
एक अतिसक्रिय बच्चे को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं होता। क्या आप जानते हैं कि जिसे हम अक्सर बचपन में की जाने वाली शरारतें मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, वह मेडिकल भाषा में एक विकार के रूप में जाना जाता है? इसे ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार (ADHD) के नाम से जाना जाता है। ऐसे मामलों में बच्चे को डांट-डपट कर नियंत्रण करने से बेहतर है, कुछ ऐसे उपाय किए जाए, जिनसे न सिर्फ एक अतिसक्रिय बच्चे पर काबू पाया जा सके, पर उनका यह विकार पूरी तरह से ठीक किया जा सके। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने अतिसक्रिय बच्चे पर काबू पा सकते हैं।
1गहरी साँसों का अभ्यास
अति-सक्रियता को काबू करने के लिए गहरी साँसों का अभ्यास, एक बहुत ही अच्छा तरीका है। इस तरीके को अपनाने से न केवल अतिसक्रियता को नियंत्रण किया जा सकता है, बल्कि इसका अभ्यास करने वाले को अंदरूनी शांति भी मिलती है।
जरूर पढ़े – नवजात शिशु को सुलाने के लिए उचित तरीका
अपने बच्चे को इसका अभ्यास करना सिखाएं। इसके लिए उसे सिखाएं कि उसे नाक से सांस को अंदर खींचना है और मुंह से बाहर निकालना है। जब कभी भी आपको लगे कि आपका बच्चा नर्वस या तनाव-ग्रस्त महसूस कर रहा है, तो आप उसे यह अभ्यास करने के लिए कह सकते हैं। यह न केवल बच्चों, बल्कि वयस्कों के लिए भी अच्छा अभ्यास है।
2अपने बच्चे को सैर के लिए लेकर जाएं
बच्चे में अतिसक्रियता को नियंत्रित करने के लिए आप उसे सैर पर लेकर जाएं। उसे अपनी निगरानी में पार्क में घूमने या दौड़ने दें।
इससे उसकी ऊर्जा सही जगह इस्तेमाल होगी और वो थक जाएगा। परिणामस्वरूप, उसकी अति-सक्रियता नियंत्रण में आ जाएगी क्योंकि अब उसकी अतिरिक्त ऊर्जा शरारतों की बजाय, पार्क में खेलने-कूदने में खर्च होने लगेगी।
3बच्चे की मालिश करें
अतिसक्रिय बच्चों की मालिश करने से उनकों काफी मदद मिलती है। आप अपने बच्चे के कंधों, बाजुओं और उंगलियों की मालिश करें।
मालिश करने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखें जैसे कि आपको मालिश के दौरान बच्चे के शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए और हल्के हाथों से ही मालिश करनी है। मालिश के लिए आप किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4बोरियत का बॉक्स बनाएं
अपने बच्चे के लिए एक रचनात्मक विकल्पों से भरपूर “बोरियत का बॉक्स” बनाएं। इस बॉक्स को ,
,
,
,
, और कलात्मक गतिविधियों से जुड़े विकल्पों से भरें।
आपको यह बात मान कर चलना है कि अतिसक्रिय बच्चे बहुत जल्दी एक चीज से ऊब जाते हैं। इसलिए, जितने हो सके, उतने विकल्प तैयार रखें। जैसे ही, आपके अतिसक्रिय बच्चे की रूचि एक विकल्प में ख़त्म हो जाती है, उसे कुछ नया दे दें। ऐसा न हो होने पर, वह फिर शरारतों में लग जाएगा। इसलिए बेहतर है कि उसे व्यस्त रखा जाए।
5घर में मौज-मस्ती वाला माहौल बनाने से परहेज करें
अतिसक्रिय बच्चों को अगर आप घर में ही मौज-मस्ती वाला माहौल देंगे, तो उनका शरारतों में लिप्त होना तय है। ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार से गुजर रहे बच्चों को नियंत्रण में रखने के लिए, आपको घर के माहौल पर काम करने की बहुत जरूरत है।
जरूर पढ़े – नवजात बच्चे को जल्दी सुलाने के नुस्खे
बच्चे का बेडरूम सबसे महत्वपूर्ण कमरा है। कमरे को बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित करें। हर जगह बिखरे खिलौनों को संग्रहीत करने के लिए किसी प्लास्टिक के बक्से का उपयोग करें। जितना संभव हो, कमरे में प्राकृतिक रोशनी आने दें। दीवारों पर बहुत सारे पोस्टर या पेंटिंग न टांगें। बच्चे के कमरे में हल्के रंगों एक इस्तेमाल करें जैसे कि हल्का नीला या हरा। इसके अलावा, बच्चे की दिनचर्या को नियमित करें।
6पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम की महत्ता
अतिसक्रिय बच्चे को नियंत्रण में रखने के लिए पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम की आवश्यकता होती है। अतिसक्रिय बच्चों को नियंत्रण में रखने के लिए फ़ौज जैसे कड़े नियम अपनाने ही पड़ते हैं। बच्चे के सोने, जागने, खेलने, खाना खाने, टेलीविज़न देखने और इंटरनेट अदि का इस्तेमाल करने का समय एवं समय-सीमा पहले से ही तय कर दें। यह सब अगर हर-रोज एक ही समय पर हो, तो ज्यादा बेहतर रहता है।
7आहार श्रृंखला पर नियंत्रण
अधिकांश अतिसक्रिय बच्चे बहुत मीठा या नमकीन खाना पसंद करते हैं। ऐसे में, माता-पिता होने के नाते आपको अपने बच्चे की आहार श्रृंखला पर नियंत्रण रखना चाहिए। जितना हो सके अपने बच्चे की शुगर की खपत को कम करने की कोशिश करें। प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट युक्त सुसंगत नाश्ते से ही उसके दिन की शुरुआत करें। अंडे का सैंडविच, मक्खन के साथ ब्रेड का एक टुकड़ा और ताजे फल भी अच्छे विकल्प हैं। हालांकि, अनाज भी अच्छा होता है, लेकिन इसमें चीनी होती है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए, तो अच्छा रहता है। फलों के रस में बहुत अधिक चीनी होती है और इससे बचना चाहिए। अतिसक्रिय बच्चे को निर्जलीकरण से बचाना बहुत जरूरी होता है। अतः, उसे ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करें।
इन सब उपायों को करने से आप अपने बच्चे की अतिसक्रियता पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं। इस समस्या से गुजर रहे माता-पिता की मदद करने के लिए, अगर आपके पास भी कोई उपाय या सुझाव है, तो हमारे पाठकों से जरूर सांझे करें। आपके लिए यह सुझाव कितने लाभकारी रहे, हमें जरूर बताएं।
अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।
इस समस्या से गुजर रहे माता-पिता की मदद करने के लिए, अगर आपके पास भी कोई उपाय या सुझाव है, तो हमारे पाठकों से जरूर सांझे करें। आपके लिए यह सुझाव कितने लाभकारी रहे, हमें जरूर बताएं।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।



