पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल – इस्तेमाल के बाद समीक्षा

3486
User Rating
(0 राय)
READ BY
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Photo Credit: Mom's Cuddle
Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।
समीक्षा
4.2 / 5 समीक्षक की रेटिंग
{{ reviewsOverall }} / 5 (0 राय) उपभोक्ता की रेटिंग
फायदे
  1. पैकिंग बहुत बढ़िया है।
  2. तेल प्राकृतिक तत्वों से भरपूर है।
  3. कोई खतरनाक रसायन इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  4. जैतून का तेल आधार के रूप में उपयोग किया गया है।
  5. आपको एक के मूल्य पर 5 तेल मिलेंगे।
  6. अवशोषण क्षमता प्रभावशाली है।
  7. कोई चिपचिपापन और भारीपन महसूस नहीं होता।
  8. महक भी बहुत हल्की है और नवजात शिशु को कोई असुविधा नहीं होती है।
नुकसान
  1. तेल, सिर्फ नवजात शिशु के बालों की देखभाल के लिए अच्छा है। इसके इस्तेमाल से बालों में वृद्धि की उम्मीद न करें।
सामान का निष्कर्ष
पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल एक बहुत ही बढ़िया और प्राकृतिक तत्वों से भरपूर तेल है। इसमें पाए जाने वाले अन्य तेल जैसे बादाम का तेल, सूरजमुखी का तेल, सरसों का तेल, नारियल का तेल और सबसे महत्वपूर्ण, जैतून का तेल, इस उत्पाद को बहुत ही बढ़िया बनाते हैं। लेकिन अगर आप इस तेल के इस्तेमाल से बालों में वृद्धि की उम्मीद कर रहें, तो ऐसा नहीं होगा। कुल मिलाकर, यह तेल नवजात शिशु के बालों के रख-रखाव के लिए अच्छा है।
गुणवत्ता
त्वचा के अनुकूल
मात्रा
लम्बे समय तक प्रभावशाली
बनावट
खुशबू
पैसा वसूल
मूल्य

जब बात नवजात शिशु के लिए ऐसी चीजें खरीदने की आती है, जिनका नवजात शिशु के शरीर से सीधा संपर्क होगा, जैसे नहलाना का साबुन, बाल धोने के लिए शैम्पू, बदन पर लगाने के लिए पाउडर, मालिश का तेल या बॉडी लोशन इत्यादि, तो हमें बहुत सावधानी से चुनना होता है। आपका गलत चुनाव शिशु के लिए परेशानी बन सकता है। इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि बाजार में उपलब्ध ज्यादातर विकल्पों को हानिकारक रसायनों से बनाया जाता है। हालांकि, हर कंपनी अपने उत्पाद में ऐसे किसी भी केमिकल के ना होने का दावा करती है, परन्तु वास्तविकता हम सब जानते हैं। इस स्थिति में, हम सभी ऐसा उत्पाद चुनना चाहते हैं, जो पूरी तरह से प्राकृतिक तत्वों से भरपूर हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, मैंने हाल ही में पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल खरीदा था और इस लेख के माध्यम से, इस उत्पाद के बारे में मैं अपना अनुभव सांझा करुँगी।

चीजे जो मुझे पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल में पसंद आई

पैकिंग

पतंजलि के उत्पादों की पैकिंग मुझे पसंद बहुत पसंद आती है।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

पतंजलि के उत्पादों की यह खास बात है कि इनकी पैकिंग साधारण होते हुए भी आकर्षक है।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

इससे पहले भी मैंने कई पतंजलि के उत्पादों की समीक्षा की है, और मुझे इनकी पैकिंग बहुत अच्छी लगी।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

सामने की ओर, सबसे ऊपर, आपको पतंजलि का लोगो मिल जाएगा।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

ठीक उसके नीचे, आपको शिशु केयर लोगो और होलोग्राम मिल जाएगा।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

बोतल के सामने की तरफ, सबसे नीचे, आपको इसके प्राकृतिक तत्वों से भरपूर होने का दावा मिल जाएगा।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

