Hello .. kharab dooth peena ke nuksaan abhi 3 month ka baby hai
अपने प्रश्न में यह नहीं बताया कि आप फार्मूला दूध की बात कर रहे हैं या गाय इत्यादि के दूध की।
फार्मूला दूध की पैकिंग पर एक्सपायरी डेट अर्थात दूध कब तक इस्तेमाल के लिए ठीक है, के बारे में खासतौर से लिखा जाता है। वैसे भी, क्योंकि फार्मूला मिल्क रोजाना इस्तेमाल होता है, तो यह एक्सपायरी डेट से काफी पहले खत्म हो जाना चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप ऐसा कोई भी (डिब्बा बंद) दूध पीते है, जिसकी वैधता समाप्त हो चूका है, तो आप दूध में उगने वाले अस्वास्थ्यकर बैक्टीरिया से फूड पाइज़निंग का शिकार हो सकते हैं। कई बार फूड पाइज़निंग के मामले ऐसे होते हैं कि आपको पता भी नहीं चलता, और कई बार इतने गंभीर होते हैं कि आपको पेट की ऐंठन, मतली, दस्त या बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
बच्चों में फूड पाइज़निंग के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानने के लिए हमारा लेख जरूर पढ़ें।