आपने सवाल का जवाब देने के लिए जरूरी जानकारी नहीं दी है। सवाल के सही जवाब के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि क्या बच्चा पूरी तरह से स्तनपान करता है या फिर आप उसे कोई और दूध भी देती हैं?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर बच्चा स्तनपान करता है, तो चाहे 10-14 दिनों में एक बार भी शौच न करे, तब भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह से सामान्य है।
लेकिन, अगर आप उसे फॉर्मूला मिल्क या कोई अन्य दूध दे रही हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। बाहरी दूध दिए जाने वालों बच्चे को इतने लम्बे समय तक शौच न आने का प्रमुख कारण कब्ज़ हो सकता है और यह चिंताजनक है।
भले ही पहले के मुकाबले, दूसरी स्थिति (फार्मूला मिल्क देने के बाद लम्बे समय तक शौच न आना) ज्यादा गंभीर है, लेकिन फिर भी आपको एक बार किसी बाल-रोग विशेषज्ञ से मिल लेना चाहिए। मैं आशा करती हूँ कि आप बच्चे को गाय का दूध नहीं दे रहे। एक साल से कम उम्र के बच्चों को गाय का दूध देने की गलती कभी मत करें क्योंकि यह संक्रमण का सबसे बड़ा कारण है।