डॉक्टर मेरी पत्नी की सिजेरियन डिलीवरी 8th महीना में हुई है। 31 घंटे निकल जाने के बाद भी स्तनों से दूध नही आ रहा है क्या करे?
सिजेरियन डिलीवरी के बाद स्तन दूध के उत्पादन में देरी होना स्वाभाविक है अर्थात सिजेरियन डिलीवरी के बाद माँ का दूध आने में नार्मल डिलीवरी से ज्यादा समय लग सकता है।
आपका दूध 2 से 6 दिन (आमतौर पर 2-3 दिनों के आसपास) में कहीं भी आ सकता है। यदि आपका दूध बहुत कम रह रहा है, तो चिंता न करें, लेकिन जितनी बार हो सके बच्चे को स्तनपान करवाएं और इस विषय में अपने विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
स्तनों में दूध की वृद्धि के लिए आप हमारे यह लेख पढ़ सकते हैं -
- स्तनपान करवाने वाली मां के लिए विटामिन और सप्लीमेंट
- स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए लाभकारी आहार
- स्तनों में दूध बढ़ाने के लिए क्या किया जाए
स्तनपान से जुड़े अन्य लेखों के लिए आप हमारी स्तनपान श्रृंखला भी देख सकते हैं