गर्भावस्था के लिए आहार सूची – किस महीने में आपको क्या खाना चाहिए

3350
User Rating
(0 reviews)
READ BY
Pregnancy Diet Guide - What Should I Eat During Pregnancy
Pregnancy Diet Guide - What Should I Eat During Pregnancy
Photo Credit: Pixabay
Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।

अगर आप चाहती हैं कि आपकी गर्भावस्था सामान्य रहे और आपका वजन उचित सीमा तक ही बढ़े, तो आपको एक आहार सूची का पालन करना पड़ेगा। इस लेख में हम गर्भावस्था के लिए आहार सूची पर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि किस महीने में आपको क्या खाना चाहिए।

ऐसी परिस्थित में सवाल यह उठता है कि गर्भावस्था के लिए बनाई जाने वाली सूची में कौन-कौन से आहार शामिल किए जाने चाहिए? संपूर्ण आहार सूची एक ऐसी चीज है जो गर्भावस्था के दौरान न केवल आपकी ज़रूरतों को पूरा करती है बल्कि यह भी निश्चित करती है कि आपके बच्चे को गर्भावस्था के हर चरण में उचित विकास के लिए आपके माध्यम से पहुँचती रहें। आइए, हम इस बात पर चर्चा करें कि गर्भावस्था के किस महीने में क्या खाएं।

पहले 3 सप्ताह तक के लिए आहार सूची

गर्भधारण करने से पहले और गर्भावस्था के पहले महीने के दौरान, आपको पोषण के भंडारण की आवश्यकता होती है क्योंकि यही भंडारण आपके बच्चे की मदद करने वाला है।

जरूर पढ़े – गर्भावस्था के दौरान वजन का बढ़ना क्यों महत्वपूर्ण है?

इस संबंध में हरी सब्जियां अत्युत्तम हैं, खासकर ब्रोकोली और पालक। यह दोनों फोलिक एसिड में समृद्ध हैं। यह बच्चे के शरीर में प्रत्येक कोशिका के लिए आवश्यक सहायता का आधार प्रदान करता है।

फोलिक एसिड रीढ़ के विकास में भी मदद करता है। अपनी आहार सूची में मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करना न भूलें।

इसके अलावा, आपको सुबह की बीमारी अर्थात मॉर्निंग सिकनेस से बचने के लिए उच्च प्रोटीन वाला भोजन करना चाहिए।

4 सप्ताह से 12वें सप्ताह तक के लिए आहार सूची

छह सप्ताह की उम्र में, आपके बच्चे का दिल धड़कना शुरू कर देता है और लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होने लगता है। इसे ध्यान में रखते हुए, आपको आयरन का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि आयरन के दो प्रकार होते हैं, हेम आयरन (जो मांस से पाया जाता है) और गैर-हेम आयरन (जो पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है)।

वैसे तो यह दोनों रूप फायदेमंद हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि गैर-हेम आयरन ज्यादा बेहतर है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो आयरन की उचित मात्रा के लिए प्रत्येक भोजन के बाद संतरे के रस का सेवन करने की सिफारिश की जाती है।

इसके अलावा, इस अवधि में सुनिश्चित करें कि आपकी आहार सूची में विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हों। हम आशा करते है आप जानते हैं कि आपका शरीर इस विटामिन को संग्रहीत नहीं करता है। इसलिए, इसकी मात्रा को शरीर में बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। इन सब के लिए आप नारंगी, ब्रोकोली और टमाटर इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

13वें सप्ताह से 28वें सप्ताह तक के लिए आहार सूची

गर्भधारण के 15 वें सप्ताह की ओर बढ़ने के साथ ही आपको बीटा कैरोटीन जैसे गाजर, शकरकंद, आदि से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी आहार सूची में शामिल कर लेना चाहिए। इस समय-सीमा के दौरान, आपके बच्चे की आँखें विकसित होने वाली हैं और आँखों के विकास में बीटा-कैरोटीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जरूर पढ़े – गर्भावस्था में सावधानियां – आपको गर्भावस्था में क्या नहीं खाना चाहिए

इस समय-सीमा में कुछ डेयरी उत्पादों का सेवन करना अच्छा रहता है क्योंकि इससे कैल्शियम (जो बच्चे की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है) के भंडारण में मदद मिलती है। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर, आइसक्रीम, और टोफू इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

कब्ज से बचने के लिए बहुत सारे फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाने की कोशिश करें। जहां तक आयरन की खपत का सवाल है, तो आयरन का सेवन इस अवधि में भी महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा, कैल्शियम के लिए जितना हो सके उतना विटामिन डी लें। अगर धूप में बैठना संभव न हो, तो आप मशरूम के सेवन से भी विटामिन डी ले सकते हैं।

इसके बाद जिंक आता है। यह भी एक महत्वपूर्ण खनिज है, जो डीएनए के उत्पादन, मरम्मत और संचालन के लिए आवश्यक है। जिंक सर्दी से लड़ने में भी मदद करता है और क्योंकि गर्भावस्था में आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है, तो जिंक रोगों से लड़ने में आपकी बहुत मदद करता है। साथ ही, डीएचए की अनुशंसित खुराक का प्रबंध करना न भूलें।

29वें सप्ताह से 40वें सप्ताह तक के लिए आहार सूची

जब आप गर्भावस्था के 30 वें सप्ताह तक पहुंचते हैं, तो काले (एक हरी और पत्तेदार सब्जी) और पालक के सेवन को भी आहार सूची में जोड़ लें क्योंकि यह दोनों विटामिन से भरपूर होती हैं। इससे बच्चे के रक्त के थक्के बनने में मदद मिलती है। इस अवधि में दूध का सेवन भी प्रचुर मात्रा में करें क्योंकि इस अवधि में बच्चा कैल्शियम और मैग्नीशियम का भंडारण शुरू कर देता है।

जरूर पढ़े – गर्भावस्था के दौरान कैफीन की खपत

गर्भावस्था के 38 वें सप्ताह तक, आपका बच्चा पूरी तरह विकसित हो जाता है और केवल फेफड़ों का विकास ही शेष बचता है। अपने बच्चे के फेफड़ों को बेहतर बनाने के लिए सेलेनियम के स्तर पर ध्यान दें। इसके लिए ब्राजील नट्स जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

इसके अलावा, हमेशा याद रखें कि आपका इम्यून सिस्टम अर्थात आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता जितनी मजबूत होगी, आप उतनी ही अपने बच्चे की रोग प्रतिरोधक को मजबूत करेंगे।

शिशु के जन्म के बाद आहार

शिशु के जन्म के बाद आपको अपने आहार के बारे में ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि आप अपने बच्चे को स्तनपान करवा रही होंगी। अपनी आहार सूची में उन खनिजों को शामिल कर लें जिनसे श्रम के बाद सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।

चूंकि जन्म के 6 महीने बाद तक बच्चे की आंखें विकसित होती रहती हैं, इसलिए आपको आहार सूची में कद्दू और गाजर को शामिल कर लेना चाहिए। बच्चा को स्तनपान के माध्यम से बीटा कैरोटीन (इन सब्जियों से) की आवश्यक मात्रा मिलती रहती है।

याद रखें कि आपको स्तनपान करवाने के लिए एक दिन में लगभग 300 कैलोरी का उपभोग करना होगा। यदि आपके पास भी इस विषय में कोई सुझाव है, तो हमें जरूर बताएं।

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Comment
  • Write a Review
  • Ask a Question
Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
{{ reviewsOverall }} / 5 User Rating (0 reviews)
How helpful was this article?
What people say... Write your experience
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
Write your experience

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Latest Questions