मेरी बच्ची 4 महीने की है उसकी पेट भरने के लिए माँ के दूध के अलावा और कौन सा दूध पिलाऐ?
प्रिय दिलीप जी
वैसे तो यह कहा जाता है कि पहले 6 महीने तक शिशु को माँ के दूध के अलावा कुछ नहीं देना चाहिए। अगर माँ का दूध शिशु के लिए कम पड़ रहा है, तो आप माँ का दूध बढ़ाने के लिए उपाय कर सकते हैं। इन उपायों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लेख जरूर पढ़ें।
लेकिन, फिर भी अगर आप बच्चे को फार्मूला देना चाहते हैं, तो हमारा सुझाव है कि कोई भी फार्मूला दूध शुरू करने से पहले किसी बाल-रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर कर लें।
फार्मूला दूध का चुनाव कई चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि आपके बच्चे का विकास, जन्म के समय उसका वजन, बच्चे के जन्म का समय अर्थात कहीं उसका जन्म समय से पहले तो नहीं हुआ, इत्यादि। इन सब चीजों की जाँच करने के बाद ही डॉक्टर आपके बच्चे को कोई फार्मूला दूध बता सकता है। ध्यान रखें, शिशु के सही विकास के लिए उसे सही समय पर, सही फार्मूला दूध देना बहुत जरूरी होता है।