Hi…meri beti 4 months ki hai or use craddle crape hai. Mere bete ne use nakhun se nikalne ki koshish ki, jisse vo thoda upar ki or uth gaya aur swelling jese bhi ho gya hai. Aaj jab dr ko dikhaya to dr bole ki ye kabhi theek nhi hoga….plz btae
प्रिय रुपिंदर
क्रैडल कैप एक बहुत ही सामान्य समस्या है, जो ज्यादातर मामलों में, बिना किसी मेडिकल दखल के अपने-आप ही ठीक हो जाती है। लेकिन, यदि क्रैडल कैप के कारण आपका बच्चा बार-बार खुजली कर रहा है या खुजली की वजह से उसे सूजन है, तो किसी त्वचा विशेषज्ञ से तुरंत बात करें क्योंकि क्रैडल कैप के कारण होने वाली सूजन एटोपिक एक्जिमा की ओर इशारा करती है।