
- कोई हानिकारक या कृत्रिम रंग नहीं है।
- पैराबैंस (Parabens) और खनिज तेल से मुक्त।
- बहुत ही बेहतरीन खुशबू।
- कम मात्रा।
- क्रीम त्वचा में बहुत जल्दी समा जाती है।
जब घर में आपका नन्हा सा मेहमान आता है, तब आप उसके लिए सबसे बेहतर चीज़े ढूंढते हैं। स्वाभाविक तौर पर मैने भी यही किया था और बेबी क्रीम्स के चयन के वक़्त हिमालया बेबी हर्बल क्रीम को ही चुना।
मेरी बेटी के जन्म से पहले ही मैंने बेबी क्रीम के कई सारे ब्रांड्स खरीदने और टेस्ट करने शुरू कर दिए थे जैसे कि चिक्को, पतंजलि, हिमालया हर्बल्स, जॉनसन एंड जॉनसन आदि। मैंने ढेर सारे ब्रांड्स चुने क्योंकि मैं अपनी बच्ची की त्वचा की देखभाल के लिए सबसे बेहतर उत्पाद चाहती थी। मैंने उसके लिए उन सब ब्रांड्स में से हिमालया हर्बल बेबी क्रीम को चुना।
अब आप पूछेंगे, आखिर हिमालया हर्बल बेबी क्रीम ही क्यों? तो मेरा जवाब है कि यह ‘हर्बल’ है।
अब मुझे यह बताने की जरूरत नहीं कि जैसे ही कोई कहता है कि यह उत्पाद हर्बल या आयुर्वेदिक है, हम तुरंत उस उत्पाद की तरफ खींचे चले जाते हैं। तथ्य यह है कि शिशु की त्वचा कोमल और संवेदनशील होती है, इसलिए हमे उनके लिए ऐसे उत्पाद इस्तेमाल करने चाहिए जो हानिकारक रसायनों से मुक्त हो। आशा करती हूँ कि आप भी मेरी इस बात से सहमत होंगे।

हिमालया हर्बल बेबी क्रीम यह दावा करता है कि क्रीम में इस्तेमाल कि गई आय्रुवेदिक सामग्री शिशु की त्वचा को मुलायम और ढीला बनाती हैं और मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूँ। अन्य बेबी क्रीम्स की बात की जाए तो हिमालया बेबी क्रीम सूची में इन सबसे ऊपर है।
यह भी पढ़ें – समीक्षा | मैने अपने नवजात शिशु के लिए पैम्पेर्स बेबी ड्राइ डाइपर को ही क्यों चुना
कुछ महीनों के दौरान इसका इस्तेमाल करने के बाद, मैंने सचमुच अपनी बच्ची की त्वचा की बनावट (Skin Texture) में बदलाव देखा है।
इसकी खुशबू के बारे में मैं जितना कहूँ कम है। मैं यह तो नहीं जानती कि क्या यह खुशबू भी हर्बल चीज़ों के इस्तेमाल से बनी है, परंतु इसको लगाने के बाद मेरे बेटी से बहुत ही अच्छी और भीनी-भीनी खुशबू आती है।
हिमालया बेबी हर्बल क्रीम किसी भी हानिकारक या कृत्रिम रंग, पैराबैंस (parabeans), और खनिज तेलों से बिलकुल मुक्त है। मैं यही महत्वपूर्ण बात हर एक उत्पाद में हमेशा ढूंढती हूं जो मैं अपनी बच्ची के लिए खरीदने के बारे में सोचती हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपको अपने शिशु के लिए सबसे अच्छे स्किन केयर उत्पाद खरीदने चाहिए। और उनमें से एक हिमालय हर्बल बेबी क्रीम है।
इस क्रीम के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह त्वचा में बहुत जल्दी समा जाती है। यह किसी भी प्रकार की चिपचिपाहट पीछे नहीं छोड़ती। इसके अलावा, इसकी खुशबू सचमुच निराली है।
हालांकि इस क्रीम के लिए निर्देश दिए गये हैं कि इसे सिर्फ चेहरे, घुटने और कोहनी पर लगाना चाहिए, पर मैं इसे आंखों के सिवा, बच्ची के पुरे शरीर पर लगाती हूँ और यह पुरे दिन मेरे बच्ची के शरीर को नमी प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें – समीक्षा | पिजन- पेरिस्टालिक निप्पल
अब मैं उन बातों की तरफ आना चाहूंगी, जो मुझे इस क्रीम के बारे में बिल्कुल पसंद नहीं आयी। सबसे पहले मैं इस बात से खुश नहीं हूँ कि यह क्रीम बहुत ही जल्दी खत्म हो जाती है और आपको पता भी नहीं लगता कि यह कब ख़त्म हुई। मुझे नहीं लगता कि 200 मिलीलीटर के एक पैक में ज़्यादा क्रीम आती है। यह आमतौर पर एक हफ्ते में ही खत्म हो जाती है। दूसरी बात, यह क्रीम त्वचा में बहुत जल्दी समा जाती है, इसलिए घुटने और कोहनी जैसे भागों पर इसे अधिकतर मात्रा में लगाना पड़ता है।
सब मिलाकर, आपके बच्चे की संवेदनशील त्वचा के लिए यह परिपूर्ण और बेहतरीन उत्पाद है।
हिमालया बेबी हर्बल क्रीम पर बेहतरीन डील
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।








