Meri 2 month ka baby ke eyes me continue infection hota rhata h…
Please koi solution btaiye..
नवजात बच्चों में आँखों के संक्रमण होने के कई कारण और रूप हो सकते हैं। संक्रमण की गंभीरता और सही इलाज के बारे में आखों का निरीक्षण करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। निरीक्षण के साथ ही कुछ सवालों का जवाब जानना बहुत जरूरी होता है जैसे कि –
- बच्चे को यह समस्या कब से है?
- क्या इस समस्या से निपटने के लिए बच्चे को कोई दवा दी गई है?
- क्या परिवार में इस समस्या का कोई इतिहास रहा है अर्थात किसी अन्य सदस्य को भी जन्म के समय इस समस्या का सामना करना पड़ा था ?
संक्रमण भी कई प्रकार का हो सकता है –
- आँखों से पीले रंग का द्रव निकलना
- आँखों के बाहरी भाग में सूजन आना
- आँखों के सफ़ेद भाग का लाल हो जाना
- आँखों में से पानी निकलना
आपके बच्चे की आँखों में संक्रमण कितना गंभीर है, इसकी पुष्टि उपरोक्त सवालों के जवाब मिलने के बाद ही हो सकती है। इस बात की पुष्टि के लिए डॉक्टर द्वारा आँखों की जाँच इस प्रकार की जाती है –
- नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा प्राथमिक जाँच के लिए, आँखों की निचली पलकों को जांचा जाता है।
- डॉक्टर द्वारा निचली पलक के अंदरूनी हिस्से को देखा जाता है।
- निचली पलक के अंदरूनी भाग का बहुत ज्यादा लाल होना और आँखों में से पीले रंग के द्रव का निकलना, गंभीर संक्रमण की ओर इशारा करता है।
नवजात शिशु की आँखों की जाँच करना बहुत ही कठिन होता है और जरा सी लापरवाही शिशु के लिए एक गंभीर समस्या बन सकती है। इसलिए शिशु की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपको इस जाँच के लिए किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ से ही सम्पर्क करना चाहिए।