Mera shishu 4 mahine ka hai aur uska pet aawaj karta hai. Aisa kyo hota hai?
इस तरह की आवाजें आने के कई कारण हैं। जिनमे से प्रमुख हैं:
- हाज़मा – क्या आपने हाल ही में अपने शिशु को कोई अर्ध-ठोस आहार देना शुरू किया है या उसे माँ के दूध के अलावा कुछ और देना शुरू किया है? अगर हाँ, तो उसके पेट से आने वाली आवाज का कारण हाज़मा है अर्थात उसे वह नया आहार पचाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में आपको किसी बाल रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए।
- पाचन तंत्र से गुजरता हुआ दूध – पेट से आवाज़ आने का दूसरा कारण नवजात शिशु के पाचन तंत्र से गुजरता हुआ (माँ का या फॉर्मूला) दूध भी हो सकता है। यह बहुत सामान्य होता है और आमतौर पर बच्चे को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं देता।
- पेट में गैस – उसके पेट में गैस भी हो सकती है। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आप पेट गैस की समस्या से जुड़ा हमारा लेख भी पढ़ सकते हैं। इस विषय में हमारी ई-पुस्तिका भी मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके साथ ही, हमारा सुझाव है कि चाहे कारण कोई भी हो, आपको बाल-रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।