- 10 मिनिट में आप 6 शिशियों को इस स्टेरिलाइज़र की मदद से कीटाणु रहित कर लेती है।
- इसका ज़्यादा वजन नही है; इसलिए इसको आप कहीं साथ ले जा सकते है।।
- यह इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइज़र 2 साल की वॉरेंटी के साथ आता है।
- इस प्रॉडक्ट में फिलिप्स आवेंट बॉटल्स की शिशियाँ ही ठीक से फिक्स हो पाती है।
- इसके साथ जुड़ी हुई बिजली की तार (कॉर्ड) बहुत ही कम लंबाई की है।
बच्चे के दूध की शीशी प्लास्टिक की हो या काँच की, इस विषय पर तो निरंतर बहस जारी है। बहुत लोगों का मानना है कि बच्चों में पेट के दर्द और पेट की गैस जैसी समस्याओं का एक बड़ा कारण यह दूध पिलाने वाली शिशियाँ भी है।
इसमे कोई दो राय नहीं है कि बच्चों के लिए माँ के दूध से बेहतर कोई आहार नहीं है। पर बहुत से बच्चे ऐसे भी होते है जो इस अमृत से वंचित रह जाते है और दूध की शीशी का इस्तेमाल ही एक विकल्प रह जाता है। वैसे भी आज कल बहुत सी माताएँ कामकाजी होती है इस लिए उनको अपनी निर्धारित मातृत्व अवकाश (मॅटर्निटी लीव) के बाद अपने बच्चे को शीशी के आसरे छोड़ना ही पड़ता है। पर क्या आप जानती है कि असल समस्या शीशी किस पदार्थ से बनी हैं उसमे नही होती बल्कि जितनी उसकी सफाई के कारण होती है। इसलिए आपको आज ही एक इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइज़र खरीद लेना चाहिए।

मुझे भी यह तब समझ आया जब मेरी कुछ ही महीनो की बेटी के निरंतर रोने की वजह का मुझे पता चला। हालाँकि मैं हर बार दूध देने से पहले उसकी दूध की शीशी को उबाला करती थी, पर फिर भी मेडिकल जाँच के बाद हमारे शिशु विशेषज्ञ ने हमे इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइज़र लेने की सलाह दी।
हमारे शिशु विशेषज्ञ ने हमे बताया कि ज़्यादातर घरों में जो पानी की सप्लाइ आती है वो पूरी तरह से साफ पानी की नही होती; उसमे कुछ कमियां रह जाती है (दूषित बैक्टीरिया से ग्रस्त पानी)। इसके साथ ही हमारे शिशु विशेषज्ञ ने हमको यह भी बताया कि घरों में लगाए जाने वाला वॉटर प्यूरिफाइयर भी इन कमियों की सफाई में सक्षम नहीं होते।
बहुत से लोगों का मानना है कि अगर आपका वॉटर प्यूरिफाइयर उन सब कमियों को छाँटने में सक्षम है तो आपको निश्चित तौर पर ऐसी किसी चीज़ को खरीदने की जरूरत नही हैं। वो उनका निजी फ़ैसला हो सकता है, पर जब सभी सावधानियों के बावजूद भी मेरे बच्चे को पेट दर्द और दस्त जैसी तकलीफों का सामना करना पड़ा, तो मैने अपने शिशु विशेषज्ञ की सलाह पर फिलिप्स आवेंट 3-इन-1 इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइज़र खरीद लिया।
फिलिप्स आवेंट 3-इन-1 इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइज़र के बारे में
शुरुआत में मैं यह कहना चाहूँगी कि यह प्रॉडक्ट ऐमॅज़ॅन पर सबसे अधिक बिकने वाला प्रॉडक्ट है। तो आप यहीं से इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा लगा सकते है। नए माता पिता के लिए तो यह एक “मस्ट हेव” यानी कि अति–आवश्यक प्रॉडक्ट है।
इससे शिशियों को कीटाणु रहित करना बहुत ही आसान हो जाता है। 10 मिनिट में आप 6 शिशियों को इस स्टेरिलाइज़र की मदद से कीटाणु रहित कर सकती है।
