
उम्मीद करती हूँ कि मेरे अब तक के लेखों से आपको फार्मूला दूध के बारे मे बहुत सी जानकारियां प्राप्त हो गई होंगी। इसके साथ ही मैं आपको यह बताना चाहती हूँ कि अपने बच्चे को फार्मूला फीड देते समय किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
यदि आप अपने बच्चे को केवल स्तनपान करवा रहीं हैं तो आपको याद रखना है कि उसकी शौच मे किसी किस्म की असामान्य बदबू आने का सवाल ही नहीं होता। इसके अलावा, आपके बच्चे की शौच का रंग सरसों जैसे पीले से लेकर हल्के हरे रंग के बीच कोई सा भी हो सकता है।
जब आप अपने बच्चे को फार्मूला फीड देने लगती हैं तो उसकी शौच के रंग और गंध मे नाटकीय ढंग से बदलाव होता है। शिशु की शौच का रंग गहरा हरा का हो जाता और उसमे से असहनीय गंध आने लगती है। ऐसा होने पर चिंता होना स्वाभाविक है, परन्तु फार्मूला फीड देने के बाद यह एक बहुत ही सामान्य बदलाव है।
जब मेरी बेटी के साथ ऐसा हुआ था तो मैंने भी अपने बाल रोग विशेषज्ञ से इसका कारण पूछा था। उन्होंने मुझे बताया कि शौच का रंग बदलने का कारण उसको दिए जाने वाले फॉर्मूला दूध मे उपस्थिति लोहे (iron) की मात्रा है।
जब आप बच्चे के लिए फार्मूला तैयार करते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप फीड डालने के बाद बोतल को कभी भी जोर से ना हिलाएं। अगर आप गलती से ऐसा कर भी बैठती हैं, तो यह जरूर जाँच ले कि दूध मे किसी किस्म की हवा, बुलबुले, या गांठ न हो। यह सब चीज़े आपके बच्चे मे पेट की गैस पैदा कर सकती हैं।
जरूर पढ़े – नवजात शिशुओं में पेट की गैस की समस्या
फार्मूला दूध को कभी भी माइक्रोवेव या स्टोव पर ना उबालें। हमेशा एक बोतल मे गर्म पानी रखें और जब भी आपको फीड बनाना हो, तो आप इसे इस्तेमाल करे।
अगर आपके शिशु द्वारा फार्मूला फीड की होने वाली अपव्ययता (wastage) आपकी चिंता का विषय है, तो बेहतर यह रहेगा कि उसे फार्मूला फीड कम मात्रा मे ही दें। उदाहरण के लिए, अगर आप 100 मिलीलीटर फीड बनाती हैं और आपका शिशु 80 मिलीलीटर ही पीता है तो आपको 80 मिलीलीटर फीड ही बनाना चाहिए, जिससे फार्मूला फीड की बर्बादी न हो।
याद रहे कि छोड़े गए दूध को फेंक दिया जाना चाहिए और किसी भी कीमत पर उसको पुन: उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
जैसे मैंने ऊपर कहा, सही फार्मूला चुनने से पहले आपको कई सारे फार्मूला प्रयोग करके देखने पड़ सकते हैं क्योंकि ऐसा करने के बाद ही आप कोई ऐसा फार्मूला फीड चुन पाएंगी जो आपके शिशु के लिए उत्तम हो। अगर आपका बच्चा दिए गए फार्मूला दूध से किसी किस्म की भी एलर्जी का कोई ऐसा संकेत देता है जो आपकी समझ से बाहर है, तो उसकी शौच को जांचे। अगर शौच मे किसी किस्म की बलगम या रक्त की उपस्थिति दिखे, तो तुरंत एक बाल रोग विशेषज्ञ से इसकी जांच करवाए।
इसके अलावा, फार्मूला फीड को शिशु को देने से पहले गर्म करना जरूरी नहीं होता। अगर फीड कमरे के तापमान पर भी है, तो भी आप उसे बेफिक्र हो कर अपने शिशु को दे सकती हैं।
फार्मूला मिल्क खोजें
मॉम्स कडल के बेबी फॉर्मूला फाइंडर की मदद से अपने शिशु के लिए सर्वश्रेष्ठ फार्मूला मिल्क चुनें।
आरंभ करें →अपने इस लेख के माध्यम से मैंने फार्मूला फीड के बारे मे उन सभी आवश्यक तत्वों को बताने का प्रयास किया है जिनके बारे मे आपको पता होना चाहिए। किसी भी कारण से अगर आपको अपने शिशु को फार्मूला फीड देना पड़ता है तो इसमें घबराने और बुरा महसूस करने जैसा कुछ नहीं है। स्तनपान या फार्मूला फीड के बारे मे समाज द्वारा निर्धारित मानदंडों की चिंता न करे।
अंत मे, आपके बच्चे की ख़ुशी और स्वस्थ से ज्यादा कोई चीज़ महत्वपूर्ण नहीं है।
फार्मूला दूध के बारे में और अधिक जानकारी
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।







