मेरी बेटी पिछले 2 दिनों से बहुत ज्यादा रो रही है। लगातार घण्टो तक माँ का दूध पीने के बावजूद भी रोती है। उसे थोड़ा झूला भी झूला दे तो चुप रहती है। माँ का दूध पीते समय भी रोती है। क्या समस्या हो सकती है?
प्रिय वासुदेव
एक छोटे बच्चे के रोने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और उनके पास अपनी तकलीफ बताने का रोने के अलावा कोई अन्य तरीका नहीं होता। यहाँ हमें ही समझने की कोशिश करनी पड़ती है। एक बच्चे के रोने के पीछे कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं –
- शिशु को किसी किस्म का दर्द या तकलीफ़ है। आमतौर पर शिशु को पेट गैस हो जाती है।
- बच्चा गीला है अर्थात उसका डायपर इत्यादि बदलने वाला है।
- शिशु को बुखार, सर्दी या जुखाम है।
- बच्चे को गर्मी या सर्दी लग रही है। वयस्कों की तुलना में बच्चों को सर्दी या गर्मी ज्यादा महसूस होती है।
- आपका बच्चा दिनचर्या से थक चूका है और आराम चाहता है।
- आपका बच्चा वातावरण में परिवर्तन चाहता है।
- कई बार बच्चे आपका ध्यान खींचने के लिए भी रोता है।
इन कारणों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा लेख – “आख़िर मेरा बच्चा क्यों रो रहा है?” भी पढ़ सकते हैं।
अंत में, हम आपसे यही कहेंगे कि किसी बाल-रोग विशेषज्ञ की सलाह लेना, खुद से कोई अंदाजा लगाने से बेहतर है।