
- पैकिंग बहुत ही साधारण और पारदर्शी है।
- उत्पाद नो- टीयर्स अर्थात आंसू-रहित है।
- उत्पाद में कई चीजों का इस्तेमाल किया गया है जो त्वचा के लिए बहुत अच्छी हैं।
- पैराबेन्स, पथलेट्स और डाइज से मुक्त है।
- पैकिंग की सील टूटी हुई थी।
- पैकिंग के पीछे दी गई जानकारी को पढ़ पाना कठिन है।
- PEG-80 सोर्बिटन लॉरेट की उपस्थिति चिंता का विषय है।
- सोडियम बेंजोएट एवं साइट्रिक एसिड का संयोजन खतरनाक है।
- बनावटी खुशबू का इस्तेमाल भी अच्छा नहीं है।
- फिनोक्सीथेनॉल भी एक हानिकारक रसायन है।
भले ही जॉनसन शिशुओं के उत्पाद बनाने वाली सबसे पुरानी कंपनी है, फिर भी इसके उत्पादों के बारे में उपभोक्ताओं के मन में सैंकड़ों सवाल रहते हैं। बहुत से लोगों का कहना है कि जॉनसन के उत्पाद शिशु के लिए ठीक नहीं है। इसी बात की पुष्टि करने के लिए हमने भी जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ नामक उत्पाद खरीदा। आज हम इसी उत्पाद की समीक्षा करेंगे। हमने इस उत्पाद को समीक्षा के उद्देश्य से खरीदा था, इसी लिए हमने इसकी 100 मिलीलीटर की बोतल खरीदी थी। तो चलिए, हम अपनी समीक्षा शुरू करते हैं।
चीजे जो मुझे जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ में अच्छी लगी
पैकिंग
जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ की पैकिंग बहुत ही साधारण है। यह एक प्लास्टिक की पारदर्शी पैकिंग हैं।

पैकिंग के आगे ब्रांडिंग की गई है। ब्रांडिंग के अलावा, सामने की ओर अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह बहुत ही अजीब हैं क्योंकि अक्सर बच्चों के उत्पाद बनाने वाली कंपनियां पैकिंग के सामने की ओर कई जानकारियां प्रकाशित करती हैं जैसे कि उप्ताद पूरी तरह से हानिकारक रसायनों से मुक्त है, मेडिकल रूप से जांचा गया है, इत्यादि। लेकिन, इसकी पैकिंग पर ऐसा कुछ नहीं है।
पैकिंग के पीछे की ओर भी जो जानकारी दी गई है, उसे पढ़ने में काफी कठिनाई होती है। पीछे की ओर कीमत के अलावा तीन महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है जैसे कि उत्पाद में इस्तेमाल सामग्री, इस्तेमाल का तरीका एवं इसके हानिकारक रसायनों से मुक्त होने का दावा।
जरूर पढ़े – चिक्को नो-टीयर्स बेबी शैम्पू – इस्तेमाल करने के बाद समीक्षा
कुल मिलाकर पैकिंग बहुत ही साधारण है। मुझे इसकी पैकिंग ज्यादा आकर्षक नहीं लगी।
उत्पाद को शैम्पू और बॉडी वाश दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं
जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ को आप शैम्पू और बेबी बॉडी वाश, दोनों तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
इससे न केवल आपका खर्च बचता है, बल्कि आप दो अलग-अलग उत्पाद खरीदने से भी बच जाते हैं। यह एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है।
उत्पाद नो- टीयर्स अर्थात आंसू-रहित है
अक्सर देखा जाता है कि जब छोटे शिशु को नहलाया जाता है, तो शैम्पू या बॉडी वाश के उसकी आँखों में चले जाने से उसे जलन होती है। इससे शिशु को काफी असुविधा होती है।
लेकिन, जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ के मामले में ऐसा नहीं होता। यह पूरी तरह से टीयर्स फ्री उत्पाद है। यह बहुत ही अच्छी बात है।
बनावट
जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ की बनावट पूरी तरह से पारदर्शी है। इसमें आप कोई भी कृत्रिम रंग नहीं देखेंगे।

