Farex formula milk ke bare me bataiye. Kya yah formula bache ke liye theek hai?
फॉरेक्स (Farex) एक अच्छा फार्मूला दूध है। ज्यादातर बाल रोग विशेषज्ञ इस दूध का सुझाव देते हैं।
यहाँ हम आपको बताना चाहेंगे कि शिशु के लिए फार्मूला दूध का चुनाव कई चीजों पर निर्भर करता है, जैसे कि –
- शिशु की विकास वृद्धि दर – क्या शिशु का उम्र के हिसाब से ठीक विकास हो रहा है? इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा लेख – शिशु विकास चार्ट – 0-12 महीने के शिशुओं के शारीरिक विकास संबंधी जानकारी भी पढ़ सकते हैं।
- फार्मूला दूध की अनुकूलता – क्या शिशु को दिया जाने वाला फार्मूला दूध उसके अनुकूल है अर्थात यह फार्मूला देने पर उसको कोई परेशानी (पचाने में समस्या) तो नहीं होती?
- बच्चे की जन्म के समय स्थिति – बच्चे का जन्म के समय वजन कितना था? क्या आपका बच्चा समय से पूर्व (premature) पैदा हुआ है या निर्धारित समय ही उसका जन्म हुआ है? आपको बता दें कि समय से पहले एवं कम वजन से जन्मे बच्चों की पोषक तत्वों की जरूरतें कुछ अलग होती है। इन बच्चों के लिए विशेष रूप से फार्मूला मिल्क तैयार किए जाते हैं।
- किसी तरह की कोई एलर्जी – कही आपके बच्चे को लैक्टोज़, सुक्रोस या गाय के दूध में मौजूद प्रोटीन से कोई एलर्जी तो नहीं है? ऐसी स्थिति में भी, बच्चे को खास तरह के फार्मूला मिल्क दिए जाते हैं और बच्चे की जांच के बाद ही डॉक्टर उसे अनुकूलित फार्मूला मिल्क का सुझाव दे सकता है।
इसलिए बेहतर यही रहेगा कि खुद से कोई फार्मूला न चुनें और डॉक्टर की सलाह लें।