Mera baccha 8 years ka hogya. Abhi bhi raat ko (jab wah gehri neend mein hota hai), bed wetting kar dete hai. Kya karu?
बच्चे के रात को नींद में बिस्तर गीला करने अर्थात बिस्तर पर ही पेशाब करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
कारण
- विलंबित मूत्राशय परिपक्वता के कारण बच्चे के दिमाग और ब्लैडर में समन्वय नहीं बैठ पाता। इससे बच्चे को या तो सही समय पर संकेत मिलता ही नहीं है या फिर बहुत देर से मिलता है।
- कम एंटी-मूत्रवर्धक हार्मोन (एडीएच) गुर्दे को कम मूत्र बनाने का संकेत देते हैं। कई अध्ययनों के बाद पता चला है कि कुछ बच्चे सोते समय इस हार्मोन को कम बनाते हैं। इससे उन्हें लगता है कि मूत्र कम है, पर वास्तव में ज्यादा होता है।
- गहरी नींद में सोना भी एक कारण है। कुछ बच्चे इतनी गहरी नींद में सोते हैं कि उनके मस्तिष्क को संकेत ही नहीं मिलता है कि उनका मूत्राशय भरा हुआ है। इससे (उपरोक्त कारणों के चलते) वह बिस्तर पर ही पेशाब कर देते हैं।
- कब्ज भी एक कारण है। कब्ज के कारण ब्लैडर पर दबाव पड़ता है और ब्लैडर का अनियंत्रित संकुचन होने लगता है। ब्लैडर पर नियंत्रण खोने के कारण, बच्चा बिस्तर पर ही पेशाब कर देता है।
- कई मामलों में यह समस्या अनुवांशिक भी होती है अर्थात अगर माता-पिता में से किसी एक को भी (उनके बचपन में) थी, तो बच्चे को भी हो सकती है।
- मेडिकल कारण – विशेषज्ञों के मुताबिक, मूत्र पथ संक्रमण, स्लीप एप्निया, मधुमेह, रीढ़ की हड्डी की समस्याएं, और मूत्राशय या मूत्र पथ की विकृतियां जैसी समस्याएं भी बिस्तर पर पेशाब का कारण बन सकती हैं। हालांकि ऐसा सिर्फ 3% मामलों में होता है, लेकिन फिर भी इन समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
समाधान
इन समस्याओं के लिए डॉक्टरी परामर्श लेना में कोई विलम्ब नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आप कुछ चीजे घर पर भी कर सकते हैं जैसे कि –
- बच्चे के पेय पदार्थों में कमी करने के बजाय उनके सेवन का समय निर्धारित कर दें।
- बाथरूम (शौच एवं पेशाब) जाने के समय को निर्धारित कर दें।
- बिस्तर गीला करने पर, बच्चे को गुस्सा करने की बजाय उसे समस्या से लड़ने में उत्साहित करें।
- ऐसे सभी खाद्य-पदार्थों को हटा दें, जिनसे मूत्राशय या ब्लैडर को परेशानी होती है।
- अगर आपको लगता है कि ऐसा कब्ज की वजह से है, तो बच्चे की कब्ज का इलाज करें।
- रात को बच्चे को मूत्र के लिए न जगाएं क्योंकि इससे उसका ब्लैडर पर नियंत्रण नहीं बनेगा।
- बिस्तर गीला न हो, इसलिए
का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए, आप हमारा लेख – “छोटे बच्चों द्वारा बिस्तर पर पेशाब करने के कारणों और घरेलु उपचारों के बारे में जानकारी” जरूर पढ़ें।