
अब क्योंकि आपका बच्चा 3 साल का हो चुका है, तो उसे व्यस्त रखने एवं उसके बेहतर विकास को ध्यान में रखते हुए आप अपने 3 साल के बच्चे के लिए खेल और गतिविधियां खोज रहें होंगे। वैसे तो इन खेलों और गतिविधियों के बारे में जानना कुछ भी कठिन नहीं है, लेकिन फिर भी आपकी सहायता के लिए, हम आपसे इससे जुड़ी एक सूची सांझी करना चाहेंगे।
1कहानी सुनाना
कहानियां आपके बच्चे के कल्पनाशील और रचनात्मक कौशल को बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। वैसे तो, बहुत से माता-पिता अपने बच्चों को कहानियां सुनाते हैं। लेकिन अगर आप वास्तव में बच्चे की कल्पना को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो कहानी सुनाने की क्रिया को जितना मजेदार हो सके, बनाने की कोशिश करें। इसका एक बेहतरीन तरीका है, अपने बच्चे को कहानी पूरी करने दें।
जरूर पढ़े – फ्लिंटोबॉक्स की हाउस एक्स्प्लोरर श्रृंखला (2 से 3 के बच्चों के लिए) – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
उदाहरण के लिए, कहानी के शुरू में बच्चे से कहें कि, “एक बार एक छोटा लड़का / लड़की जिसका नाम ____ था और वह अपने माता-पिता के साथ चिड़ियाघर गया। चिड़ियाघर में उसने _______ देखा। अब उसे वर्णनात्मक वाक्य बनाने दें और चिड़ियाघर में पाए गए जानवरों के नाम याद करने दें। उदाहरण में दिए गए रिक्त स्थानों को उसे ही भरने दें। इससे वह न केवल चीजों को याद रख पाना सीखेगा, बल्कि उसकी कल्पना शक्ति में भी बढ़ावा होगा।
2दीवार को कैन्वस बनाएं
कुछ माता-पिता बच्चे को दीवारों पर चित्रकारी करने देने के विचार से असहमत हो सकते हैं। बहुत से माता-पिता इसे एक बेहूदा विचार भी मानते हैं। लेकिन, अगर विषेशज्ञों की मानी जाए, तो बच्चे की प्रतिभा को निखारने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा तरीका है। दीवार पर चित्रकारी से मेरा अर्थ सीधा दीवार को कैन्वस बनाने से नहीं, बल्कि दीवार पर क्राफ्ट पेपर लगा कर, उसे कैन्वस बनाने से है।
ऐसा करने के लिए दीवार पर कैन्वस पेपर टांग दें और अपने बच्चे को रंग इत्यादि देकर, उसे उसकी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका दें। अगर आप इसके बारे में थोड़ी सी जांच पड़ताल करेंगे, तो आप जान लेंगे कि यह पहली नजर में बेकार लगने वाली गतिविधि, वास्तव में कितनी महत्वपूर्ण है और आपके बच्चे की छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में कितनी सहायक हो सकती है। इतना ही नहीं, यह एक संज्ञानात्मक और शारीरिक गतिविधि भी है क्योंकि इसमें बाजुओं का उपयोग भी शामिल है।
3अंकों का खेल
अब क्योंकि आपका बच्चा 3 साल का हो गया है, तो मुझे उम्मीद है कि आपने पहले ही उसे 1 से 10 तक बोलने का अभ्यास शुरू करवा दिया होगा। अगर नहीं, तो आपको यह अभ्यास शुरू करवा देना चाहिए।
जरूर पढ़े – रोड कैम्पबेल की आ लिफ्ट एंड फ्लैप बुक डिअर ज़ू – पढ़ने के बाद समीक्षा
इसके लिए आपको दो अलग-अलग रंगों के (चुंबक से चिपकने वाले) अंक और उन्हें चिपकाने के लिए एक सफेद बोर्ड की जरूरत पड़ेगी। फिर, किसी बक्से में दो अलग-अलग रंगों के अंकों को रखें। उदाहरण के तौर पर, लाल और नीले रंग के 1 से 10 तक के अंक। अब अपने बच्चे को नीले रंग का 3 उठाने को कहें। इस तरह करने से, एक तो बच्चा रंगों में फर्क करना सीखेगा और दूसरा वह 1 से 10 तक अंक पहचानना सीख जाएगा। इस खेल के फायदे सिर्फ अंकों या रंगों को पहचानने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इस खेल से बच्चे की स्मरण-शक्ति एवं हाथों और आँखों के समन्वय को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलती है।
4निर्माण संरचनाएं
मेरे हिसाब से अभी तक आपने बच्चे के “बिल्डिंग ब्लॉक” खरीद लिए होंगे। यहाँ मैं आपको बताना चाहूंगी कि भवन संरचनाएं अर्थात बिल्डिंग ब्लॉक्स न केवल बच्चे की रचनात्मकता को उत्तेजित करती हैं, बल्कि हांथों और आँखों के समन्वय को भी बढ़ावा देती हैं। बस यह सुनिश्चित करें कि जब आपका बच्चा इन ब्लॉक्स के साथ खेल रहा हो, तो वह अकेला न खेल रहा हो अर्थात उसके पास कोई न कोई और इन ब्लॉक्स से जरूर खेल रहा हो। इस संरचनात्मक गतिविधि को एक समूह में करने से आपके बच्चे को जीवन भर किसी समूह या अन्य साथी के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
जब आपका बच्चा इन सभी चीजों को सीख रहा हो, तो उसके शिष्टाचार पर नजर रखना न भूलें। चाहे समूह में खेलते समय, बच्चा अपने आसपास के वातावरण को देखकर बहुत चीजें हमारी जानकारी या सहमति के बिना ही सीख लेता है, फिर भी बच्चे की हर अच्छी-बुरी आदत के लिए, एक हद तक माँ-बाप भी जिम्मेदार होते हैं। इसलिए, बच्चों को अच्छी आदतें सीखना माता-पिता की जिम्मेदारी होती है।
अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।
अपने तीन साल के बच्चे के साथ खेले जाने वाले खेलों और गतिविधियों की संख्या अंतहीन है और इनको सही तरीके से करवाए जाने पर बच्चे के ऊबने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। इसलिए, जितना हो सके, इन खेलों और गतिविधियों के बारे में और जानकारी इकठ्ठा करो और अपने बच्चे के दिमागी विकास में अपना योगदान दो।
क्या आपके पास भी कोई ऐसी ही गतिविधि या खेल है, जिसे आप हमारे पाठकों के साथ साझा करना चाहेंगे? इस विषय में अपनी राय के साथ, हमें उस खेल या गतिविधि के बारे में जरूर बताएं।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।