बोतल के पीछे की तरफ, आपको इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री, इसके इस्तेमाल के फायदे, इसको कैसे इस्तेमाल किया जाना चाहिए, इस्तेमाल के समय क्या नहीं करना है, इसकी कीमत और उत्पाद की वैधता के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

जरूर पढ़े  हिमालया बेबी केयर जेंटल बेबी बाथ (नो टीयर्स) – इस्तेमाल के बाद समीक्षा

मैंने अक्सर देखा है शिशु संबंधी उत्पादों की पैकिंग पारदर्शी नहीं होती। इससे यह पता लगाना बहुत मुश्किल होता है कि कितना उत्पाद शेष रह गया है और कब नया आर्डर करना है।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

लेकिन, पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल के मामले में ऐसा नहीं है। इसकी पैकिंग पूरी तरह से पारदर्शी है।

आप बोतल को देखकर उत्पाद की मात्रा का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं। यह बहुत अच्छी चीज है।

प्रत्येक उपयोग के बाद, आप आसानी से इसमें बची मात्रा को देख सकते हैं और तदनुसार, आप एक नया ऑर्डर कर सकते हैं।

कुल मिलाकर पैकिंग पर हर वह जानकारी उपलब्ध है, जिसकी एक उपभोक्ता को जरूरत हो सकती है।

फ्लिप-ओपन ढक्कन

इससे पहले मैंने एक उत्पाद की समीक्षा की थी, जिसमें फ्लिप-ओपन ढक्कन (पहली बार) खोलने में मुझे बहुत मुश्किल पेश आई थी। यह समझना मुश्किल हो रहा था कि ढक्कन किस तरफ से खुलेगा।

लेकिन, पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल के मामले में ऐसा नहीं हुआ। इसका ढक्कन न तो बहुत टाइट था और न ही बिल्कुल ढीला। यह बहुत सरलता से खुल जाता है।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल की बोतल फ्लिप-ओपन ढक्कन के साथ आती है, जो खुलने वाली तरफ से थोड़ा उभरा हुआ है।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

इसलिए, यह पहचाना मुश्किल नहीं है कि किस ओर से इसे खोला जाना चाहिए।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

जरूरत पड़ने पर, आप इसे पूरा भी खोल सकते हैं।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

एक बार इस्तेमाल के बाद, आप खाली बोतल को किसी अन्य उद्देश्य के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। आप इसमें वयस्कों के लिए इस्तेमाल होने वाला बालों या शरीर पर लगाने वाला तेल भी रख सकते हैं, खासकर जब आप किसी यात्रा पर जा रहें हो और बड़ी पैकिंग नहीं उठाना चाहते।

जरूर पढ़े  – पतंजलि शिशु केयर टैल्क पाउडर – इस्तेमाल के बाद समीक्षा

प्राकृतिक तत्वों से भरपूर

जैसा कि पतंजलि द्वारा दावा भी किया गया है, पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल पूरी तरह से प्राकृतिक तत्वों से भरपूर है और इसे बनाने में किसी भी हानिकारक रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है ।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल बनाने में जैतून का तेल, बादाम का तेल, सूरजमुखी का तेल, सरसों का तेल, नारियल का तेल, विटामिन ई, बीएचटी (एक ऐसा संरक्षक जिसे मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों में उपस्थित तेल के ऑक्सीकरण को रोकने के लिए मिलाया जाता है), एवं सुगंधित द्रव्य जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

हर चीज की मात्रा को जरूरत के हिसाब से निर्धारित किया गया है और कोई भी चीज उचित मात्रा से अधिक इस्तेमाल नहीं की गई है।

पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल को बनाने के लिए आधार के रूप में जैतून का तेल, और बच्चे के बालों के प्राकृतिक पोषण एवं सौम्य देखभाल के लिए विटामिन ई, बादाम का तेल, सूरजमुखी तेल, सरसों का तेल और नारियल का तेल इस्तेमाल किया गया है।

