Mera baby 2 & half yrs ka hai. Wo kuch bhi khata hai, jo deti ho, mukh se nikal deti hai. Kya Karu sab kuch try kiya. Please suggest.
बच्चे का खाना बाहर निकालना चिंता का विषय है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि बच्चा कितना खाना बाहर निकालता है और ऐसा करने से उसके विकास पर क्या असर पड़ता है। अगर आपके बच्चे का विकास ठीक तरह से हो रहा है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। लेकिन, अगर आप उसके विकास में कोई गड़बड़ देख रहें है, तो आपको एक बाल रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए।
आपको जानकर हैरानी होगी कि शिशुओं का जन्म कुछ ऐसे रिफ्लेक्सों के साथ होता है जो उन्हें जीवन के पहले कुछ महीनों में जीवित रहने में मदद करते हैं। इन्ही में से एक एक्सट्रूज़न या जीभ को धक्का देने वाला रिफ्लेक्स होता है। यही रिफ्लेक्स शुरुआत में बच्चों को स्तनपान करने या दूध की बोतल से दूध पीने में मदद करता है।
आमतौर पर यह रिफ्लेक्स समय के साथ (4 महीने से लेकर 1 साल तक) ठीक हो जाता है, लेकिन कई मामलों में यह ठीक नहीं होता। इसी Tongue-thrust reflex की वजह से शिशु भोजन को बाहर निकालने लगता है। आपके मामले में हमारा सुझाव है कि आप किसी बाल रोग विशेषज्ञ से जरूर मिल लें।