इसको कैसे इस्तेमाल करे
इसको इस्तेमाल मे लाना बहुत ही आसान है। इसको इस्तेमाल करने से पहले पानी डाल के एक बार बिना शीशी रखे (5-7 मिनिट) खाली ही चला ले। फिर भरे हुए पानी को बाहर निकल ले।
- इसके बाद इसमे फिलिप्स आवेंट की शिशियाँ रखें और ध्यान रहें की आपने उनको रखने से पहले अच्छे से धो लिया हो।
- आपका स्टेरिलाइज़र इस्तेमाल के लिए तैयार है।
- फिर स्टेरिलाइज़र का ढक्कन (हल्के नीले रंग का) उठा ले और स्टेरिलाइज़र में 200 मिली–लीटर पानी डालें। इसके बार स्टेरिलाइज़र का ढक्कन वापिस रख दे।
- उसके बाद सबसे नीचे शिशियों के निपल्स रखें।
- फिर पहले 3 ढक्कनों को नीचे की निर्धारित जगह पर रखे और बाकी के 3 को उपर रखे।
- अंत में शिशियाँ को उल्टा करके उनके लिए बनाए गये रिंग्स पर रखे।
बस हो गया। अब आपको इसका ढक्कन बंद कर देना है। बस 10 मिनिट की प्रतीक्षा और आपके शिशु के लिए कीटाणुरहित दूध की शिशियाँ तैयार हैं।
मुझे इसमे जो अच्छा लगा है
- 10 मिनिट में आप 6 शिशियों को इस स्टेरिलाइज़र की मदद से कीटाणु रहित कर लेती है। स्टोव पर गरम करते करते तो घंटो लग जाते थे।
- इसके साथ ही अगर आपका बच्चा टीथर इस्तेमाल करता है तो भी यह इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइज़र उनको कीटाणु रहित कर सकता है।
- अगर आप स्तनपान ब्रेस्ट पंप का इस्तेमाल करती है, तो भी आप इस इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइज़र को बेहतरीन परिणामों के लिए प्रयोग कर सकती है।
- यह बहुत ही थोड़ी जगह में फिट हो जाता है और इसका ज़्यादा वजन भी नही है; इसलिए इसको आप कहीं भी रख सकते है और कहीं भी साथ ले जा सकते है। पर ध्यान रहे कि आप इसको बच्चों की पहुँच के दूर रखें।
- सबसे बेहतरीन बात, यह इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइज़र 2 साल की वॉरेंटी के साथ आता है। इसके साथ और क्या चाहिए?
मुझे इसमे क्या अच्छा नही लगा
- इस प्रॉडक्ट में फिलिप्स आवेंट बॉटल्स की शिशियाँ ही ठीक से फिक्स हो पाती है और अगर आप कोई और शीशी जैसे के बॉन वगेरा का इस्तेमाल करती है तो आपको इस स्टेरिलाइज़र में उनको फिक्स (साइज़ की परेशानी के कारण) करने हेतु दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
- इसके साथ जुड़ी हुई बिजली की तार (कॉर्ड) बहुत ही कम लंबाई की है इसलिए आपको इसके बिजली के प्लग के पास रखना होगा। मुझे भी एक पावर एक्सटेन्षन लेना पड़ा था।
पर फिर भी, मैं निजी तौर पर इस प्रॉडक्ट की पुरज़ोर सिफारिश करूँगी।
ज़्यादा सोचिए मत क्योंकि ना तो कोई चीज़ आपके बच्चे की सेहत से बड़ी है और ना ही उसकी अनमोल हँसी से।
अंत में – मैं फिलिप्स आवेंट 3-इन-1 इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइज़र का शुक्रिया अदा करना चाहूँगी क्योंकि इस प्रॉडक्ट की वजह से मेरे बच्चे की मुस्कान वापिस आई थी।
फिलिप्स आवेंट 3-इन-1 इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरिलाइज़र पर बेहतरीन डील
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।










