बहुत सी माताएं हमेशा यह प्रश्न पूछती हैं कि गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ाना इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है? उनके प्रश्न का साधारण जवाब यह है कि गर्भावस्था में वजन का जरूरत के हिसाब से बढ़ना ही, आपकी नार्मल डिलीवरी और स्वस्थ बच्चे की एकमात्र गारंटी है। अधिकांश महिलाएं वजन बढ़ने की वजह से ख़राब होने वाली फिगर के बारे में ज्यादा चिंतित हो जाती है। लेकिन, शायद वह महिलाएं यह नहीं जानती कि यह बढ़ा हुआ वजन तो बाद में आप कभी भी कम कर सकती हैं, लेकिन गर्भावस्था में सही वजन न होने से, जो बच्चे को नुकसान होगा, उसकी भरपाई पूरी उम्र नहीं हो सकती। अतः, आपके लिए उचित वजन के बारे में जानकारी और जरूरत के हिसाब से अपने मौजूदा वजन, दोनों को बढ़ाना बहुत जरूरी है।
गर्भावस्था के दौरान कितना वजन बढ़ाना जरूरी होती है?
महिलाओं को कितना वजन बढ़ाना है, इसका कोई एक आंकड़ा नहीं दिया जा सकता। यह कई बातों पर निर्भर करता है जैसे कि गर्भवती होने से पहले आपका वजन, ऊंचाई, एवं बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई)। आपका निर्धारित वजन होना, इस बात को पक्का करता है कि आपका बच्चा स्वस्थ पैदा होगा एवं आपका प्रसव ठीक से होगा।
जरुर पढ़ें – गर्भावस्था सम्बन्धी कुछ सुझाव – जो शायद आपको कहीं और नहीं मिलेंगे
गर्भावस्था के दौरान वजन में कितनी बढ़ोतरी होनी चाहिए, इस बारे में अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से बात करें। हमने आपकी मदद के लिए कुछ आंकड़े दिए हैं। फिर भी अगर आपको अपने वजन में कुछ फर्क नज़र आता है, तो चिंता न करें। आपका स्त्री रोग विशेषज्ञ आपकी इस कमी को एक स्वस्थ आहार प्रणाली के सुझाव से ठीक कर सकता है। इसलिए, उसे अपने लिए आहार प्रणाली बनाने का आग्रह करें।
कद | कम वजन | सामान्य वजन | अधिक वजन | मोटापा |
---|---|---|---|---|
4 फुट 11.8 इंच | 46 किलोग्राम से कम | 46 – 60 किलोग्राम | 60 – 66.5 किलोग्राम | 67 किलोग्राम से अधिक |
5 फुट 1 इंच | 48.5 किलोग्राम से कम | 48.5 – 63.5 किलोग्राम | 63.8 – 71 किलोग्राम | 72 किलोग्राम से अधिक |
5 फुट 4 इंच | 52.5 किलोग्राम से कम | 52.5 – 68.8 किलोग्राम | 69 – 77 किलोग्राम | 77.5 किलोग्राम से अधिक |
5 फुट 6 इंच | 55.5 किलोग्राम से कम | 55.6 – 72.8 किलोग्राम | 73 – 81.5 किलोग्राम | 82 किलोग्राम से अधिक |
5 फुट 10 इंच | 62.5 किलोग्राम से कम | 62.5 – 82 किलोग्राम | 82 – 91.5 किलोग्राम | 92 किलोग्राम से अधिक |
यदि मेरा वजन निर्धारित से ज्यादा है, तो क्या मुझे या मेरे बच्चे को कोई खतरा हो सकता है?
गर्भवती होने से पहले अधिक वजन होने से गर्भावस्था में कुछ जटिलताएं होने का खतरा बढ़ जाता है, जैसे कि गर्भावधि मधुमेह और उच्च रक्तचाप। हालांकि अधिक वजन वाली महिलाओं को भी गर्भावस्था में कुछ हद तक वजन ग्रहण करना ही पड़ता है, लेकिन आपको इस बात का खास ध्यान रखना पड़ता है कि यह एक निर्धारित सीमा तक ही बढ़ें। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।
अभी डाउनलोड करें – मुफ्त ई-पुस्तिका – प्रसव पीड़ा के प्रारंभिक संकेत, लक्षण, और चरणों के बारे में
हमेशा याद रखें कि गर्भावस्था के दौरान जरूरत से ज्यादा वजन का बढ़ना, पैदा होने वाले बच्चे में जन्म संबंधी समस्याओं या बचपन के मोटापे की आशंकाओं को बढ़ा देता है। वैसे भी, यदि आपका वजन निर्धारित से अधिक बढ़ जाता है, और शिशु के जन्म के बाद भी आप इसे कम करने के लिए कुछ नहीं करती, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन जाता है।
जरुर पढ़ें – शिशु के जन्म के बाद बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए उपाय
यदि मेरा वजन कम है, तो मुझे या मेरे बच्चे को क्या जोखिम हैं?
पहली तिमाही में सुबह के समय आप अक्सर बीमार महसूस करती हैं। जिस वजह से कई महिलाओं का वजन अपने-आप ही कम हो जाता है और इसका उनके बच्चे के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रभाव पड़ता है। सौभाग्य से, पहली तिमाही के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे को बहुत अधिक कैलोरी और पोषक तत्वों की आवश्यकता नहीं होती।
अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।
लेकिन फिर भी, गर्भावस्था के दौरान वजन का बढ़ना महत्वपूर्ण है। यदि गर्भावस्था के दौरान आपका वजन नहीं बढ़ता, तो जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना एवं समय से पहले बच्चे का जन्म होने जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।
इसलिए, हमारा आपसे आग्रह है कि आप निर्धारित वजन जरूर ग्रहण करें क्योंकि आपका ऐसा करना न केवल आपके लिए बल्कि आपके शिशु के लिए भी जरूरी है।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।