Mera beta 7 mahina ka hai or uska jibh hoth se chipka huaa hai to please uske bare me bataye kaise kya kre.
टंग टाई एक बहुत ही आम समस्या है और इसके कई रूप हो सकते हैं। इनमें से कुछ बहुत सामान्य होते है और कुछ बहुत पेचीदा होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि सर्जरी ही इस समस्या का एकमात्र इलाज़ है। कुछ मामलों में इस सर्जरी के लिए लेज़र तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, वही कई मामलों में डॉक्टर कैंची जैसे औज़ारों का भी इस्तेमाल करते हैं।
आपके शिशु को टंग टाई के लिए सर्जरी से गुजरना पड़ेगा या नहीं, इस बात की पुष्टि, एक डॉक्टर प्राथमिक जाँच के बाद ही कर सकता है। इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि आप तुरंत ही एक डॉक्टर से मिलें।
इस विषय में आप हमारा लेख भी पढ़ सकते हैं – टंग टाई – क्या आपके बच्चे की जीभ तालु से जुड़ी हुई है?“