सबसे अच्छी बात यह है कि शैम्पू की थोड़ी से मात्रा, अच्छी झाग देता है।

संक्षेप में, बनावट बहुत चिकनी और नरम है।
इस्तेमाल की गई चीजें
उत्पाद में कई चीजों का इस्तेमाल किया गया है। सबसे पहले, आपको जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ से कोकामीडोप्रोपाइल बीटाइन (COCOAMIDOPROPYL BETAINE) मिल जाएगा, जो वास्तव में नारियल तेल से प्राप्त किया जाने वाले एक फैटी एसिड है। यह त्वचा के लिए बहुत अच्छा है।
PEG-150 Pentaerythrityl Tetrastearate को भी सुरक्षित रसायन माना गया है। यह कॉस्मेटिक उत्पादों में चिपचिपापन बढ़ाने के काम में लाया जाता है।
जरूर पढ़े – स्पू करटीओ टिअर फ्री शैम्पू – इस्तेमाल करने के बाद समीक्षा
डेसील ग्लूकोसाइड एक प्राकृतिक, गैर-आयनिक सर्फैक्टेंट है, जो सभी नहाने एवं सफाई के लिए काम आने वाले उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग खासतौर पर उन उत्पादों में किया जाता है, जो संवेदनशील त्वचा वाले व्यक्तियों एवं बच्चों के लिए बनाए जाते हैं।
सोडियम मिथाइल कोकॉयल टॉरेट नारियल फैटी एसिड का नमक है। यह एक नरम सफेद पेस्ट है और नारियल से प्राप्त होता है। इसे भी विशेषज्ञों द्वारा सुरक्षित माना गया है।
पैराबेन्स, पथलेट्स और डाइज मुक्त
जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ को सभी हानिकारक रसायनों से मुक्त रखा गया है।

दिए गए चित्र में आप देख सकते हैं कि इसकी पैकिंग पर यह साफ तौर पर यह लिखा गया है कि इसमें पैराबेन्स, पथलेट्स और डाइज का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ के बारे में विस्तृत जानकारी का वीडियो (With English Subtitles)
चीजें जो मुझे जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ में पसंद नहीं आई
छोटी पैकिंग में कोई पंप नहीं
यदि आप जॉनसन के बेबी टॉप-टू-बाथ का एक छोटा पैक (100 या 200 मिली) खरीदते हैं, तो आपको यह पंप के बिना ही मिलेगा।

पंप केवल 500 मिलीलीटर की बोतल के साथ आता है। इसलिए, शैम्पू निकालने के लिए, आपको इसे बोतल के पीछे से ढक्कन दबाकर करना होगा। यह बहुत मुश्किल नहीं है, हालांकि, पंप ज्यादा सुविधाजनक है।
पैकिंग की सील टूटी हुई थी
ऐमज़ॉन जैसी प्रसिद्ध वेबसाइट पर, बहुत से लोगों ने इस बात की शिकायत की है कि उन्हें मिलने वाली जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ की पैकिंग सीलबंद नहीं थी अर्थात सील टूटी हुई थी।

हमारी पैकिंग के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जैसा आप चित्र में देख भी रहें कि इसकी सील टूटी हुई है।

इससे हम यह कह सकते हैं कि उत्पाद में मिलावट की आशंका बनी रहती है। यह पैकिंग का एक नकारात्मक पहलु है।
पैकिंग के पीछे दी गई जानकारी को पढ़ पाना कठिन है
पैकिंग के पीछे जितनी भी जानकारी दी गई है, वह इतनी बारीक है कि इसे पढ़ पाना बहुत कठिन है।

