Mera baby abhi 4 years ka bol nahi pa raha hai. Kya karna hoga?

Mera baby abhi 4 years ka bol nahi pa raha hai. Kya karna hoga?

4.01K viewsBaby Care
0 Comments

मेरा बच्चा अभी 4 साल का है वो समझता व सुनता है पर बोल नही पा रहा है। क्या करना होगा?

A Mother & Guide Changed status to publish August 1, 2018
Add a Comment

इस सवाल के जवाब से पहले आपको देरी (delay) और विकार (disorder) में फर्क समझना होगा।

Delay या देरी

देरी का मतलब है कि समस्या विकास वृद्धि की दर में है। बच्चे का विकास हो रहा है, लेकिन अपेक्षा से कम गति में हो रहा है।

ऐसे हालत में यह कमी विकास के अन्य भागों पर भी नज़र आएगी जैसे कि बच्चे ने सामान्य बच्चों की तुलना में देरी से चलना शुरू किया होगा, वह बैठने भी देरी से लगा होगा, इत्यादि। सरल शब्दों में कहा जाए, तो उसने हर काम देरी से सीखा होगा।

इस स्थिति में आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि थोड़ी सी मेहनत और रणनीतियों से आप इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।

Disorder या विकार

इसके विपरीत विकार बिल्कुल अलग चीज है। इस स्थिति में भी विकास की दर धीमी हो सकती है, लेकिन इसके साथ-साथ कुछ और असामान्यताएं भी देखने को मिल सकती हैं, जो सामान्य रूप से विकास कर रहे बच्चों में नहीं देखी जाती।

जानकारी के लिए, मैं कुछ विकारों के बारे में लिख रही हूँ। यह सिर्फ जानकारी के लिए है और इनकी पुष्टि बच्चे को एवं उसकी मेडिकल रिपोर्टों को देखने के बाद एक विशेषज्ञ द्वारा ही की जा सकती है।

Apraxia अर्थात चेष्टा-अक्षमता

Apraxia एक न्यूरोलॉजिकल भाषण विकार है जो बोलने के लिए आवश्यक मुंह की गतिविधियों की योजना बनाने की क्षमता को प्रभावित करता है।

Phonological Disorders अर्थात ध्वन्यात्मक विकार

इस विकार में बच्चे को बोलने के जरूरी “नियमों या पैटर्नों ” को समझने में कठिनाई होती है।

Articulation Disorder अर्थात अभिव्यक्ति विकार

अभिव्यक्ति विकार भाषा के उत्पादन या उच्चारण में आने वाली कठिनाइओं से जुड़ा है। इस प्रकार के विकार में बच्चा कुछ खास तरह के शब्द नहीं बोल पाता।

Language Processing or Auditory Processing Disorder

इस प्रकार के विकार से प्रभावित बच्चे को सुनने, समझने, विश्लेषण करने, व्यवस्थित करने, संग्रहीत करने और जानकारी पुनर्प्राप्त करने में कठिनाई होती है। इसे “केंद्रीय श्रवण प्रसंस्करण विकार” (सीएपीडी) भी कहा जा सकता है।

Dysarthria

डिसार्थ्रिया एक न्यूरोलॉजिकल भाषण विकार है जो एक बच्चे की मसल टोन (muscle tone) को प्रभावित करता है। बच्चे की होंठ, जीभ, तालु और गाल इत्यादि से जुड़ी मांसपेशियों में कमजोरी देखी जाती है, जिससे उसकी भाषा खराब हो जाती है।

इनके अलावा कई अन्य विकार है जैसे कि Expressive Language Disorder अर्थात भाषण के विकास दर में कमी एवं Receptive Language Disorder अर्थात भाषा को समझने में परेशानी।

बिना देखे या जांच किए, इस बात की पुष्टि करना कि आपका शिशु विकास दर में देरी से गुजर रहा है या किसी विकार से, ठीक नहीं होगा। इसलिए, मैं आपसे यही निवेदन करुँगी कि एक बार किसी Speech Language Pathologist से अवश्य मिल लें।

इस विषय से जुड़े हमारे अन्य लेख अवश्य पढ़ें

  1. बोलने में देरी – मेरे 2.5 साल के बच्चे ने अभी तक बोलना क्यों शुरू नहीं किया। क्यों?
  2. शिशु की शारीरिक विकास में वृद्धि सम्बन्धी समस्याओं से कैसे निपटे?
  3. क्या आप अपने शिशु के शारीरिक विकास में वृद्धि देख रहीं है?
A Mother & Guide Changed status to publish August 1, 2018
Add a Comment
Write your answer.

Thank You Mommy!

Just enter your details and
get all latest updates first!

Well Done.

Now I'm in Safe Hands.

Thank You Mommy!

Just enter your details and
get all latest updates first!

Well Done.

Now I'm in Safe Hands.

Labor Pain

Early Signs, Symptoms, and

Stages Of Labor

Here You Go!

Check your email to download the E-book.

Labor Pain

Early Signs, Symptoms, and

Stages Of Labor

Here You Go!

Check your email to download the E-book.

No More Infant Gas

Deal Better With HARD TIMES

Here You Go!

Check your email to download the E-book.

No More Infant Gas

Deal Better With HARD TIMES

Here You Go!

Check your email to download the E-book.

How Often Should I

Bathe My Baby

Here You Go!

Check your email to download the E-book.

How Often Should I

Bathe My Baby

Here You Go!

Check your email to download the E-book.