Sir mere bete ko 10-days se poti nahi kiya hai. Wo aabhi 35 days ka hai.
अगर आपका बच्चा स्तनपान पर है, तो 10-14 दिनों में एक बार भी शौच नहीं करता, तो भी यह पूरी तरह से सामान्य है। लेकिन, अगर आप उसे फॉर्मूला मिल्क देते हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। फार्मूला मिल्क वाले बच्चे को इतने लम्बे समय तक शौच न आने का कारण कब्ज़ हो सकता है। रोजाना फार्मूला मिल्क देने पर भी अगर उसे शौच नहीं आती, तो यह चिंताजनक है।
चाहे दूसरी स्थिति (जहाँ उसे फार्मूला मिल्क देने के बाद भी शौच नहीं हो रही है) ज्यादा गंभीर है, लेकिन फिर भी दोनों ही हालतों में, एक बार आप किसी बाल-रोग विशेषज्ञ से मिल लें।