Baby n dhud peete time kata hai. Waha ghav ho gea hai. Kaise think hoga .
जिन माताओं ने स्तनपान के दौरान शिशु द्वारा काटा जाना सहा है, वह जानतीं है कि बच्चों की यह हरकत कितना पीड़ादायक होती है। शिशुओं का निप्पलों को दाँतों से काटना एक आम बात है और इसी वजह से बहुत सी माताएं निप्पलों में खून निकलने की शिकायत भी करती है।
पीड़ित और फटे हुए निपल्स
क्या आप जानते हैं कि आपके स्तन के दूध में एंटी-बैक्टीरियल और कई उपचारिक गुण भी होते हैं? पीड़ित और फटे हुए निपल्स के अतिरिक्त बहुत सारे मामले ऐसे होते है जिन में स्तन का दूध बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। चाहे आपके निप्पल से रक्तस्राव हो रहा हो या आपके निप्पल पीड़ित या फटे हुए हों, तो आप अपने स्तन के दूध को प्रभावित निप्पल पर लगाए और थोड़ी देर ऐसे सूखने दे। इससे आपको राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
अगर ऐसा करने से आपको कोई आराम नहीं मिलता तो आप एक और बेहतरीन उपाय का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसको करने के लिए आपको केवल एक साफ कपड़ा लेना है, इसे गर्म पानी में निचोड़ कर प्रभावित स्तन पर लगाएं। यह उपाय वास्तव में बहुत ही आरामदाई होता है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या इस विषय में कुछ किया जा सकता है या नहीं? इसे कैसे रोका जा सकता है, इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए आप हमारा लेख स्तनपान के दौरान शिशु द्वारा काटा जाना – ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे रोकें – पढ़ सकते हैं।
इसके अलावा स्तनपान से जुड़ी अन्य समस्याओं जैसे कि अवरुद्ध दुग्ध नलिकाएं,अधिक मात्रा में दूध का उत्पादन करने की वजह से स्तनों में आने वाला भारीपन, स्तन संक्रमण या स्तन कैंसर इत्यादि के लिए किए जाने वाले घरेलु उपचारों के लिए आप हमारा लेख स्तनपान से जुड़ी समस्याओं के लिए किए जाने वाले कुछ घरेलु उपचार, भी पढ़ सकते हैं।