Meri beti 2 years ki hi aj uski potty bilkul Black durgandh wali hui kafi smell thi plz help me .
बच्चा जो खाता है, उससे उसके शौच पर फर्क पड़ना स्वाभाविक है।
काले रंग की पॉटी के दो प्रमुख कारण हैं –
- लोहे अर्थात आयरन की अधिक मात्रा – क्या आप अपने बच्चे को आयरन से सम्बंधित कोई सप्लीमेंट इत्यादि दे रहे हैं?
- पाचन तंत्र के ऊपरी हिस्से में रक्तस्राव होना भी काली शौच का कारण बन सकती है।
अगर, यह एकाध बार हो, तो चिंतित होने की जरूरत नहीं है। लेकिन, अगर यह एक दिन के बाद भी हल न हो, तो यह चिंता का विषय है और आपको किसी बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लेना चाहिए।