Me apne baby ko Similac advance formula milk de ri hu. Woh 1.5 month ka hai. Kya yeh best hai?
अगर दिए गए फार्मूला मिल्क से बच्चे को कोई परेशानी (पचाने में समस्या, गैस, कब्ज, एलर्जी, इत्यादि) नहीं होती और बच्चे का विकास ठीक रूप से हो रहा हो, तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि फार्मूला मिल्क बच्चे के लिए ठीक है।
अगर फार्मूला देने के बाद बच्चा किसी तरह के असुविधा के संकेत दिखाता है, तो आपको तुरंत ही डॉक्टर से मिलना चाहिए। ध्यान रखें, आप चाहे कोई भी फार्मूला दूध दें, इस बात को सुनिश्चित करें कि बच्चे को पुरे पोषक तत्व मिल रहे हो और उसका ठीक से विकास हो रहा हो।
अगर सिमिलैक अड्वान्स देने से बच्चा किसी तरह के कोई असुविधा के संकेत नहीं दिखाता और उसका विकास ठीक से हो रहा, तो सिमिलैक अड्वान्स देने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन, अगर कोई समस्या या विकास में कमी दिख रही हो, तो डॉक्टर सलाह लें और अनुकूलित फार्मूला मिल्क देना शुरू करें।