आसानी से अवशोषित हो जाता है 

पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल बहुत ही मुलायम है।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

इसको लगाने पर आपको कोई भारीपन, चिकनाई या चिपचिपाहट महसूस नहीं होती।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

इसी वजह से पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है।

महक भी ज्यादा तेज नहीं है

पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल की महक भी ज्यादा तेज नहीं है। यह बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि बच्चों को तेज महक से परेशानी होती है।

इस तेल को लगाने के बाद, आपको इसमें पाए जाने वाले हर तेल की महक आएगी।

जैतून का तेल इस्तेमाल किया गया है

पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल में आधार के रूप में जैतून का तेल इस्तेमाल किया गया है। यह मुझे बहुत ही बढ़िया लगा। क्या आप जानते हैं कि जैतून का तेल बच्चे के बालों को मजबूत और मुलायम बनाने में बहुत मदद करता है।

जरूर पढ़े  – क्रैडल कैप के बारे में आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल

इसके अलावा जैतून का तेल, क्रैडल कैप के लिए भी बहुत बढ़िया है? यह क्रैडल कैप जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय है। इसलिए भी, यह तेल नवजात शिशुओं के बालों के लिए बहुत बढ़िया है।

कीमत

बाजार में बेबी हेयर आयल के कई अन्य विकल्प मौजूद हैं, लेकिन पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल की कीमत मुझे सबसे सही लगी।

चीजे जो मुझे पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल में पसंद नहीं आई

यह बालों की वृद्धि में कोई योगदान नहीं करता

मैं इसे काफी समय से इस्तेमाल कर रही हूँ, और मैंने पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल की वजह से अपने शिशु के बालों में कोई वृद्धि नहीं देखी। यह तेल बालों की मालिश के लिए ठीक है, परन्तु इससे बालों में वृद्धि की उम्मीद करना बेकार है।

इस्तेमाल के समय ध्यान रखने योग्य बातें

नवजात शिशु की खोपड़ी बहुत ही नाजुक होती है। इसलिए हमें मालिश करने से पहले कुछ चीजों का खास ध्यान रखना पड़ता है।

मालिश हमेशा हल्के हाथों से ही करें और सिर पर ज्यादा जोर न दें। इससे शिशु के सिर को नुकसान हो सकता है।

अगर आपको शिशु के सिर पर क्रैडल कैप जैसा कुछ दिखे, तो उसे हांथों से साफ करने की गलती कभी न करें।

नवजात शिशुओं के सिर को कितनी बार और कैसे धोना चाहिए?

क्रैडल कैप के बारे में आप हमारा लेख – “क्रैडल कैप के बारे में आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल“, जरूर पढ़े।

सिर की मालिश करते समय इस बात का खास ध्यान रखने कि तेल बच्चे की आँखों में न जाए।

Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed
Patanjali Shishu Care Hair Oil – Used And Reviewed

इसलिए, तेल लगाते समय अपने तेल लगे हाथों को शिशु की आँखों से दूर ही रखें।

ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा लेख – नवजात शिशु के बालों की देखभाल कैसे करें, भी पढ़ सकते हैं।

अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।

कुल मिलाकर, पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल से मेरा अनुभव सकारात्मक ही रहा। मुझे या मेरे शिशु को इस उत्पाद से कोई समय नहीं हुई। अगर आपको एक उत्पाद के दाम में 5 उत्पाद मिलें अर्थात एक तेल के दाम में 5 अलग-अलग तेल मिलें, तो इससे बढ़िया कोई सौदा हो ही नहीं सकता। मैं पतंजलि शिशु केयर हेयर आयल को खरीदने की पुरजोर सिफारिश करती हूँ और जरूरत पड़ने पर इसे दुबारा भी खरीदूंगी।

अमेज़न से खरीदें

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Review
  • Write a Comment
  • Ask a Question

User Rating

(0 राय)
लोगों के विचार आपका अनुभव कैसा रहा
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
आपका अनुभव कैसा रहा

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.

महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।

Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।

Latest Questions