के लिए बहुत बढ़िया है।

इसके इस्तेमाल से न केवल आपके शिशु के मसूड़ों को आराम मिलता है, बल्कि इसके इस्तेमाल के बाद आप यह अपेक्षा कर सकते हैं कि आपका बच्चा अन्य चीजों या खिलौनों को मुंह में नहीं रखेगा।
चीजें जो मुझे इस उत्पाद में पसंद नहीं आई
आकार
यद्यपि निर्माता दावा करता है कि यह उत्पाद 4 महीने से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अच्छा है, पर वास्तव में ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि चार महीने के बच्चों के लिए मी मी सिलिकॉन टीथर स्ट्रॉबेरी टीथर का आकार बड़ा है और इसी वजह से इस उम्र के बच्चों के लिए यह एक हाथ में पकड़े हुए खिलौने से ज़्यादा कुछ नहीं है।
इसके अलावा, कुछ लोग कहते हैं कि कुछ समय इस्तेमाल के बाद टीथर रंग छोड़ने लगते हैं, परन्तु मेरा ऐसा कोई अनुभव नहीं था। इसके अतिरिक्त, मैं यह सुझाव देना चाहूंगी कि बच्चे को दूध पिलाने के एकदम बाद टीथर न दें क्योंकि इससे बच्चा उल्टी कर देगा।
मी मी सिलिकॉन टीथर स्ट्रॉबेरी से मेरी बेटी का अनुभव
क्या आपने भी अपने शिशु को टीथर दिया था? आपका अनुभव कैसा रहा ? कृपया हमारे पाठकों के साथ साझा करें।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।








