हमारा 1 महीने 10 दिन का बच्चा है, हर समय रोता रहता है एवं लगातार 2-3 घंटे तक रोता है और फिर अपने आप ही सो जाता है। हम उसे स्तनपान के इलावा गाय का दूध देते हैं। उसको पेट गैस के लिए दवाई भी दे रहें है। शाम के वक्त ज्यादा रोता है। उसके रोने से बहुत परेशान हैं। कृपया सुझाव दें ?
नमस्कार
अपने एक साल से कम के बच्चे को गाय का दूध देना ही आपकी सबसे बढ़ी गलती है। किसी भी शिशु को कम-से-कम एक साल तक गाए का दूध नहीं दिया जाना चाहिए इस विषय पर आप हमारा लेख पढ़ सकते हैं।
नवजात शिशुओं मे आमतौर पर दर्द की वजह के प्रमुख कारण पेट का दर्द या पेट की गैस की समस्या होती है। ज़रा याद करें कि क्या आपने अपने बच्चे को दूध पिलाने के बाद डकार दिलवाया था या नही? अगर आप भूल भी गयी हैं तो कोई बात नहीं, आप अब भी अपने बच्चे को सीधा उठा के अपने कंधे से लगाकर उसको डकार दिलवा सकती है। अगर दूध पिलाए हुए कुछ समय बीत चुका है तो, बच्चे को पेट के बल उल्टा भी लिटा सकती है, इससे बच्चे को आराम मिलेगा क्योंकि पेट पर भार आने की वजह से उसको गैस निकालने में और डकार लेने मे मदद मिलेगी।
बच्चे सारा दिन कुछ ना कुछ खाते पीते रहते है और शौच करते रहते है, जिस वजह से वो बार बार गीला करते है। वैसे तो उनका बार बार शौच करना अच्छी बात है क्योंकि इससे पता चलता है कि उनकी पाचन क्रिया ठीक है।
पर फिर भी जब उनका डाइपर शौच की वजह से गीला होगा तो वो रोने लगेंगे। चाहे आपने कुछ समय पहले ही उसका डाइपर बदला हो, क्योंकि आपका बच्चा रो रहा है तो एक बार फिर से जाँच ले कि कहीं आपके बच्चे का डाइपर गंदा तो नहीं है।