
“मुझे अपने बच्चे को डेंटिस्ट के पास कब लेकर जाना चाहिए?” यह एक ऐसा सवाल है, जो तकरीबन सभी माँ-बाप हमसे पूछते हैं। तो, इस सवाल का सबसे सरल उत्तर है – जैसे ही बच्चा एक साल का हो जाए और आपको उसके दांत नजर आने लगें, तो आपको समझ लेना चाहिए कि यह उसे दंत चिकित्सक (डेंटिस्ट) के पास लेकर जाने का उचित समय है। जाहिर है कि बच्चे पहली बार डेंटिस्ट के पास जाने से डरते हैं। माता-पिता होने के नाते, बच्चे को डेंटिस्ट के पास लेकर जाने से पहले, उसके इस डर को खत्म करना बहुत जरूरी है। इस लेख में, हम कुछ ऐसे सुझावों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप बच्चों के इस डर को दूर कर सकते हैं।
जरूर पढ़े – दाँत निकलने से पहले के लक्षण
1उसे डेंटिस्ट से मुलाकात के बारे में सच्चाई बताएं
इससे पहले कि आप डेंटिस्ट के पास जाएं, ध्यान रखें कि आप इसे कोई बड़ी बात न बनाएं। मनगढ़ंत कहानियाँ सुनाने के बजाय, अपने बच्चे को सच बताएं। अपने बच्चे को बताएं कि आप उसे डेंटिस्ट के पास ले जा रहे हैं और यह उसकी बेहतरी के लिए है। समझाने के दौरान, आपको एक सहज और स्वाभाविक रवैया अपनाना चाहिए।
2बच्चे को उसका पसंदीदा खिलौना साथ लेने दें
बच्चे को उसका पसंदीदा खिलौना साथ ले जाने दें क्योंकि इससे उसे मानसिक रूप से मदद मिलेगी। कुछ खिलौने बच्चों को सुरक्षा का अहसास भी करवाते हैं।
3सुबह का समय सबसे बेहतर है
बच्चे के साथ डेंटिस्ट के पास जाने का सबसे बढ़िया समय सुबह का होता है क्योंकि इस समय में बच्चे ऊर्जा से भरपूर होते हैं और शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से तैयार होते हैं।
4डेंटिस्ट चुनने में पूरी सावधानी बरतें
सुनिश्चित करें कि आप जो भी डेंटिस्ट चुनें, उसे बच्चों के दांतों का इलाज करने का पूरा अनुभव हो। ऐसा विशेषज्ञ जानता है कि आपके बच्चे को निरीक्षण या इलाज के लिए कैसे तैयार करना है। वह आपके बच्चे के निरीक्षण या परीक्षण में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों के बारे में बच्चे को अच्छे से समझाने में सक्षम होता है। जैसा आप जानते है कि यह आपके बच्चे का पहला अनुभव होने जा रहा है, तो सुनिश्चित करें कि यह अनुभव उसके लिए सुखद हो।
5डेंटिस्ट को प्रक्रिया का वर्णन करना चाहिए
एक अच्छा डेंटिस्ट, कुछ भी करने से पहले, आपके बच्चे को बहुत प्यार और धैर्य से पूरी प्रक्रिया का वर्णन देता है। इलाज के दौरान भी, वह बच्चे को बताता रहता है कि वह आगे क्या करने वाला है। उसके ऐसा करने का मुख्य कारण है, बच्चे के मन में बैठे डर को कम करना ताकि बच्चा इलाज के दौरान पूरा सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया दे।
6बच्चे के डर से निपटें
अगर आपका बच्चा डेंटिस्ट को देखकर डर जाता है, तो आपको सबसे पहले उसके डर का कारण समझना चाहिए।
आपके शिशु द्वारा डेंटल चेयर पर असुविधा या घबराहट के लक्षण दिखाने पर भी आपको डेंटिस्ट की प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करना है।
डेंटिस्ट जानता है कि बच्चे को ऐसी स्थिति में बच्चे को कैसे शांत करना है। आपका हस्तक्षेप स्थिति को जटिल बना सकता है।
7डेंटिस्ट से मुलाकात के लिए बच्चे को पहले से तैयार करें
हमेशा ध्यान रखें कि डेंटिस्ट से पहली मुलाकात आपके बच्चे के लिए एक नया अनुभव है। इसलिए, आपको इस मुलाकात के लिए उससे पहले से तैयार करना होगा।
जरूर पढ़े – बच्चों को दांतों की सफाई करने के लिए कैसे प्रोत्साहित करें
जब मैं अपनी बेटी को पहली बार डेंटिस्ट के पास लेकर गई थी, तो मैंने उसे अपनी पहली डेंटिस्ट यात्रा के बारे में दोस्ताना तरीके से समझाया।
8डेंटिस्ट के साथ आप खुद के पहले अनुभव को बाँटें
उसको प्रोत्साहित करने के लिए आप उसे यह भी समझा सकते हैं कि दांतों का साफ एवं स्वस्थ होना कितना महत्वपूर्ण है और ऐसा न होने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
9डेंटिस्ट के प्रति खुद का दृष्टिकोण सकारात्मक रखें
डेंटिस्ट के प्रति आपका खुद का दृष्टिकोण सकारात्मक होना बहुत जरूरी है। हमेशा याद रखें कि आप बच्चे के अंदर छिपे डर से सामना कर रहें और अगर आप खुद ही डेंटिस्ट के बारे में संतुष्ट नहीं है, तो यह ठीक नहीं है।
जब मैं अपनी बेटी को पहली बार डेंटिस्ट के पास लेकर गई थी, तो मैं भी डरी हुई थी। लेकिन, यहाँ सबसे जरूरी बात है कि आपको शांत रहना है और किसी तरह का कोई डर नहीं दिखाना है।
10डेंटिस्ट से मुलाकात को लेकर अपने शब्दों के चयन पर ध्यान दें
दांतों की जांच को लेकर अपने बच्चे से आशावादी शब्दों में ही बात करें। किसी भी तरह के नकारात्मक शब्दों के उपयोग से बचें जैसे कि “दर्द,” “इंजेक्शन,” “कोई चोट नहीं लगेगी,” “कुछ नहीं होगा,” इत्यादि। यह सभी शब्द बच्चे को डराने वाले हैं। उसे बताएं कि डेंटिस्ट के पास जाने का मतलब यह नहीं है कि वह उसके दांतों पर ड्रिल इत्यादि का उपयोग निश्चित रूप से करेगा।
अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।
मुझे उम्मीद है कि ये कुछ टिप्स वास्तव में आपके बच्चे के लिए मददगार साबित होंगे। संक्षेप में, अपने बच्चे को किसी डेंटिस्ट के पास ले जाने से पहले उसे मानसिक रूप से तैयार करने की आवश्यकता होती है।
अगर आपके पास भी ऐसा ही कोई अनुभव या सुझाव है, तो कृपया अन्य माता-पिता के साथ जरूर बांटें।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।



