Mera baby abhi 13 mahine ka hua hia. Woh na toh baith pa raha hai or na hi uski gardan balance hoti hai. Uska weight 7 k.g he. Koi upay bataye please.
प्रिय हरीश जी
आमतौर पर बच्चे 5 से 6 महीने की उम्र तक अपनी गर्दन को सीधा रख पाने में समर्थ हो जाते हैं। आपके शिशु के ऐसा न कर पाने के पीछे बहुत से मेडिकल कारण हो सकते हैं। इन कारणों के बारे में खुद से अनुमान लगाकर कोई घरेलु उपचार (मसाज इत्यादि) करना ठीक नहीं होता क्योंकि इससे समस्या ज्यादा गम्भीर हो सकती है।
हमारी सलाह में आपको सबसे पहले एक (बाल रोग विशेषज्ञ) न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए। जब उसे आपके बच्चे में सब कुछ ठीक लगता है और वह पूरी तरह से आश्वस्त हो जाता है, तो वह खुद ही आपको एक फिजियोथेरेपिस्ट (physiotherapist) से मिलने की सलाह दे देता है।
हमारा आपसे निवेदन है कि आप किसी बाल रोग विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने में ज्यादा देरी न करें।