खासतौर पर उत्पाद को इस्तेमाल करने की विधि और इसमें इस्तेमाल किए गए उत्पादों के बारे में जो जानकारी दी गई है।
PEG-80 सोर्बिटन लॉरेट की उपस्थिति
PEG-80 सोर्बिटन लॉरेट को विशेषज्ञों द्वारा हानिकारक रसायनों की श्रृंखला में डाला गया है। इसके एलर्जिक और विषाक्त होने के सबूत है। अगर आप पैकिंग के पीछे दी गई सामग्री की सूची पड़ेंगे, तो आपको सूची में इसकी उपस्थिति मिल जाएगी। इसलिए, हम इस उत्पाद को खरीदे जाने की सलाह नहीं देते।
सोडियम बेंजोएट और साइट्रिक एसिड की उपस्थिति
हालांकि सोडियम बेंजोएट को सुरक्षित माना गया है, लेकिन समस्या तब होती है, जब यह साइट्रिक एसिड और / या एस्कॉर्बिक एसिड (विटामिन सी) के संयोजन में आता है। एक साथ मिलने पर यह बेंजीन का निर्माण करते है, जो कैंसर का कारण बनता है।
अगर आप उत्पाद में इस्तेमाल चीजों की सूची पढ़ेंगे, तो आपको पता चलेगा कि जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ में दोनों (सोडियम बेंजोएट एवं साइट्रिक एसिड) का इस्तेमाल किया गया है। अतः, यह उत्पाद हानि पहुंचा सकता है।
खुशबू का इस्तेमाल
जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ में खुशबू का इस्तेमाल किया गया है। अक्सर बच्चों के उत्पाद बनाने वाली कंपनियां ऐसे उत्पादों में इस्तेमाल हुए रसायनों की बदबू को छिपाने के लिए ऐसी बनावटी महकों का इस्तेमाल करती हैं।
जरूर पढ़े – चिक्को मोमेंट्स जेंटल बॉडी वाश एंड शैम्पू – इस्तेमाल करने के बाद समीक्षा
इससे भी बड़ा सच यह है कि कोई भी कंपनी आपको यह नहीं बताती कि इस खुशबू के लिए उन्होंने कौन सा रसायन इस्तेमाल किया है। जैसा कि हम पहले भी कई बार यह बता चुकें हैं कि तेज खुशबु से बच्चों को परेशानी होती है, तो इस उत्पाद को खरीदने की सलाह हम नहीं देते।
महक बहुत तेज है
जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ में खुशबू का इस्तेमाल किया गया है। शायद इसी लिए इसकी महक बहुत तेज है। बच्चों के लिए बने उत्पाद में ऐसी बनावटी खुशबु का होना सही नहीं है।
फिनोक्सीथेनॉल की उपस्थिति
जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ में फिनोक्सीथेनॉल का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि इसे तकरीबन सभी सौंदर्य उत्पादों में एक जीवाणुरोधी और इत्र इत्यादि में एक स्टेबलाइजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फिनोक्सीथेनॉल बहुत हानिकारक रसायन है।
शैम्पू को लगाने का सही तरीका
जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ को लगाने का सही तरीका बोतल के पीछे लिखा गया है।

इसे सीधा बच्चे के सिर पर लगाने की गलती न करे।
बच्चे के शरीर एवं सिर को गुनगुने पानी से गीला कर लें।
शैम्पू लगाने के लिए, पहला थोड़ा सा शैम्पू अपने हाथ पर लें और इसे शिशु के शरीर पर या बालों पर लगाएं।
आपको बिल्कुल भी जोर नहीं लगाना है और बहुत ही हल्के हाथों से शिशु के शरीर या बालों पर शैम्पू की मसाज करना है।
ध्यान रहें, ज्यादा दबाव डालने से या ज्यादा जोर से रगड़ने पर शिशु की त्वचा इत्यादि को नुकसान हो सकता है।
इन सबके अलावा कुछ अन्य चीजें भी हैं, जिनका आपको खास ध्यान रखना होता है। इन सब के बारे में जानने के लिए आप हमारा नीचे दिए वीडियो जरूर देखें।
शिशु को कैसे नहलाए
शिशु का सिर कैसे धोएं
अगर आप चाहें, तो हमारी मुफ्त ई-पुस्तिका भी डाउनलोड कर सकते हैं।
अंत में, हम यह कह सकते हैं कि जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ में काफी कमियां है और इनके चलते इस उत्पाद को खरीदने की सलाह देना, हमारे लिए मुमकिन नहीं है।
जॉनसन बेबी टॉप-टू-टो बाथ पर बेहतरीन डील
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।










